ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर : महिंद्रा के टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत

महिंद्रा ट्रैक्टर : महिंद्रा के टॉप 5 शक्तिशाली ट्रैक्टर, जानें फीचर्स और कीमत
पोस्ट -05 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

खेती के लिए महिंद्रा के टॉप 5 बेहतरीन ट्रैक्टर मॉडल, जिन पर किसान करते हैं सबसे अधिक भरोसा

महिंद्रा ट्रैक्टर : खेती-बाड़ी में जुताई-बुवाई से लेकर कटाई, दौनी और भंडारण के कार्यों को समय, श्रम और पैसों की बचत के साथ पूरा करने के लिए ट्रैक्टर बेहद जरूरी होता है। आज देश में खेती-बाड़ी के कार्यों को निपटाने के लिए किसानों द्वारा कई प्रमुख ब्रांड के ट्रैक्टरों का उपयोग प्रमुखता से किया जा रहा है। कई ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां किसानों के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त इंजन, कम रखरखाव लागत और बेहतरीन तकनीकी फीचर्स के साथ दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। लेकिन जब बात भरोसा, दमदार इंजन व कम रखरखाव खर्च के शक्तिशाली ट्रैक्टरों की होती है, तो किसानों द्वारा महिंद्रा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 

New Holland Tractor

महिंद्रा देश की ही नही, बल्कि पूरे विश्व की नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इसके ट्रैक्टर भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में किसानों द्वारा प्रमुखता से यूज किये जाते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरोप, अमेरिका, एशिया और अफ्रीका सहित 40 से अधिक देशों में किसानों को ट्रैक्टर उपलब्ध करवाती है। महिंद्रा देश में लाखों किसानों का सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांड है, महिंद्रा पर किसानों का भरोसा सबसे अधिक है। क्योंकि यह अपने ग्राहकों को कम रखरखाव लागत पर व्यापक सेवाएं प्रदान करके किसानों के लिए उनकी मांग के अनुसार ट्रैक्टर निर्माण करता है। आज किसानों को अधिकतम लाभान्वित करने के लिए महिंद्रा ने एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ एडवांस ट्रैक्टर मॉडल बाजार में उतार रखे हैं। इनमें से हम आपको महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में जानकारी देंगे। जिन पर किसानों को सबसे अधिक भरोसा है और यह किसानों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है। 

महिंद्रा युवो 275 डीआई - 35 एचपी ट्रैक्टर लिफ्टिंग  कैपेसिटी 1500 किलोग्राम 

महिंद्रा युवो 275 डीआई महिंद्रा इंडिया लाइन-अप का 35 एचपी ट्रैक्टर है। यह किसानों के बीच अपनी कुशल ईंधन दक्षता और इंजन विश्वसनीयता के लिए प्रमुखता से जाना जाता है। महिंद्रा ट्रैक्टर ने इसे किसानों की विभिन्न कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उनकी मांग के अनुसार बनाया है। भारतीय किसानों द्वारा महिंद्रा युवो 275 डीआई का व्यापक रूप से उपयोग कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है। 

महिंद्रा युवो 275 डीआई में अधिक बैक-अप टार्क, 12 फॉरवर्ड 3 रिवर्स गियर्स, 1500 किलोग्राम तक की लिफ्टिंग  कैपेसिटी, एडजस्टेबल डीलक्स सीट, शक्तिशाली रैप- एराउंड क्लियर लेंस हेडलैम्प है, जो इसे 35 एच.पी रेंज में अन्य ट्रैक्टर मॉडल से अलग बनाते हैं। यह ट्रैक्टर 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन चला सकता है। इसमें बेहतरीन संयोजन के लिए 26.1 किलोवाट (35 एचपी), 3 सिलेंडर के साथ 2235 सीसी का शक्तिशाली डीजल इंजन है। इंजन 2000 इंजन रेटेड आरपीएम पॉवर जनरेट करता है। ड्राई टाइप एयर फिल्टर के साथ बड़ा रेडियेटर भी मिलता है, जो इंजन को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। महिंद्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर में पीटीओ एचपी 31.5 एचपी है। इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन मिलता है। ड्राई फ्रिक्शन प्लेट के साथ ड्राई टाइप सिंगल क्लच और प्रभावी ब्रेकिंग के लिए इसमें तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है। महिंद्रा युवों 275 डीआई पर 2000 घंटा/2 वर्ष की वारंटी किसानों को मिलती है। महिंद्रा युवो 275 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 5.85 लाख से 6.05 लाख रुपए  (एक्स-शोरूम) है।   

महिंद्र 275 डीआई टीयू 39 एच.पी ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषताएं

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एक 29.1 किलोवाट (39 एचपी) रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाले एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर कृषि व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सभी चुनौतीपूर्ण कृषि कार्यों को करने में सक्षम है। 39 एच.पी का यह ट्रैक्टर 2डब्ल्यूडी वेरिएंट में आता है। यह ट्रैक्टर कृषि और हॉलेज ऑपरेशन्स दोनों के लिए उपयुक्त है।  कम रखरखाव, हाई रीसेल वैल्यू, अपनी कैटेगिरी में बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंट क्षमता और विश्वसनीयता इस ट्रैक्टर को किसानों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

महिंद्रा 275 डीआई टीयू में हैवी डयूटी डायाफ्राम टाइप का सिंगल क्लच, ड्राई/ तेल में डूबे हुए ब्रेक, ब्रेक के साथ 3260 एमएम का टर्निंग रेडियस, पॉवर स्टीयरिंग ऑप्शनल बड़े व्यास वाली मैकेनिकल स्टीयरिंग, 39 एचपी  3 सिलेंडर के साथ 2048 सीसी का इंजन, बहुमुखी इंजन वाटर कूल्ड और प्री-क्लीनर के साथ 3 स्टेज का ऑयल बाथ टाइप एयर सिस्टम और 33.4 एचपी की पॉवरफुल पीटीओ है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर एमबी प्लाऊ, पोटेटो प्लांटर, हैरो, कल्टीवेटर, रोटावेटर और पोटेटो डिगर जैसे एम्पीमेंट्स के लिए अच्छा ट्रैक्टर है। 275 डीआई टीयू ट्रैक्टर की भारत में कीमत  5.60 लाख से 5.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर 475 डीआई

महिंद्रा ट्रैक्टर्स द्वारा निर्मित महिंद्रा 475 डीआई एक 42 एचपी रेंज का 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर उन सभी फीचर्स से लैस है, जो किसान एक ट्रैक्टर में चाहते हैं। 475 डीआई मॉडल में स्मूद ट्रांसमिशन, हाई प्रिसिजन हाइड्रॉलिक्स, कम्फर्ट सीटिंग, बड़े-व्यास वाले स्टीयरिंग व्हील, एलसीडी क्लस्टर पैनल, शानदार ब्रेकिंग परफॉर्मेंस, कांस्टेंट मेश/स्लाइडिंग मेश टाइप का गियर बॉक्स, 8 गियर फॉरवर्ड और 2 गियर रिर्वस, सिंगल और वैकल्पिक डुअल क्लच और डाई/तेल में डूबे हुए ब्रेक का ऑप्शन देखने को मिलता है।  महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर को किसानों के बीच बहुत ही पसंद किया जाता है। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 42 एचपी के पावरफुल इंजन के साथ आता है। इसके इंजन की क्षमता 2730 सीसी का इंजन है। इंजन रेटेड आरपीएम 1900 है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर 2 साल की वारंटी उपलब्ध करवाती है। भारत में महिंद्रा 475 डीआई की कीमत 6.30 लाख से 6.60 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक है। महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर की कीमत किसान के बजट के अनुसार है। 

महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर, 45 एचपी रेंज में 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

महिंद्रा 575 डीआई महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सर्वश्रेष्ठ 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टरों में से है। महिंद्रा ने इसे एर्गोनॉमिक्स रूप से डिजाइन किया है, जो खेती में डिस्क हल, हैरो, हाफ केज व्हील, थ्रेशर, वाटर पंप, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे कई कृषि उपकरणों के संचालन में बेहतर तरीके से काम करता है। यह ट्रैक्टर 4 सिलेंडर, 33.5 किलोवाट (45 एच.पी) पावर और 2730 सीसी डीजल इंजन के साथ आता है। इस का इंजन 1900 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इसका इंजन काफी कम आरपीएम पर अत्यधिक पावर देता है। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और  2  रिवर्स गियर, मैकेनिकल/ वैकल्पिक पावर स्टीयरिंग एवं 1600 किलोग्राम की वजन उठाने की क्षमता के साथ आता है। महिंद्रा 575 डीआई में स्मूथ पार्शियल कांस्टेंट मेश गियर बॉक्स, हाई प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स, कंफर्ट सीटिंग, आसान पहुंच वाले गियर लीवर के साथ आता है। यह ट्रैक्टर कृषि उपकरणों को चलाने के अत्याधिक पावर देता है। इस ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 39.8 एचपी है। अधिकतम ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और कम रखरखाव खर्च वाले डाई डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें तेल में डूबे हुए (ऑयल-इमर्स्ड) ब्रेक का ऑप्शन भी मिलता है। महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 6.65 लाख से 6.95 लाख रुपए है। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। 

महिंद्रा जीवो 365 डीआई 36 एचपी रेंज में 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 

महिंद्रा हमेशा बाजार में अविश्वसनीय गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के साथ आता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर उनमें से एक है। यह ट्रैक्टर 36 एचपी श्रेणी में नई पीढ़ी के किसान की पहली पसंद है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर को छोटे और सीमांत किसान खूब पंसद करते हैं। इस ट्रैक्टर के रखरखाव पर कम खर्च और कमाई में अधिक बचत होती है। यह अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज वाला ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2048 सीसी और 36 एचपी पावर के इंजन के साथ आता है।  
इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई क्लच मिलता है। वाटर कूलिंग सिस्टम और ड्राई एयर क्लीनर इंजन ठंडा रखने में सक्षम है। ट्रैक्टर की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड 23.2 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर दिए गए हैं। तेल में डूबे हुए ब्रेक हैं। इस ट्रैक्टर में 35 लीटर क्षमता का डीजल टैंक दिया गया है। इस  ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 900 किलोग्राम है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर कीमत 5.75 लाख से 5.98 लाख रुपए तक है। इस ट्रैक्टर का उपयोग व्यापक रूप से कृषि के कार्यों में किया जाता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर