महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 ट्रैक्टर, जानें स्पेसिफिकेशन्स और इंजन छमता की पूरी जानकारी

पोस्ट -20 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

खेती में काम आने वाले महिंद्रा के टॉप 5 पावरफुल ट्रैक्टर की कीमत की पूरी जानकारी

देश की सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर भारतीय किसान सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण है जैसे महिंद्रा के ट्रैक्टरों की मजबूती, विश्वस्तरीय तकनीक, किफायती कीमत, खेती के सभी काम करने का सामर्थ्य, सबसे कम डीजल खपत, आसान रखरखाव और पार्ट्स की हर शहर में आसान उपलब्धता आदि। महिंद्रा ने भारतीय किसानों का काम आसान करने के लिए अब तक 50 से ज्यादा मॉडल बाजार में उतारे हैं। ये ट्रैक्टर 15 से 75 एचपी रेंज में सभी प्रकार की खेती व भूमि के लिए उपयोगी है। महिंद्रा ट्रैक्टर से सभी प्रकार के इम्प्लीमेंट्स का उपयोग आसानी से किया जा सकता है। छोटे, मध्यम व बड़े स्तर पर खेती में महिंद्रा ट्रैक्टरों का सर्वाधिक उपयोग होता है।

लोकप्रिय महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टर

महिंद्रा ट्रैक्टर खेत की जुताई, फसलों की बुवाई और माल ढुलाई सहित सभी कृषि कार्य आसानी से करते हैं। कृषि कार्यों के लिए भारतीय किसान महिंद्रा के ट्रैक्टर सबसे अधिक पसंद करते हैं। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में आज आपको 20 से 60 एचपी में महिंद्रा के टॉप 5 ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी जा रही है तो बने रहें हमारे साथ।

  1. महिंद्रा जीवो 245 डीआई
  2. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस
  3. महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस
  4. महिंद्रा युवो 475 डीआई
  5. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई

1. महिंद्रा जीवो 245 डीआई

महिंद्रा जीवो 245 डीआई ट्रैक्टर एक लोकप्रिय मिनी ट्रैक्टर मॉडल है। यह ट्रैक्टर खेती के सभी कार्यों सहित बगीचे के अनुप्रयोगों के लिए भी उपयुक्त है। यह 4-व्हील ड्राइव ट्रैक्टर अपनी मज़बूत बॉडी और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। हैवी ड्यूटी कार्यों के लिए यह एक बेमिसाल ट्रैक्टर है। खेती के चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए इसे मजबूत मेटल बॉडी से बनाया गया है।

महिंद्रा जीवो 245 डीआई के खास फीचर्स

एचपी 24 एचपी
सीसी 1366 सीसी
लिफ्टिंग कैपेसिटी 750 किलोग्राम
गियर 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स
कीमत 5.30 लाख से 5.45 लाख* रुपए

2. महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर गेहूं, चावल, गन्ना आदि फसलों के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर ने अपने एडवांस और आधुनिक फीचर्स के दम पर किसानों के दिलों में जगह बनाई है। यह ट्रैक्टर 35kw (46.9 एचपी) के ईएलएस इंजन, 192 एनएम टॉर्क और 4 सिलेंडर की पावर से बेहतरीन परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है और आसानी से कृषि उत्पादकता को बढ़ाता है। इसके बड़े टायर बेहतर ट्रैक्शन प्रदान करते हैं। 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी और 42 एचपी की पीटीओ पावर के साथ यह ट्रैक्टर जुताई की अलग-अलग जरूरतों को ज्यादा कुशलता से पूरा करता है।

महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की विशेषताएं

वारंटी 6 साल
सीसी 2979
अधिकतम स्पीड 31.3 किमी प्रतिघंटा
गियर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
कीमत 6.90 लाख से 7.27 लाख* रुपए

3. महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस ट्रैक्टर उन किसानों के लिए उपयोगी है जिनके खेतों में मध्यम से कठिन या चुनौतीपूर्ण कार्य होते हैं। यह 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सबसे कम डीजल खपत का दावा करता है। इस ट्रैक्टर के साथ कल्टीवेटर, हैरो, प्लांटर, एमबी प्लाऊ, रोटरी टिलर, जायरोवेटर, लेवलर, थ्रेसर आदि उपकरणों को आसानी से संचालित किया जा सकता है। महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस किसानों की उत्पादकता में वृद्धि करके उनका मुनाफा बढ़ाता है।

महिंद्रा 275 डीआई टीयू एसपी प्लस के फीचर्स

एचपी 39 एचपी
वारंटी 6 साल
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम
गियर 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स
कीमत 5.80 लाख से 6.00 लाख* रुपए

4. महिंद्रा युवो 475 डीआई

अगर आप खेतों में लंबे समय तक काम करते हैं तो महिंद्रा युवो 475 डीआई आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। यह ट्रैक्टर हाई फ्यूल एफिशिएंसी वाले इंजन के साथ आता है जो डीजल की खपत कम करता है। इसमें 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो इस मॉडल को 400 घंटे तक खेतों में काम करने की क्षमता प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर सभी प्रकार की भूमि व खेती में बेहतर प्रदर्शन करता है।

महिंद्रा युवो 475 डीआई  की विशेषताएं

एचपी 42 एचपी
सीसी 2979 सीसी
लिफ्टिंग कैपेसिटी 1500 किलोग्राम
गियर 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
कीमत 7.00 लाख से 7.30 लाख* रुपए

5. महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर खेती के काम को अधिक प्रभावी और उत्पादक बनाता है। खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए इस ट्रैक्टर में 66 लीटर का ईंधन टैंक दिया गया है। यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, एमबी प्लाऊ, रोटरी टिलर, प्लांटर, थ्रेसर, लोडर आदि इम्प्लीमेंट के साथ आसानी से काम करता है। बड़ी कृषि भूमि वाले किसान इस ट्रैक्टर को अधिक पसंद करते हैं।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई के खास फीचर्स

एचपी 57 एचपी
सीसी 3531 सीसी
लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम
गियर 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स
कीमत 8.75 लाख से 8.95 लाख* रुपए

ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा के टॉप 5 लोकप्रिय ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी दी गई है। महिंद्रा के अन्य ट्रैक्टरों के बारे में अधिक जानकारी के लिए ट्रैक्टर गुरु पर विजिट करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors