छत्तीसगढ़ में धान की खेती के लिए कौन-सा ट्रैक्टर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है?

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के लिए कौन-सा ट्रैक्टर सबसे ज्यादा लोकप्रिय है?
शेयर पोस्ट

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के लिए 6 बेहतरीन ट्रैक्टर: जानें HP और खास फीचर्स

छत्तीसगढ़ को देश का "धान का कटोरा" कहा जाता है। राज्य के ज्यादातर किसान खरीफ मौसम में धान की खेती करते हैं, जिसके लिए ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है जो गीली और भारी मिट्टी में बेहतर पकड़ बनाए रखें, कम ईंधन खर्च पर कल्टीवेशन और अन्य जरूरी कार्य आसानी से कर सकें। ऐसे में किसान ऐसे ट्रैक्टर को पसंद करते हैं जो दमदार टॉर्क, मजबूत हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता और कम ईंधन खपत पर बेहतरीन प्रदर्शन दे। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के अधिकांश किसानों के बीच 45–55 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी के ट्रैक्टरों की मांग सबसे अधिक रहती है। इस पावर रेंज में राज्य के किसान कुछ खास ट्रैक्टर मॉडलों पर अधिक भरोसा जताते हैं। आइए जानते हैं कि धान उत्पादक किसानों के बीच कौन-सा ट्रैक्टर सबसे अधिक लोकप्रिय है और इसके पीछे मुख्य वजहें क्या हैं।

किन ट्रैक्टरों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं छत्तीसगढ़ के किसान?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, धान की खेती में ट्रैक्टर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। खेत की तैयारी, तैयार पौधों (नर्सरी) की रोपाई के लिए कीचड़ या गाढ़ा गारा तैयार करना (पडलिंग) और रोटावेटर चलाने जैसे कई चुनौतीपूर्ण कार्य ट्रैक्टर की मदद से किए जाते हैं। इसके अलावा, फसल कटाई के बाद उपज को ट्रॉली से मंडी तक पहुंचाने और कमर्शियल ट्रॉली ढुलाई जैसे अन्य कई कठिन कार्यों के लिए ट्रैक्टर का उपयोग किया जाता है। 

छत्तीसगढ़ में महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, पावरट्रैक, फार्मट्रैक और जॉन डियर जैसे ब्रांडों के 45 से 55 HP श्रेणी के विशेष मॉडल किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। क्योंकि ये धान की खेती के लगभग सभी प्रकार के कठिन कार्यों को आसानी से संभाल लेते हैं। इसके अलावा, हैवी-ड्यूटी खेती और भारी कृषि उपकरणों के संचालन के लिए किसान महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी 4WD V1 (73.8 HP) पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं। नीचे जानिए पसंदीदा ट्रैक्टर मॉडलों की जानकारी और निवेश करते समय ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें।

1. स्वराज 744 एफई (Swaraj 744 FE)

स्वराज 744 FE विशेष रूप से 45-50 HP श्रेणी में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय ट्रैक्टरों में से एक है। छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के बीच इस ट्रैक्टर की दीवानगी बहुत पुरानी और मजबूत है। यह ट्रैक्टर अपनी मल्टी-स्पीड पीटीओ, एडजस्टेबल/फिक्स्ड फ्रंट एक्सल, स्लाइडिंग मेश गियर बॉक्स और मजबूत हाइड्रोलिक्स क्षमता के कारण किसानों का पसंदीदा ट्रैक्टर बना हुआ है। शक्तिशाली इंजन के दम पर यह ट्रैक्टर धान की खेती और भारी ट्रॉली ढुलाई जैसे कठिन कार्यों में भी लगातार प्रदर्शन करता है।

इसके अलावा, स्वराज 855 FE (52 HP) मॉडल को अपनी दमदार ताकत और मजबूत "रफ एंड टफ" बॉडी के कारण छत्तीसगढ़ के मध्यम और बड़े किसान इसे भरोसेमंद साथी के रूप में देखते है। यह ट्रैक्टर भारी थ्रेशर चलाने, धान के खेतों में कल्टीवेशन करने और उपज से लदी भारी ट्रॉलियों की ढुलाई जैसे कठिन कार्यों को आसानी से संभालता है। 

2. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस स्पेशल एडिशन 4WD (New Holland 3630 TX Plus Special Edition 4WD)

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस स्पेशल एडिशन 4WD 50 HP सेगमेंट में एक बेहद शक्तिशाली ट्रैक्टर है। न्यू हॉलैंड की टीएक्स  सीरीज अपनी बेजोड़ ताकत और आधुनिक तकनीक के लिए जानी जाती है। छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के बीच इस स्पेशल एडिशन 4WD मॉडल की बहुत भारी मांग है। क्रीपर (Creeper) गियरबॉक्स विकल्प, लिफ्ट-ओ-मैटिक (Lift-O-Matic) के साथ Sensomatic24 हाइड्रोलिक्स, शानदार पीटीओ पावर  और स्पेशल पैडी सीलिंग (Paddy Sealing) 4WD तकनीक इसे यहां के किसानों का चहेता बनाती है।

3. महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI)

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई मुख्य रूप से 49.3 HP श्रेणी में आता है, जिसे भारी कृषि कार्यों और लगातार बेजोड़ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। महिंद्रा की मध्यम एचपी श्रेणी में यह एक बेहद भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। दमदार 4-सिलेंडर इंजन, बेजोड़ टॉर्क, एडवांस हाई–टेक हाइड्रोलिक्स और मल्टी–स्पीड पीटीओ (MSPTO) के कारण छत्तीसगढ़ के धान उत्पादक किसानों के बीच इस ट्रैक्टर को बहुत पसंद किया जाता है। 

इसके अलावा, छोटे और मध्यम किसानों के बीच महिंद्रा एक्सपी प्लस (475 DI/575 DI) मॉडल भी अपने शानदार माइलेज और भारी लोड़ पर शानदार प्रदर्शन देने की क्षमता के कारण काफी लोकप्रिय हैं।

4. सोनालीका डीआई 745 III सिकंदर (Sonalika DI 745 III Sikander)

सोनालीका डीआई 745 III सिकंदर 50 HP सेगमेंट में एक बेहद लोकप्रिय और दमदार ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से कम डीजल में ज्यादा ताकत देने के लिए डिजाइन किया गया है।  हाई टॉर्क, हैवी ड्यूटी माइलेज (HDM) इंजन, दमदार पीटीओ (PTO) और बेहतर हाइड्रोलिक्स लिफ्टिंग क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर छत्तीसगढ़ में धान किसानों के बीच बहुत बड़ी पसंद बनकर उभरा है। यह ट्रैक्टर धान की खेती में पडलिंग से लेकर मंडी तक अनाज पहुंचाने के हर काम को किफायती तरीके से पूरा करता है।

5.  जॉन डियर 5050 डी गियरप्रो 4WD (John Deere 5050 D GearPro 4WD) 

जॉन डियर 5050 डी गियरप्रो 4WD (John Deere 5050 D GearPro 4WD) एक 50 HP श्रेणी का सबसे आधुनिक, तकनीकी रूप से उन्नत और शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस, 4WD तकनीक और आधुनिक ट्रांसमिशन के कारण छत्तीसगढ के किसानों की जरूरतों पर खरा उतरता है। इस ट्रैक्टर को धान की खेती और भारी ढुलाई से जुड़े कठिन कार्यों को आसानी से संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। लंबे समय तक काम करने की क्षमता इसे बड़े जोत वाले किसानों के लिए एक भरोसेमंद और लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं।

6 . महिंद्रा नोवो 755 डीआई पीपी 4डब्ल्यूडी वी1 (Mahindra Novo 755 DI PP 4WD V1)

महिंद्रा नोवो 755 DI PP 4WD V1 लगभग 74 HP श्रेणी का एक हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जिसे बड़े कृषि कार्यों और भारी उपकरणों के संचालन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी (Novo प्लेटफॉर्म), शक्तिशाली इंजन और 4WD सिस्टम के साथ आता है, जिससे कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन मिलता है। नोवो 755 डीआई छत्तीसगढ़ के उन प्रगतिशील धान किसानों की पहली पसंद है जो बड़े पैमाने पर खेती करते हैं या किराए का व्यवसाय (कस्टम हायरिंग) चलाते हैं।

ट्रैक्टर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • धान की खेती के लिए 45-55 HP की क्षमता वाला ट्रैक्टर  मॉडल चुनें।
  • धान के खेतों की कीचड़युक्त गीली मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन के लिए मजबूत टायरों और 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम का होना बेहद महत्वपूर्ण है।
  • रोटावेटर, पडलर और ट्रॉली जैसे उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त हाइड्रोलिक क्षमता और पीटीओ पावर होनी चाहिए।
  • कम ईंधन खपत और आसान सर्विस नेटवर्क वाले मॉडल को प्राथमिकता दें।
  • स्थानीय स्तर पर स्पेयर पार्ट्स और सर्विस की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है।

इन ट्रैक्टरों में क्या ढूंढ़ते हैं छत्तीसगढ़ के किसान?

इन ट्रैक्टरों की लोकप्रियता के पीछे कुछ खास तकनीकी कारण हैं, जो धान की खेती के लिए बेहद जरूरी हैं:

  • हैवी-ड्यूटी सीलिंग: इन ट्रैक्टरों की वाटर-प्रूफ सीलिंग इतनी मजबूत होती है कि अंदर पानी या मिट्टी नहीं जा पाती, जिससे ब्रेक और गियर सालों-साल चलते हैं।
  • 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट: 4WD सिस्टम चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है, जिससे गीली और कीचड़युक्त मिट्टी में बेहतर ट्रैक्शन मिल सकता है और व्हील स्लिप कम करने में मदद मिलती है। 
  • शानदार रीसेल वैल्यू और सर्विस नेटवर्क: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में महिंद्रा, स्वराज, जॉन डियर और सोनालीका के सर्विस सेंटर लगभग हर ब्लॉक स्तर पर मिल जाते हैं। इनकी रीसेल वैल्यू (पुराना ट्रैक्टर बेचने पर मिलने वाली कीमत) भी अच्छी रहती है।

निष्कर्ष

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के लिए स्वराज 744 एफई (Swaraj 744 FE), न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस स्पेशल एडिशन 4WD, महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI), सोनालीका डीआई 745 III सिकंदर (Sonalika DI 745 III Sikander) और जॉन डियर 5050 डी गियरप्रो 4WD (John Deere 5050 D GearPro 4WD) जैसे ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि, किसी भी ट्रैक्टर का चुनाव खेत के आकार, बजट और उपयोग की आवश्यकता को ध्यान में रखकर करना चाहिए। सही ट्रैक्टर का चयन करके किसान बेहतर उत्पादकता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
Preet
VST
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
Force
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2400 cc 36 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here