भारत के 5 सबसे अच्छे 45 HP ट्रैक्टर, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी रिपोर्ट

भारत के 5 सबसे अच्छे 45 HP ट्रैक्टर, जानें कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी रिपोर्ट
शेयर पोस्ट

भारतीय कृषि बाजार में 45 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग सबसे ज्यादा रहती है। यह एक ऐसा पावर सेगमेंट है जो छोटे, मध्यम और बड़े वर्ग के किसानों की सभी जरूरतों को संतुलित तरीके से पूरा करता है। कल्टीवेटर से लेकर हैवी रोटावेटर चलाने और कमर्शियल ढुलाई (ट्रॉली) तक, इस एचपी श्रेणी के ट्रैक्टर हर काम के लिए बेहतर शक्ति, अच्छी माइलेज और कम परिचालन लागत का संतुलन प्रदान करते हैं। 2026 में इस श्रेणी के कई मॉडल (जैसे फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स, कुबोटा MU4501 4WD, आयशर 485 4WD, महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 4WD, मैसी फर्ग्यूसन 245 DI) भारतीय ट्रैक्टर बाजार में लगातार लोकप्रिय बने हुए हैं।

यदि आप भी 45 HP श्रेणी में नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन-सा मॉडल आपकी खेती की जरूरतों के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा। यहां हम भारत के इन 5 लोकप्रिय 45 HP श्रेणी के ट्रैक्टर मॉडल्स की कीमत, खास फीचर्स और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

भारत के बेस्ट 45 HP ट्रैक्टर मॉडल्स की विस्तृत रिपोर्ट

1. फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स: आधुनिक तकनीक और हैवी ड्यूटी परफॉर्मेंस

युवा किसानों और कमर्शियल ढुलाई (रेत, मिट्टी, ईंट) का काम करने वालों ठेकेदारों के बीच फार्मट्रैक हमेशा से पहली पसंद रहा है। इसका फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स वेरिएंट अतिरिक्त पावर डिलीवर, आधुनिक तकनीक और बेहतरीन आराम का संयोजन प्रदान करता है। अपनी श्रेणी में यह ट्रैक्टर सटीक खेती और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए उपयुक्त है।

  • इंजन पावर और प्रदर्शन: प्रोमैक्स सीरीज में यह मॉडल लगभग 50 HP श्रेणी के 3-सिलेंडर, 2760 CC क्षमता के का बडे इंजन साथ आता है, जो 192 Nm का जबरदस्त टॉर्क देता है।
  • खास फीचर्स: इस मॉडल में सिंगल एक्टिंग - पावर स्टीयरिंग | बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग (वैकल्पिक वेरिएंट), सिंगल क्लच, ड्यूल क्लच | आईटीपीओ लीवर के साथ डबल क्लच (वैकल्पिक वेरिएंट), 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स, फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स और  मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ मिलता है। 
  • हाइड्रोलिक्स क्षमता व माइलेज: यह अपनी श्रेणी में 2000 किलोग्राम तक की हाई लिफ्टिंग क्षमता प्रदान करता है। अपनी 36.6 किमी/घंटा की तेज गति और दमदार खिंचाई के बावजूद इसका माइलेज खेतों और सड़कों पर बेहद संतुलित रहता है।
  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹ 6.96 लाख से ₹ 7.05 लाख के बीच (2WD वेरिएंट)। 4WD वेरिएंट की कीमत देखें। 

2. कुबोटा MU4501 4WD: नो-वाइब्रेशन इंजन और धान की खेती में बेस्ट

कुबोटा MU4501 4WD अपनी श्रेणी में बेहतर माइलेज, मजबूत निर्माण और दमदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। खासकर धान की खेती और मचाई (पडलिंग) जैसे कठिन कार्यों में यह ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद माना जाता है। इसकी जापानी तकनीक पर आधारित बैलेंसर शाफ्ट स्मूथ इंजन, कम कंपन और आसान संचालन लंबे समय तक आरामदायक व भरोसेमंद प्रदर्शन सुनिश्चित करते हैं।

  • इंजन और पावर: इसमें 45 HP का 4-सिलेंडर वाला 2434 CC KQ4P इंजन मिलता है, जो 2500 आरपीएम (आर/मिनट) पर काम करता है। 
  • खास फीचर्स: इसमें सिंक्रोमेश 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स ट्रांसमिशन, हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और पूरी तरह से वाटर-प्रूफ सील फ्रंट एक्सल मिलता है। इसका पीटीओ पावर 38.3 HP (इंडिपेंडेंट, ड्यूल पीटीओ) है।
  • लिफ्टिंग क्षमता व माइलेज: इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 1640 किलोग्राम है। जापानी तकनीक बैलेंसर शाफ्ट जैसी उन्नत विशेषताओं के कारण इसका माइलेज इस सेगमेंट में सबसे बेहतरीन माना जाता है।
  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹ 9.03 लाख से ₹ 9.20 लाख के बीच रहती (4WD वेरिएंट) है।

3. महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD (उन्नत फीचर्स और सर्वश्रेष्ठ माइलेज)

महिंद्रा की युवो टेक+ सीरीज अपने सबसे आधुनिक फीचर्स और शक्तिशाली इंजन के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD एक आधुनिक तकनीक और बेहतर माइलेज देने वाला दमदार ट्रैक्टर है। 
इसमें शक्तिशाली ईएलएस (एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक) इंजन, बेहतर बैकअप टॉर्क, एडवांस कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन और आरामदायक खुला प्लेटफॉर्म मिलता है। यह ट्रैक्टर कृषि और ढुलाई दोनों कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है।

  • इंजन और पावर: यह तकनीकी रूप से 47 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 4-सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन मिलता है। यह 2000 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर काम करता है और 205 Nm का शानदार टॉर्क जेनरेट करता है।
  • खास फीचर्स: इसमें फुल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर मिलते हैं और इसकी पीटीओ पावर 43.1 HP है। 
  • लिफ्टिंग क्षमता व माइलेज: इसकी हाइड्रॉलिक्स लिफ्टिंग कपैसिटी 2000 किलोग्राम तक की है। इस पर 6 साल या 6000 घंटे की लंबी वारंटी मिलती है। इसका चार-सिलेंडर वाला ईएलएस इंजन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज प्रदान करता है। 
  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹ 8.59 लाख से ₹ 9.10 लाख के बीच (4WD वेरिएंट)

4. मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई - 46 HP (शानदार माइलेज और हाई रीसेल वैल्यू)

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI लगभग 46 HP श्रेणी का भरोसेमंद ट्रैक्टर है। यह मजबूत इंजन, बेहतर खींचने की क्षमता और कम ईंधन खपत के कारण मध्यम वर्ग के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसका कम रखरखाव खर्च इसे  हर वर्ग के किसानों के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है। रोटावेटर, कल्टीवेटर और ट्रॉली जैसे कृषि उपकरणों के साथ इसका प्रदर्शन प्रभावी माना जाता है।

  • इंजन और पावर: इस ट्रैक्टर में 46 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर वाला 2700 CC सिम्पसन इंजन मिलता है, जो 1800 आरपीएम पर हाई टॉर्क जनरेट करता है। 
  • खास फीचर्स: इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स पार्शियल कांस्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है। ( 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स का विकल्प भी उपलब्ध है)। इसमें क्वाड्रा पीटीओ विकल्प मिलता है, जिसकी पीटीओ पावर 42.5 HP है।
  • लिफ्टिंग क्षमता व माइलेज: इसकी वजन उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम की है। मैसी का यह ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में शानदार माइलेज के लिए मशहूर है। इसकी पुरानी गाड़ियों के बाजार में रीसेल वैल्यू भी सबसे बेहतरीन मिलती है।
  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹ 7.11 लाख से ₹ 7.66 लाख के बीच।

5. आयशर 485 4WD (कम रखरखास और मजबूत बॉडी)

आयशर 485 4WD अपनी कम रखरखाव लागत, मजबूत निर्माण और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। तकनीकी रूप से 45 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर शक्तिशाली 3-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो कठिन मिट्टी और भारी कृषि कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है। इसमें ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल हाइड्रोलिक  सिस्टम और मजबूत ट्रांसमिशन दिया गया है, जिसके कारण यह छोटे और मध्यम किसानों के बीच खेती के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 

  • इंजन और पावर: इसमें 2945 CC का आयशर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जिसे पानी या कूलेंट डालने की झंझट नहीं होती। 
  • खास फीचर्स: इसमें साइड शिफ्ट गियर के साथ पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स) और ड्यूल क्लच मिलते हैं।
  • लिफ्टिंग क्षमता व माइलेज: इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1650 किलोग्राम तक की है। आयशर का यह इंजन बेहद कम रखरखाव लागत मांगता है और भारी कल्टीवेटर चलाते समय बहुत कम डीजल खपत करता है।
  • अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: लगभग ₹ 7.20 लाख से ₹ 8.20 लाख के बीच (4WD वेरिएंट)

निष्कर्ष: आपके लिए कौन-सा ट्रैक्टर बेहतर?

बेहतर माइलेज और आधुनिक तकनीक चाहते हैं, तो महिंद्रा युवो टेक+ 575 4WD, कुबोटा MU4501 4WD और फार्मट्रैक 45 प्रोमैक्स अच्छे विकल्प हो सकते हैं। कम रखरखाव लागत और कठिन खेतों में बेहतर माइलेज के लिए Eicher 485 4WD और MF 245 DI  उपयुक्त हैं। 45 हार्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों के लिए सबसे संतुलित विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि ये शक्ति, माइलेज और परिचालन लागत के बीच अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। 

हालांकि, ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान भाइयों को केवल इंजन पावर (HP) या कीमत ही नहीं, बल्कि खेत का आकार, मिट्टी का प्रकार, उपयोग होने वाले कृषि उपकरणों, सर्विस नेटवर्क और अपने बजट जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए।  यदि आपका बजट अच्छा है और आप धान की खेती या कीचड़ का काम ज्यादा करते हैं ये मॉडल आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Force
Tafe
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here