सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD ट्रैक्टर: फीचर्स और कीमत

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD ट्रैक्टर: फीचर्स और कीमत
शेयर पोस्ट

52 HP पावर, 215 Nm टॉर्क और 2200 kg लिफ्ट, जानें यह ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के लिए कितना दमदार?

अगर आप 50–55 HP श्रेणी में ऐसा 4WD ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, जो खेती के साथ-साथ भारी कृषि उपकरणों और ढुलाई के काम में भी दमदार प्रदर्शन दे, तो सोनालीका टाइगर DI 50 4WD एक दमदार विकल्प हो सकता है। 52 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर 3-सिलेंडर इंजन, 4WD ड्राइव और 2200 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता के साथ आता है। इसमें अधिकतम 215 Nm टॉर्क, एक्ससो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स और 12F+12R तक के गियर विकल्प मिलते हैं। इन खूबियों के चलते यह ट्रैक्टर धान की पडलिंग, गहरी जुताई और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी हो सकता है।

इस लेख में जानेंगे सोनालीका टाइगर DI 50 4WD के इंजन, ट्रांसमिशन, हाइड्रोलिक्स, 4WD सिस्टम, प्रमुख फीचर्स, उपयोग और कीमत की पूरी जानकारी। 

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD ट्रैक्टर पावर के साथ यूरोपियन डिजाइन

सोनालीका की टाइगर सीरीज को दमदार परफॉर्मेंस और यूरोपियन डिजाइन के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में टाइगर DI 50 4WD को आधुनिक तकनीक, हाई-टॉर्क इंजन, मजबूत हाइड्रोलिक्स और ऑपरेटर की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हाई हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता, 4WD सिस्टम और दमदार इंजन इसे गहरी जुताई, भारी रोटावेटर, जीरो-टिल ड्रिल और ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी बनाते हैं।

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD ट्रैक्टर इंजन और टॉर्क

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD ट्रैक्टर में 3065 सीसी का 3-सिलेंडर HDM+ इंजन दिया गया है। यह इंजन 2000 RPM पर 52 HP की पावर देता है। इसका अधिकतम टॉर्क 215 Nm तक है, जिससे भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करते समय अच्छी पुलिंग क्षमता मिल सकती है। इसका ड्राई-टाइप एयर क्लीनर धूल और मिट्टी वाले वातावरण में इंजन को साफ हवा पहुंचाने में मदद करता है। पावर और टॉर्क का यह संयोजन जुताई, रोटावेटर, पडलिंग और ट्रॉली ढुलाई जैसे कामों के लिए उपयोगी हो सकता है।

गियरबॉक्स विकल्प

टाइगर DI 50 4WD में में ड्यूल/इंडिपेंडेंट क्लच के साथ कॉन्स्टेंट-मेश, साइड-शिफ्ट गियरबॉक्स दिया गया है, जो बेहतर ऑपरेशनल कंट्रोल और आसान गियर एंगेजमेंट देता है। ड्यूल/इंडिपेंडेंट क्लच सिस्टम की मदद से PTO और ट्रांसमिशन को अलग-अलग नियंत्रित किया जा सकता है, जो इम्प्लीमेंट संचालन के दौरान काफी उपयोगी साबित होता है। इसमें 12F+12R स्पीड गियर के साथ शटल टेक गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं, जिससे किसान अपनी जरूरत के अनुसार सही स्पीड कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं।

हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता

Sonalika Tiger DI 50 4WD ट्रैक्टर में सटीक 5G हाइड्रोलिक्स तकनीक के साथ 2200 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है, जो भारी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से उठाने और संचालित करने में मदद करती है। यह क्षमता भारी उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए उपयोगी है। इसमें एक्ससो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स तकनीक भी दी गई है, जो खेती के अलग-अलग कार्यों में इम्प्लीमेंट के संचालन को बेहतर बनाने में मदद करती है।

PTO और कृषि उपकरण

ट्रैक्टर में 540/540 R पीटीओ दिया गया है। इसकी मदद से रोटावेटर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर और अन्य PTO संचालित कृषि उपकरण चलाए जा सकते हैं। इस वजह से यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए उपयोगी हो सकता है, जो एक ही ट्रैक्टर से कई तरह के पीटीओ कृषि कार्य करना चाहते हैं।

ब्रेक, स्टीयरिंग और 4WD

Sonalika Tiger DI 50 4WD में मल्टी डिस्क ऑयल इमर्स्ड ब्रेक (OIB) दिया गया है, जो लंबे समय तक काम के दौरान बेहतर और टिकाऊ ब्रेकिंग में मदद करते हैं। इसमें पावर स्टीयरिंग की सुविधा दी गई है, जो चलाने में स्मूद अनुभव देती है और मुश्किल या संकरे रास्तों पर भी ऑपरेटर का प्रयास कम करती है। इसका 4WD सिस्टम गीली, नरम या ऊबड़-खाबड़ जमीन पर चारों पहियों तक पावर पहुंचाकर बेहतर ट्रैक्शन देने में मदद कर सकता है। 

फ्यूल टैंक और टायर साइज

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD में 65 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बड़ी टैंक क्षमता से लंबे समय तक खेत या ढुलाई के काम के दौरान बार-बार ईंधन भरवाने की जरूरत कम हो सकती है। इसमें 14.9-28 और 16.9-28 रियर टायर के विकल्प, जबकि फ्रंट टायर 9.50-20 और 9.50-24 के विकल्प मिलते हैं।

आराम और डिजाइन 

टाइगर DI 50 4WD में केवल पावर और परफॉर्मेंस पर ही ध्यान नहीं दिया गया है, बल्कि ऑपरेटर की सुविधा के लिए भी कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से:

  • मल्टी-फंक्शन कंसोल
  • हाई-स्टांस सीटिंग
  • 4-वे एडजस्टेबल सीट
  • वाइड वर्कस्पेस
  • ट्विन बैरल हेडलैंप
  • प्रीमियम क्रोम ट्रिम्स
  • साइड-शिफ्ट गियर लीवर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD: कौन-कौन से काम कर सकते हैं?

52 HP श्रेणी का यह 4WD ट्रैक्टर कई तरह के कृषि कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रमुख उपयोगों में डिस्क हैरो, प्लाऊ, पडलिंग, हैवी-ड्यूटी रोटावेटर, कल्टीवेटर, मल्चर, स्ट्रॉ रीपर, सुपर सीडर, थ्रेशर और अन्य हार्वेस्टिंग इम्प्लीमेंट्स शामिल हैं। धान, गेहूं, गन्ना, आलू जैसी फसलों की खेती में जरूरत के अनुसार अलग-अलग कृषि उपकरणों के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है। भारी उपकरणों और ढुलाई का काम 

सोनालीका टाइगर डीआई 50 4WD स्पेसिफिकेशन

फीचर

विवरण

इंजन पावर (HP)

52 HP

इंजन

3-सिलेंडर, 3065 CC HDM+

रेटेड RPM (R/min)

2000 RPM

अधिकतम टॉर्क

215 Nm

ड्राइव

4WD

ट्रांसमिशन

कांस्टेंट मेश, साइड शिफ्ट

गियर विकल्प

12F+12R (Shuttle shift)

PTO

540/540 R

लिफ्ट क्षमता

2200 kg

फ्यूल टैंक

65 लीटर

रियर टायर

14.9-28 / 16.9-28 

वारंटी 

2000+3000 hours या 2 + 3 साल

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD की कीमत

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹8.41 लाख से ₹8.78 लाख के बीच है। हालांकि, राज्य, वेरिएंट, डीलर और स्थानीय टैक्स के आधार पर कीमत में बदलाव हो सकता है। ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत में RTO रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क शामिल होते है, इसलिए यह एक्स-शोरूम कीमत से अलग हो सकती है। खरीदारी से पहले अपने जिले के अधिकृत सोनालीका डीलर से मौजूदा कीमत और उपलब्ध ऑफर की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

निष्कर्ष: सोनालीका टाइगर DI 50 4WD भारी कामों के लिए कितना सही है?

सोनालीका टाइगर DI 50 4WD 52 HP श्रेणी में दमदार इंजन, 215 Nm टॉर्क, 4WD ट्रैक्शन और 2200 kg की हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता वाला बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। यह उन किसानों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जिन्हें एक ही ट्रैक्टर से गहरी जुताई, रोटावेटर, पडलिंग, सुपर सीडर, मल्चर और ट्रॉली ढुलाई जैसे अलग-अलग काम करने हैं। अगर आपके पास भारी कृषि उपकरण हैं और खेत की परिस्थितियों में बेहतर ट्रैक्शन के साथ ज्यादा लिफ्ट क्षमता की जरूरत है, तो टाइगर डीआई 50 4WD आपकी जरूरतों के हिसाब से एक मजबूत विकल्प हो सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Escorts
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 45 HP

For Price Click Here