टॉप 5 ट्रैक्टर 45-50 HP: कीमत ₹6.32 लाख से शुरू, जानें पूरी डिटेल

टॉप 5 ट्रैक्टर 45-50 HP: कीमत ₹6.32 लाख से शुरू, जानें पूरी डिटेल
शेयर पोस्ट

खेती से ट्रॉली ढुलाई तक, 45-50 HP के 5 पावरफुल ट्रैक्टर के इंजन, फीचर्स और कीमत जानें

45-50 HP पावर श्रेणी भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस सेगमेंट के ट्रैक्टर खेती के भारी कामों के साथ-साथ कमर्शियल ट्रॉली ढुलाई के लिए भी सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं। इस पावर रेंज में महिंद्रा 575 DI XP Plus, स्वराज 843 XM, मैसी फर्ग्यूसन 245 DI, स्वराज 744 FE और फार्मट्रैक 45 PowerMaxx जैसे ट्रैक्टर मॉडल किसानों के बीच खासे लोकप्रिय हैं।

इन ट्रैक्टरों में दमदार फ्यूल एफिशिएंट इंजन, बेहतर खींचने की क्षमता (बैकअप टॉर्क), अच्छी हाइड्रोलिक क्षमता और आरामदायक फीचर्स के साथ पावर स्टीयरिंग की सुविधा मिलती है। ये भी खूबियां इन्हें खेती और ढुलाई दोनों कामों के लिए उपयोगी बनाती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 5 ट्रैक्टरों की इंजन पावर, फीचर्स, उपयोग और कीमत की पूरी जानकारी।

45-50 HP के 5 पावरफुल ट्रैक्टर: फीचर्स, कीमत और लोकप्रिय होने की वजह

1. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस- पावर रेंज 47 HP

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 47 HP श्रेणी का दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो अपने शक्तिशाली ELS DI इंजन, बेहतर टॉर्क और कम ईंधन खपत के लिए जाना जाता है। इसे खेती और कृषि से जुड़े कामों को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है। भारत में 575 इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.94 लाख से ₹7.31 लाख के बीच है।

फीचर्स: महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 47 HP श्रेणी का 4-सिलेंडर, 2979 CC एक्स्ट्रा लॉन्ग स्ट्रोक (ELS DI) इंजन दिया गया है, जो 2000 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर 207 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। इसकी PTO पावर 42 HP है और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1500 kg है, जो ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल (ADDC) सिस्टम के साथ आती है।

क्यों लोकप्रिय है: इसका ELS इंजन कम RPM पर ज्यादा टॉर्क देता है, जिससे ईंधन की बचत होती है। साथ ही, 6 साल की लंबी वारंटी और मजबूत रीसेल वैल्यू इसे किसानों के बीच भरोसेमंद बनाती है। यह गेहूं, धान और मक्का जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है।

2. स्वराज 843 XM- पावर रेंज 42 HP

स्वराज 843 एक्सएम 42-45 HP श्रेणी का एक ऑलराउंडर ट्रैक्टर है, जिसे किसान इसके एर्गोनोमिक आधुनिक डिजाइन और कम रखरखाव खर्च के लिए पसंद करते हैं। इसकी बेहतर ब्रेकिंग एफिशिएंसी और ज्यादा खींचने की पावर इसे महाराष्ट्र और गुजरात के किसानों के बीच लोकप्रिय बनाती है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.32 लाख से ₹6.67 लाख के बीच है।

फीचर्स: इसमें 29.82-37.28 किलोवाट (41-45 HP) श्रेणी का 4-सिलेंडर, 2730 CC इंजन दिया गया है, जो 1900 रेटेड इंजिन स्पीड (r / min) पर चलता है। इसमें करीब 38.4 HP की PTO पावर और 2WD में 1500 kg की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। 

क्यों लोकप्रिय है: इसका 3-स्टेज ऑयल बाथ एयर फिल्टर धूल भरे इलाकों में भी इंजन को सुरक्षित रखता है। ADDC (पोजिशन कंट्रोल और ऑटोमैटिक ड्राफ्ट कंट्रोल) हाइड्रोलिक सिस्टम रोटावेटर और प्राइमरी टिलेज के दौरान एक समान गहराई बनाए रखने में मदद करते हैं। दमदार इंजन, 540 RPM 4 फॉरवर्ड-1 रिवर्स PTO स्पीड के साथ यह खेती से लेकर कमर्शियल कामों तक के लिए शानदार विकल्प है।

3. मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई- पावर रेंज 46 HP

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई 46 HP श्रेणी का एक दमदार और फ्यूल-एफिशिएंट ट्रैक्टर है, जो अपने सिम्पसन इंजन के लिए जाना जाता है। किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते यह रोजमर्रा की खेती और ढुलाई कार्यों के लिए एक पसंदीदा विकल्प है। भारत में इसकी शरूआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹7 लाख से ₹7.56 लाख के बीच है।

फीचर्स: इस ट्रैक्टर में 33.82 kW (46 HP) का 3-सिलेंडर, 2700 CC सिम्पसन S325.5 TIII A इंजन दिया गया है। इसकी पीटीओ पावर करीब 42.5 HP की है और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1700 kgf की है। इसमें पुश-टाइप पैडल, एडजस्टेबल ड्यूल-टोन सीट, मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक और मैनुअल व पावर स्टीयरिंग जैसे उपयोगी फीचर्स मिलते हैं।

क्यों लोकप्रिय है: इसका क्वाड्रा PTO और कैटेगरी-2 थ्री-पॉइंट लिंकेज सिस्टम रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य कृषि उपकरणों के साथ काम करने में मदद करता है। ड्राफ्ट, पोजीशन और रिस्पॉन्स कंट्रोल वाले हाइड्रोलिक्स से कृषि उपकरणों को जरूरत के अनुसार नियंत्रित करना आसान होता है। वहीं, 55 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता और करीब 32.4 किमी/घंटा की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड इसे खेत के कामों के साथ ट्रॉली से ढुलाई के लिए भी उपयोगी बनाती है।

4. स्वराज 744 FE- पावर रेंज 50 HP

स्वराज 744 एफई 50 HP श्रेणी का एक दमदार ट्रैक्टर है, जो बड़े खेतों और भारी काम के लिए डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर पर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी मिलती है। मजबूत डिजाइन और 4WD ड्राइव एक्सल विकल्प के कारण यह उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में खासकर धान की खेती और गीले खेतों में काम करने के लिए लोकप्रिय है। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.87 लाख से ₹7.37 लाख (2WD) के बीच है। 

फीचर्स: इसमें 45-50 HP का 3-सिलेंडर, 3307 CC इंजन दिया गया है, जो खेती की हर चुनौती को मात देने के लिए 2000 RPM पर अच्छा टॉर्क जनरेट करता है। इसमें करीब 42.5 HP की PTO पावर और 2000 kgf की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है, जो इसे भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाती है।

क्यों लोकप्रिय है: इसमें मल्टी-स्पीड PTO दिया गया है, जो रोटावेटर, हाइड्रोलिक प्लाऊ और अन्य कृषि उपकरणों के साथ काम करने में मदद करता है। तेल में डुबे हुए ब्रेक्स, मजबूत फ्रंट एक्सल और 14.9 x 28 साइज के रियर टायर विकल्प इसे खेती के साथ भारी ट्रॉली से ढुलाई के लिए भी उपयोगी बनाते हैं। 

5. फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स- पावर रेंज 50 HP

फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स 50 HP श्रेणी का मजबूत और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जिसे खेतों में भारी काम के लिए तैयार किया गया है। साइड शिफ्ट गियर लीवर और 60 लीटर ईंधन टैंक क्षमता के साथ यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि और ढुलाई कार्यों को सहजता से संभाल सकता है। भारत में इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹6.86 लाख से ₹7.42 लाख के बीच बताई जाती है। 

फीचर्स: इसमें 37.28 किलोवाट (50 एचपी) 3-सिलेंडर, 3443 CC इंजन दिया गया है, जो 1850 आरपीएम (आर/मिनट) पर 209 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी PTO पावर करीब 43.3 HP है और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 kgf है, जो ADDC टाइप 1 डबल एक्टिंग डायरेक्शनल कंट्रोल वॉल्व थ्री-पॉइंट लिंकेज के साथ आती है। 

क्यों लोकप्रिय है: इसका MRPTO (मल्टी-स्पीड रिवर्स PTO) अलग-अलग उपकरणों के साथ फ्लेक्सिबिलिटी देता है। इसका EPI (एपिसाइक्लिक) रियर एक्सल मजबूत बनावट देता है, जिससे यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और सुपर सीडर जैसे भारी कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इस पर 5 साल की वारंटी मिलती है, जिससे नियमित रखरखाव आसान हो सकता है।

तुलनात्मक टेबल: 45-50 HP सेगमेंट के टॉप 5 ट्रैक्टर

मॉडल

HP

उपयोग क्षेत्र

उपयुक्त उपकरण

पसंद करने का कारण

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

47 HP

गेहूं, धान, मक्का, हैवी टिलेज

कल्टीवेटर, प्लाऊ, सीड ड्रिल, रोटवेटर, थ्रेसर

ELS इंजन, ज्यादा टॉर्क, सबसे कम ईंधन खपत, 6 साल वारंटी

स्वराज 843 XM

42 HP

मध्यम खेत, रोजमर्रा की खेती

रोटावेटर, MB प्लाऊ, सीड ड्रिल, स्प्रेयर

कम मेंटेनेंस, बेहतर ब्रेकिंग, ADDC हाइड्रोलिक्स

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई

46 HP

रोजमर्रा की खेती, हल्की-मध्यम ढुलाई

रोटावेटर, थ्रेशर, प्लाऊ, ट्रॉली

क्वाड्रा PTO, तेज स्पीड, किफायती कीमत

स्वराज 744 FE

50 HP

बड़े खेत, गन्ना, धान, भारी काम

रोटावेटर, हाइड्रोलिक प्लाऊ, कमर्शियल ट्रॉली, प्लांटर

4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड पीटीओ, 2000 kg लिफ्टिंग, 6 साल वारंटी

फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स

50 HP

भारी कल्टीवेशन, कमर्शियल हॉलेज

रोटावेटर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ रीपर, बेलर, ट्रॉली, लेजर लेवलर

मल्टीस्पीड, ईपीआई बैकएंड, हैवी-ड्यूटी बिल्ड

45-50 HP ट्रैक्टर किसानों में क्यों हैं लोकप्रिय?

45-50 HP सेगमेंट के ये लोकप्रिय मॉडल देश के देश के भरोसेमंद और प्रतिष्ठित ट्रैक्टर ब्रांड— महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन और फार्मट्रैक से आते हैं। जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेशन, हार्वेस्टिंग और कमर्शियल ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए इन ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही, इनकी अच्छी ईंधन दक्षता और कम मेंटेनेंस लागत इन्हें किसानों के लिए किफायती विकल्प बनाती है। खास बात यह है कि पुराने (सेकेंड हैंड) ट्रैक्टर बाजार में भी इन मॉडलों की मांग बनी रहती है। 4 से 5 साल इस्तेमाल करने के बाद इन्हें अच्छी कीमत पर दोबारा बेचा जा सकता है। इससे किसान को नए और ज्यादा पावर वाले ट्रैक्टर में अपग्रेड करते समय अपनी जेब से कम अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

निष्कर्ष: कौन सा ट्रैक्टर सही?

यदि आपको सबसे ज्यादा हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता की जरूरत है, तो स्वराज 744 FE (2000 kg) बेहतर विकल्प हो सकता है। बजट में किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर के लिए मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई या स्वराज 843 XM पर विचार किया जा सकता है। वहीं, भारी कल्टीवेशन और कमर्शियल हॉलेज के लिए फार्मट्रैक 45 पावरमैक्स एक दमदार विकल्प है, जबकि लंबी वारंटी और मजबूत रीसेल वैल्यू चाहने वाले किसानों के लिए महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस उपयुक्त हो सकता है। खरीदारी से पहले अपने खेत के आकार, फसल और बजट के अनुसार उपयुक्त मॉडल चुनें और नजदीकी अधिकृत डीलर से सटीक ऑन-रोड कीमत जरूर जान लें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Powertrac
Swaraj
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
Kubota
VST
Captain
Indo Farm
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Same Deutz Fahr
Preet
Trakstar
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here