ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

टॉप 5 सोनालिका मिनी ट्रैक्टर जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

टॉप 5 सोनालिका मिनी ट्रैक्टर जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
पोस्ट -27 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

सोनालिका के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर : कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

सोनालिका ट्रैक्टर्स : आज खेती हो या बागवानी दोनों ही क्षेत्रों में सफल किसान बनने में ट्रैक्टर अहम रोल अदा कर रहा है। कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों की विस्तृत जानकारी तो किसान भाईयों के पास मौजूद है। किंतु बागवानी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कौनसा ट्रैक्टर बेस्ट है और बागवानी के लिए कौनसा ट्रैक्टर लेना चाहिए। इसकी जानकारी का अभाव हमारे किसान भाईयों सामने बरकरार है। ऐसे में हम ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट के जरिये बागवानी से जुड़े किसान भाईयों को लिए स्वदेशी कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित टॉप 5 दमदार सोनालिका मिनी ट्रैक्टर की जानकारी लेकर आए हैं, जो कृषि हो या बागवानी हर काम के बादशाह हैं। सोनालिका ट्रैक्टर्स ने अपने ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार इन मिनी ट्रैक्टरों को डिजाइन किया है। यह ट्रैक्टर मॉडल 20 से 35 एचपी रेंज में दमदार बागवानी ट्रैक्टर हैं। किसान भाई इन ट्रैक्टरों का उपयोग बागवानी एवं संबंधित उद्देश्य में कर सफल बागवानी किसान बन सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको सोनालिका ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित टॉप 5 दमदार मिनी ट्रैक्टर के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे रहे हैं। इन 5 बेहतरीन मिनी ट्रैक्टरों को हमने फीचर्स ओर स्पेसिफिकेशन्स के आधार पर हमारे किसान भाईयों के लिए सलेक्ट किया है।  

New Holland Tractor

सोनालिका डीआई 32 बागबान 

सोनालिका डीआई 32 बागबान 

सोनालिका डीआई 32 बागबान सोनालिका इंडिया लाइन-अप का 32 एच.पी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर दिखने में काफी दमदार और आकर्षक है। सोनालिका डीआई 32 बागबान ट्रैक्टर किसान भाईयों को बागवानी के साथ खेती के काम में भी काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देता है। क्योंकि इस ट्रैक्टर में दमदार एडवांस इंजन, ज्यादा माइलेज के साथ रोड स्पीड सहित कई अन्य विशेषताएं हैं। 

सोनालिका डीआई 32 बागबान में 4 स्ट्रोक वाटर कूल्ड 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। इस इंजन की क्षमता 2780 सीसी है। यह इंजन ऑपरेशन के लिए 32 एचपी की पावर देता हैं। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को सिंगल क्लच के साथ 10 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स कॉम्बिनेशन के साथ सेंटर शिफ्ट फुल कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स ऑफर किया गया हैं। 

सोनालिका डीआई 32 बागबान में किसान भाईयों को 34.30 किमी प्रति घंटा की फॉरवर्ड स्पीड मिलती है और 13.93 किमी प्रति घंटा की रिवर्स स्पीड मिलती है। 

सोनालिका डीआई 32 बागबान में किसान भाईयों के लिए पावर स्टीयरिंग ऑफर किया गया है। मैकेनिकल स्टीयरिंग इसमें ऑप्शनल है। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को तेल में डूबे हुए ब्रेक मिल जाते हैं। 30 से अधिक पीटीओ संबंधित कृषि उपकरणों के चलाने के लिए इस ट्रैक्टर 27 एच.पी पावर टेक ऑफ (पीटीओ) ऑफर की गई है। 

सोनालिका डीआई 32 बागबान की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 1336 किग्रा है। लिंकेज के लिए प्रथम श्रेणी के 3 लिंकेज प्वाइंट ऑफर किया गया हैं। यह ट्रैक्टर किसान भाईयों को 2डब्ल्यूडी वेरियंट में मिलता है, जिसमें आगे के टायर 5 x 15 और पिछले टायर 12.4 x 24 साइज में मिलते हैं।

सोनालिका डीआई 32 बागबान ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 315 एमएम है। इस ट्रैक्टर पर कंपनी ग्राहकों को 5000 घंटा या 5 साल की वारंटी ऑफर करती है। सोनालिका डीआई 32 बागबान की कीमत 5.65 लाख से 5.95 लाख रुपए (एक्स शेरूम) है।  

सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30

सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30

सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 सोनालिका ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित 30 एच.पी रेंज का मिनी ट्रैक्टर है। किसान भाई इस ट्रैक्टर का उपयोग कम जगह वाली खेती के लिए कर सकते हैं। सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 जीरो मेंटेनेंस खर्च वाला बागवान ट्रैक्टर, जो किसानों भाईयों को 4.60 लाख से लेकर 5.10 लाख रुपए में मिल जाता है। सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 में पिछले टायर 9.5 X 24 के साइज में मिलते हैं और आगे के टायर 5 X15 के साइज में मिल जाते हैं। इसमें 6.5 X 12 के टायर साइज का ऑप्शन भी किसान भाईयों को मिल जाता है। सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 में वाटर कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगातार काम के दौरान भी गर्म नहीं होता है।  8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स के ऑप्शन के साथ इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स मिलता है। गियर शिफ्टिंग के लिए इसमें सिंगल क्लच दिया गया है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर  21.16 किमी प्रति घंटा और पीछे की ओर अधिकतम 8.96 किमी प्रति घंटा की है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ ऑपरेशन के लिए मैकेनिकल स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग का इसमें ऑप्शनल हैं। इस ट्रैक्टर में 25.5 एचपी की पीटीओ मिलती है, जो 540 आरपीएम की स्पीड पर काम करती है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1336 किग्रा है। यह ट्रैक्टर किसान भाईयों को 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरिएंट में मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को 2 सिलेंडर के साथ 2044 सीसी क्षमता का 30 एच.पी श्रेणी का वाटर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन बेहतरीन पावर देने के लिए 1800 आरपीएम की इंजन रेटेड पावर जनरेटर करता है। सोनालिका बागबान सुपर डीआई 30 पर किसान भाईयों को 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी मिल जाती है।

सोनालिका बागबान डीआई 30, 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

सोनालिका बागबान डीआई 30

सोनालिका बागबान डीआई 30 में किसान भाईयों को वाटर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 2 सिलेंडर और 2044 सीसी क्षमता के साथ 30 एचपी श्रेणी का होता है। इसमें ड्राई टाइप का एयर फिल्टर दिया गया है। सिंगल क्लच के साथ इसमें स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। जिसमें ऑपरेशन के लिए 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स का कॉम्बिनेशन किसान भाईयों को मिलता है। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक दिया गया हैं। तेल में डूबे हुए ब्रेक इसमें ऑप्शनल हैं। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों के लिए मैकेनिकल स्टीयरिंग ऑफर की गई है। सोनालिका बागबान डीआई 30 ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में किसान भाईयों के लिए उपलब्ध है। सोनालिका बागबान डीआई 30 किसान भाईयों को 4.60 लाख से लेकर 5.54 लाख रुपए (एक्स शेरूम) मिल जाता है। यह कीमत उनके राज्य एवं शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 1336 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 285 एमएम है।

सोनालिका जीटी 28 

सोनालिका जीटी 28 

सोनालिका जीटी 28 ट्रैक्टर 28 एचपी श्रेणी का एक मिनी ट्रैक्टर है, जो किसान भाईयों को केवल 4डब्ल्यूडी वेरियंट में मिलता हैं। यह ट्रैक्टर दिखने में काफी आकर्षक और दमदार है। सोनालिका जीटी 28 किसान भाईयों के लिए 4.75 लाख से 5.40 लाख रुपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है। किसान भाई इस ट्रैक्टर से रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर, सीड ड्रिल आदि जैसे विभिन्न उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं। सोनालिका जीटी 28 में कृषि जरूरतों को पूरा करने के लिए 28 एचपी श्रेणी का 1318 कैपेसिटी वाला 3 सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच के साथ 6 फॉरवर्ड और 2 गियर रिवर्स के कॉम्बिनेशन में सेंटर शिफ्ट सलाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक किसानों के लिए ऑफर किये गए हैं। इस ट्रैक्टर की पीटीओ 24 एचपी की है, जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। इसमें इकोनॉमिक्स पीटीओ स्पीड भी किसान भाईयों को मिल जाती है। सोनालिका जीटी 28 ट्रैक्टर की वजन क्षमता 600 किलोग्राम है। इस मॉडल्स पर सोनालिका अपने ग्राहकों को 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी प्रोवाइड करवाती हैं। 

सोनालिका जीटी 20 

सोनालिका जीटी 20 

 

सोनालिका ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर 20 एचपी श्रेणी का मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर की अपनी श्रेणी में अग्रणी मॉडल है। यह ट्रैक्टर उन सभी बेहतरीन फीचर्स से भरा हुआ है, जो ग्राहक इस श्रेणी के सोनालिका मिनी ट्रैक्टर में डिमांड करते हैं। सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर में 20 एचपी रेंज का 2 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड इंजन दिया गया है। इंजन की क्षमता 952 सीसी है और यह 2700 आरपीएम की पावर जनरेट करता है। इसमें प्री-क्लीनर के साथ ऑयल बाथ टाइप का एयर फिल्टर ऑफर किया गया है। संचालन के लिए इस ट्रैक्टर में सिंगल क्लच के साथ स्लाइडिंग मेश टाइप का सेंटर शिफ्ट गियर बॉक्स दिया गया है। इस ट्रैक्टर में ऑपरेशन के लिए 6 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर्स ऑफर किया गया है। इस ट्रैक्टर में किसान भाईयों को मैकेनिकल स्टीयरिंग मिलता है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों ही वेरिएंट में किसानों के लिए उपलब्ध है। सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक्स कैपेसिटी 800 किग्रा है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 5.20 X 14 / 5.0 X 12 के साइज में और पीछे के टायर 8.0 X 18 के साइज में ऑफर किये गए हैं। सोनालिका जीटी 20 ट्रैक्टर किसानों को 3.25 लाख से लेकर 3.60 लाख रुपए की कीमत पर मिल जाता है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर