भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और किस काम के लिए हैं बेस्ट?

भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर: कीमत, फीचर्स और किस काम के लिए हैं बेस्ट?
शेयर पोस्ट

छोटा साइज, दमदार ताकत और शानदार माइलेज : जानिए भारत के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर मॉडल की पूरी जानकारी

भारत में बागवानी (ऑर्चर्ड), अंगूर के बागों (वाइनयार्ड) और फसलों की कतारों के बीच निराई-गुड़ाई जैसे कामों के लिए मिनी ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में इनका आकार छोटा होता है, जिससे ये संकरी जगहों और फसल की कतारों के बीच आसानी से चल सकते हैं। साथ ही, जरूरत के अनुसार अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ इनका इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

आइए, इस लेख में जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 मिनी ट्रैक्टरों के फीचर्स, कीमत और उपयोग के बारे में। साथ ही, यह भी जानेंगे कि आकार, इंजन पावर और अलग-अलग कृषि कार्यों के आधार पर कौन-सा कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर किस काम के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

छोटे और सीमांत किसानों के लिए क्यों सबसे परफेक्ट हैं ये मिनी ट्रैक्टर?

कम टर्निंग रेडियस के कारण ये बागों में पेड़ों के बीच या फसलों की संकरी कतारों में आसानी से घूम सकते हैं। आकार में छोटे होने के बावजूद भी ये ट्रैक्टर PTO से चलने वाले स्प्रेयर, वॉटर पंप और रीपर जैसे कृषि उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं। इनमें आमतौर पर कम क्षमता वाले पावरफुल इंजन दिए जाते हैं, जो कल्टीवेटर, रोटावेटर और छोटे ट्रेलर जैसे उपकरणों के साथ काम करने के लिए पर्याप्त पावर देते हैं और ईंधन की बचत में भी मदद करते हैं। 

कुल मिलाकर, कम जगह में आसानी से घूमने की क्षमता, किफायती कीमत और कई तरह के कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने के कारण कॉम्पैक्ट या मिनी ट्रैक्टर छोटे और सीमांत किसानों के लिए उपयोगी विकल्प साबित होते हैं। अंगूर के बागों और फसलों की कतारों के बीच निराई-गुड़ाई जैसे इंटरकल्चरल कामों में ये काफी मददगार हैं। साथ ही ये बड़े ट्रैक्टरों की तुलना में कम डीजल में काम पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

भारत में उपलब्ध टॉप 5 सबसे लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स– फीचर्स और कीमत 

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD, स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड, आयशर 251, मैसी फर्ग्यूसन 5225 और कुबोटा नियोस्टार B2441S (नैरो) जैसे मिनी ट्रैक्टर छोटे खेतों, बागवानी और कतार वाली फसलों के लिए सबसे लोकप्रिय और उपयोगी विकल्प माने जाते हैं। अगर आप ऐसा ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, जिसे कम जगह में आसानी से चलाया जा सके, ईंधन की खपत नियंत्रित रहे और रखरखाव का खर्च भी बजट में हो, तो इन मॉडलों पर विचार कर सकते हैं। नीचे इन मिनी ट्रैक्टरों के प्रमुख फीचर्स, कीमत और उपयोग के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी गई जा रही है। 

1. महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD

महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD एक दमदार ऑलराउंडर कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जिसे खासतौर पर बागवानी और इंटरकल्चरल खेती कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2-सिलेंडर, 1489 CC का दमदार इंजन दिया गया है, जो 2500 आरपीएम पर 30 HP की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी पीटीओ क्षमता करीब 24.5 HP है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर, स्प्रेयर और वॉटर पंप जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।

8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स, सिंगल क्लच, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन और 750 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता के साथ यह बाग, अंगूर के खेत और कतार वाली फसलों के लिए आदर्श है। 4WD होने की वजह से यह ट्रैक्टर धान की मचाई (पडलिंग) के दौरान बेहतर पकड़ और ट्रैक्शन देता है। भारत में इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹5.98 लाख से ₹6.23 लाख के बीच है।

2. स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड

स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड 25 HP श्रेणी का एक फ्यूल-एफिशिएंट और शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर है, जो बाग और इंटरकल्चर खेती के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसमें 2-सिलेंडर, 1824 CC वॉटर-कूल्ड इंजन मिलताहै, जो 1800 RPM पर चलता है और अच्छी ईंधन दक्षता देता है। 

इसकी पीटीओ पावर करीब 21.1 एचपी है और इसमें 6 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं। हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 1000 किलोग्राम है साथ ही इसमें ऑटोमैटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रोलिक सिस्टम भी दिया गया है। इसकी संकरी बॉडी और डाउन-ड्राफ्ट साइलेंसर इसे फसल की कतारों के बीच बिना पौधों को नुकसान पहुंचाएं आसानी से चलने में मदद करते हैं। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4.68 लाख से ₹5.03 लाख के बीच है।

3. आयशर 251

आयशर 251 एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है, जिसे खास तौर पर गन्ना और धान के छोटे खेतों के लिए बनाया गया है। इसमें 2-सिलेंडर, 1290 CC सिम्पसन इंजन दिया गया है, जो 23 हॉर्सपावर (HP) की शक्ति जनरेट करता है। इसमें सिंगल क्लच के साथ 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स मिलता है।

 इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 700 किलोग्राम है और इसमें लाइव टाइप 2-स्पीड PTO (540 RPM) दिया गया है, जो रोटावेटर और स्प्रेयर जैसे उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स मिलता है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹4 लाख से ₹4.70 लाख के बीच है।

4. मैसी फर्ग्यूसन 5225

मैसी फर्ग्यूसन 5225 एक किफायती और भरोसेमंद मिनी ट्रैक्टर है, जो छोटे-मध्यम खेतों के लिए उपयुक्त है। इसमें 24 एचपी श्रेणी का 2-सिलेंडर, 1290 CC इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर जबरदस्त पावर जनरेट करता है। इसका गियरबॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्पों के साथ आता है और इसकी अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड करीब 23.55 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 किलोग्राम तक है, जो छोटे प्लाऊ और सीड ड्रिल जैसे उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इसमें 540 RPM लाइव टाइप 2-स्पीड PTO, मल्टी-डिस्क ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक्स और मल्टी-ट्रैक व्हील एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे किसान फसल की जरूरत के अनुसार पहियों की चौड़ाई एडजस्ट कर सकते हैं। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹3.86 लाख से ₹4.18 लाख के बीच है।

5. कुबोटा नियोस्टार B2441S (नैरो)

कुबोटा नियोस्टार B2441S (नैरो) जापानी तकनीक से लैस एक प्रीमियम मिनी ट्रैक्टर है, जो बागवानी, इंटरकल्चर और छोटे खेतों के लिए उपयुक्त है। इसमें 24 HP श्रेणी का 3-सिलेंडर, 1123 CC ई-टीवीसीएस डीजल इंजन दिया गया है, जो 70 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर विकल्प, सिंगल क्लच और साइड-शिफ्ट गियर लीवर मिलता है। इसकी पीटीओ पावर करीब 17.4 HP है, जो 540 और 980 RPM की डुअल-स्पीड पर काम करती है।

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 750 kg है साथ ही सुपर ड्राफ्ट कंट्रोल (एसडीसी) हाइड्रोलिक सिस्टम भी दिया गया है, जो जुताई के दौरान सटीकता बढ़ाता है। इसमें ऑयल-इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक्स और पावर स्टीयरिंग दी गई है, जिससे संकरी जगहों में आसानी से मोड़ा जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और 2.1 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे वाइनयार्ड, ग्रीनहाउस और संकरी फसल कतारों के लिए खास बनाता है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत बजट के हिसाब से किफायती है।

टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर: त्वरित तुलनात्मक टेबल

ट्रैक्टर मॉडल

पावर रेंज HP

हाइड्रोलिक क्षमता

PTO पावर

उपयोग क्षेत्र

उपयुक्त उपकरण

महिंद्रा जीवो 305 DI 4WD

30 HP

750 kg

24.5 HP

बाग, अंगूर के खेत, इंटरकल्चर, असमान/ढलान वाली जमीन

रोटावेटर, थ्रेशर, स्प्रेयर, वॉटर पंप, प्लाऊ

स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड

25 HP

1000 kg

21.1 HP

बाग, इंटरकल्चर, संकरी फसल कतारें

रोटावेटर, स्प्रेयर, कल्टीवेटर, हल्की ढुलाई

आयशर 251

23 HP

700 kg

उपलब्ध नहीं

गन्ना व धान के छोटे खेत, संकरी कतारें

रोटावेटर, स्प्रेयर, कल्टीवेटर, हल्की ट्रॉली

मैसी फर्ग्यूसन 5225

24 HP

750 kg

उपलब्ध नहीं

छोटे-मध्यम खेत, रोजमर्रा की खेती

प्लाऊ, सीड ड्रिल, रोटावेटर, स्प्रेयर, थ्रेशर

कुबोटा नियोस्टार B2441S (नैरो)

24 HP

750 kg

17.4 HP

बागवानी, वाइनयार्ड, ग्रीनहाउस, संकरी कतारें

रोटरी टिलर, स्प्रेयर, कल्टीवेटर

निष्कर्ष: कौन सा मिनी ट्रैक्टर है बेस्ट?

अगर आपको हाई लिफ्टिंग क्षमता और दमदार 4WD चाहिए, तो महिंद्रा जीवो 305 डीआई 4WD बेहतर विकल्प हो सकता है। बजट में किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर के लिए आयशर 251 या मैसी फर्ग्यूसन 5225 पर विचार किया जा सकता है। वहीं, जापानी तकनीक और प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले किसानों के लिए कुबोटा नियोस्टार B2441S नैरो एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जबकि बाग और इंटरकल्चर खेती के लिए स्वराज 724 XM ऑर्चर्ड उपयुक्त हो सकता है। अंतिम खरीदारी से पहले अपने खेत के आकार, फसल और बजट के अनुसार सही मॉडल का चुनाव करें और नजदीकी अधिकृत डीलर से सटीक ऑन-रोड कीमत जरूर जान लें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Powertrac
Massey Ferguson
Swaraj
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
Solis
Kubota
VST
Captain
Indo Farm
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Tafe
Trakstar
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here