ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत के टॉप 3 वीएसटी ट्रैक्टर : खेती के लिए कम कीमत में सबसे दमदार ट्रैक्टर

भारत के टॉप 3 वीएसटी ट्रैक्टर : खेती के लिए कम कीमत में सबसे दमदार ट्रैक्टर
पोस्ट -17 जून 2023 शेयर पोस्ट

 जानें, इन वीएसटी ट्रैक्टर मॉडल्स की सभी विशेषताएं और कीमत की पूरी जानकारी

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की अर्थव्यवस्था में कृषि का प्रत्यक्ष और परोक्ष तौर पर बहुत अधिक योगदान है। समय के साथ यहां खेती के तौर-तरीके भी काफी बदल गए हैं। अब कृषि कार्य पूरी तरह से मशीनों पर निर्भर हैं। खेती में आजकल मेहनत से ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत है। इससे कुछ नया होता है। जब नये ढंग से खेती की जाती है तो कमाई भी पहले से ज्यादा ही होती है। इसीलिए किसानों को परंपरागत खेती से माडर्न फार्मिंग  की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। किसान भाई अच्छी तरह से जानते हैं कि खेती के लिए ट्रैक्टर एक अनिवार्य है। यह सभी कृषि उपकरणों का नेतृत्व करता है। ट्रैक्टरों के इतने सारे प्रोडक्ट कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में आ गए हैं कि किसानों को सही और बेहतर ट्रैक्टर का चयन करना मुश्किल होता है। ऐसे में हम आपके लिए भारत की जानी-मानी मल्टीपरपज पावर टिलर एवं ट्रैक्टर निर्माता कंपनी वीएसटी शक्ति के 3 टॉप ट्रैक्टर मॉडल प्रस्तुत करते हैं। इनमें वीएसटी शक्ति एमटी 171 DI Samraat, वीएसटी शक्ति वीटी 224- 1D और वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट 4W ट्रैक्टर शामिल है। वीएसटी शक्ति कंपनी के ये टॉप 3 ट्रैक्टर एडवांस्ड फीचर्स और अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनके इंजन दमदार हैं और ये ईंधन की बचत करने में दक्ष हैं। इन ट्रैक्टरों को किसान तंग जगहों पर भी उपयोग कर सकते हैं। खेती में इनका उपयोग करने से उत्पादकता में तेजी से वृद्धि होती है। 
यहां ट्रैक्टर गुरु पर वीएसटी शक्ति कंपनी के इन 3 टॉप ट्रैक्टरों के बारे में इनके फीचर्स,स्पेसिफिकेशंस, कीमत आदि की आपको पूरी जानकारी दी जा रही है। इनमें में जो भी मॉडल आपको सबसे बेस्ट नजर आए उसे खरीद सकते हैं।

New Holland Tractor

1. वीएसटी शक्ति एमटी 171 डीआई सम्राट

वीएसटी एमटी 171 डीआई सम्राट ट्रैक्टर सभी कृषि कार्यों में कुशल है। कंपनी ने इसे आधुनिक तरीके से डिजायन किया है।  यह ट्रैक्टर 17 hp इंजन पावर के साथ आता है। इसका इंजन डायरेक्ट फ्यूल इंजेक्शन टेक्निक वाला है। इसमें एक सिलेंडर प्रयोग किया जाता है। इसकी इंजन कैपेसिटी बढिया है। इसमें 750 kg लिफ्टिंग पावर है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 18 लीटर है। यह ट्रैक्टर शानदार माइलेज प्रदान करता है।

खास फीचर्स

वीएसटी एमटी 171 डीआई सम्राट की कई विशेषताएं हैं जो इसके फीचर्स से स्पष्ट होती हैं। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ आता है। इसके ब्रेक ऑयल इम्मर्सड हैं। वहीं यह ट्रैक्टर  मैन्युअल स्टीयरिंग के साथ आता है। इसमें सिंगल क्लच है। इसमें आपको 5.00 x 15 फ्रंट और 9.5x 18 रिवर्स टायर आते हैं।

वीएसटी एमटी 171 डीआई सम्राट की कीमत

वीएसटी एमटी 171 डीआई सम्राट ट्रैक्टर की कीमत 2.88 लाख रुपये है। इसकी ऑन रोड प्राइस जानने के लिए ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट अवश्य करें।

2. वीएसटी शक्ति एमटी 270 विराट 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

वीएसटी कंपनी का यह ट्रैक्टर 27 hp इंजन पावर के साथ आता है। इस इंजन में 4 सिलेंडर प्रयोग किए गए हैं। यह इंजन  7.2 nm टॉर्क जनरेट करता है। यह 1,000 kg लिफ्टिंग पावर का दमदार ट्रैक्टर है। इसमें एक स्लाइडिंग मैश ट्रांसमिशन सिस्टम है, इससे इसे बेहतर तरीके से ऑपरेट किया जा सकता है। इस ट्रैक्टर में सिंगल ड्राई टाइप क्लच है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 18 लीटर है।

मुख्य फीचर्स

वीएसटी एमटी 270  विराट 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसमें ड्राई डिस्क ब्रेक आते हैं। इसकी पीटीओ एचपी 22 है। यह ट्रैक्टर मैन्युअल टाइप स्टीयरिंग के साथ आता है। इसके टायर मल्टी ट्रेड पैटर्न के होते हैं जो बेहतर प्रदर्शन में सहायक हैं। टायर साइज फ्रंट 6.00x 12 एवं रियर टायर 8.3 x 20 आते हैं।  

वीएसटी एमटी 270  विराट 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत

वीएसटी एमटी 270  विराट 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की कीमत  4 लाख 21 हजार रुपए है। यह एक्स शोरूम कीमत है। ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग हो सकती है।

3. वीएसटी शक्ति वीटी 224 1 डी ट्रैक्टर  

वीएसटी शक्ति कंपनी के 3 टॉप ट्रैक्टर्स में वीएसटी शक्ति वीटी  224 1 डी ट्रैक्टर भी एक है। इस ट्रैक्टर  का इंजन 3 सिलेंडर के साथ 22 hp पावर वाला है जो काफी शक्तिशाली इंजन है। इसमें 980 cc का डिस्प्लेसमेंट है। इसमें ऑयल बाथ टाइप  एयर फिल्टर भी दिया गया है। इसकी लिफ्टिंग पावर कैपेसिटी 500 kg है। इस ट्रैक्टर का  इंजन ईंधन की बचत करने वाला और हाई टार्क प्रदान करने वाला है।  वीएसटी शक्ति वीटी  224 1 डी ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1420 mm आता है।

खास फीचर्स

इस ट्रैक्टर में 6 फॉरवार्ड एवं 2 रिवर्स गियर आते हैं। ये स्लाइडिंग मैश गियरबॉक्स के साथ हैं। इसका स्टीयरिंग मैन्युअल है। वीएसटी शक्ति वीटी  224 1 डी ट्रैक्टर में वाटरप्रूफ इंटरनल एक्सपैंडिंग शू टाइप ब्रेक हैं।  
वीएसटी वीटी 224-1डी की कीमत

वीएसटी वीटी 224 - 1 डी ट्रैक्टर मॉडल किसानों के लिए किफायती कीमत में उपलब्ध है। 3 लाख 71 हजार रुपए की कीमत से शुरू होने वाले इस ट्रैक्टर में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर