महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ग्रुप की प्रमुख सहायक कंपनी स्वराज ट्रैक्टर्स (Swaraj Tractors) ने भारतीय कृषि क्षेत्र की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी अब 70 हॉर्सपावर (HP) से अधिक क्षमता वाले हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर सेगमेंट में प्रवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी इसके लिए पंजाब स्थित अपनी विनिर्माण इकाई (Manufacturing Facility) में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।
इस पहल का उद्देश्य उन बड़े और प्रगतिशील किसानों की जरूरतों को पूरा करना है, जिन्हें आधुनिक खेती, भारी कमर्शियल उपयोग और बड़े कृषि उपकरणों को चलाने के लिए अधिक शक्तिशाली और उच्च उत्पादकता (प्रोडक्टिव) वाले ट्रैक्टरों की आवश्यकता होती है। अभी स्वराज कम और मध्यम हॉर्सपावर श्रेणी में मजबूत उपस्थिति रखता है, जहां उसके कई मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अब कंपनी की नजर उच्च HP वाले हेवी–ड्यूटी ट्रैक्टर बाजार पर है, जहां वह अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रही है।
स्वराज ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गगनजोत सिंह के अनुसार, भारतीय ट्रैक्टर बाजार में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बाजार में एक ओर कॉम्पैक्ट (छोटे) ट्रैक्टरों की मांग बढ़ रही है, तो दूसरी ओर अधिक हॉर्सपावर (High HP) वाले ट्रैक्टरों की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। इसके विपरीत, पारंपरिक 30-40 HP श्रेणी की बाजार हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इन्हीं बदलते रुझानों को देखते हुए स्वराज ट्रैक्टर्स ने भारी-भरकम सेगमेंट में 70 से अधिक हॉर्सपावर रेंज के मॉडल पेश करने की योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य बड़े और प्रगतिशील किसानों की जरूरतों को पूरा करना है और हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को बढ़ाना है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) गगनजोत सिंह के अनुसार, भारी क्षमता (High HP) वाले ट्रैक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग और उनकी फिनिशिंग को प्रीमियम स्तर का बनाने के लिए कंपनी पंजाब स्थित अपनी विनिर्माण इकाई (Manufacturing Facility) में पेंट शॉप की क्षमता बढ़ाने के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य अगले 5 से 7 वर्षों के दौरान हर साल कम से कम एक नया प्रोडक्ट या मॉडल बाजार में उतारने का है। इसके अलावा, कंपनी अपनी अगली पीढ़ी (Next Generation) के प्रीमियम ट्रैक्टर 'प्रोटेक' (Protec) के भौगोलिक विस्तार और उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।
गगनजोत सिंह के अनुसार, स्वराज ट्रैक्टर्स के पास पंजाब में तीन विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) संयंत्र और एक अत्याधुनिक फाउंड्री है। वर्तमान में कंपनी कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों से लेकर 70 हॉर्सपावर (HP) तक की रेंज में कई मॉडल पेश करती है। ये ट्रैक्टर पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी, इंटरकल्चर ऑपरेशन और अन्य आधुनिक कृषि जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी के मौजूदा पोर्टफोलियो में स्वराज 735, 744, 742, 855, 960, 963, स्वराज टारगेट (कॉम्पैक्ट) सीरीज और हाल ही में लॉन्च की गई नई स्वराज सीरीज और प्रीमियम प्रोटेक (Protec) रेंज जैसे कई लोकप्रिय 855 fe protek मॉडल शामिल हैं। ये मॉडल किसानों की अलग-अलग फसल, भूमि और उपयोग की जरूरतों को पूरा करते हैं।
गगनजोत सिंह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। एक ओर उच्च हॉर्सपावर (HP) वाले ट्रैक्टरों की मांग अधिक तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर कम HP वाले कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों की मांग में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसके विपरीत, मध्यम एचपी श्रेणी के ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन रुझानों के पीछे कई कारण हैं। बागवानी गतिविधियों के विस्तार से 30 HP से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों की मांग बढ़ी है, क्योंकि ये ऐसे कार्यों के लिए अधिक उपयुक्त होते हैं। वहीं, कटाई और कटाई के बाद के कार्यों, बड़े कृषि उपकरणों के संचालन तथा अन्य भारी-भरकम कृषि गतिविधियों के लिए अधिक शक्ति वाले हाई-एचपी ट्रैक्टरों की आवश्यकता बढ़ रही है। सिंह के अनुसार, बागवानी क्षेत्र के विस्तार और अधिक उत्पादक कृषि मशीनरी की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कंपनी भविष्य में उच्च -HP श्रेणी में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि मध्यम और लंबी अवधि में स्वराज ट्रैक्टर्स की हाई–HP सेगमेंट में हिस्सेदारी और मजबूत होने की उम्मीद है। इसी रणनीति के तहत कंपनी आने वाले समय में 70 हार्सपावर (HP) से अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर सेगमेंट में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
India’s Tractor Market Expected to Grow Only 1-4% in FY27: Report
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!