महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI V1 पूरे भारत में लॉन्च, mBULL इंजन

महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI V1 पूरे भारत में लॉन्च, mBULL इंजन
शेयर पोस्ट

हाई क्षमता वाले mBULL इंजन और एडवांस तकनीक फीचर्स से लैस दमदार ट्रैक्टर, जानें खास विशेषताएं 

महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI V1 ट्रैक्टर अब देशभर के किसानों के लिए उपलब्ध है। महिंद्रा ने अपने इस लोकप्रिय मॉडल को उन्नत तकनीकी नए आधुनिक फीचर्स तथा अधिक इंजन क्षमता के साथ पूरे भारत में पेश किया है। यह ट्रैक्टर कंपनी की अत्याधुनिक युवो टेक+ सीरीज का एक प्रमुख मॉडल है, जिसे अपनी दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन ईंधन दक्षता और खेती के 30 से अधिक कार्यों में शानदार खींचने की क्षमता के लिए जाना जाता है। 

महिंद्रा ने इस ट्रैक्टर में शक्तिशाली इंजन, अधिक टॉर्क, कम ईंधन खपत और आरामदायक ड्राइविंग जैसी कई विशेषताएं दी हैं, जो किसानों को खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं इस ट्रैक्टर की उन खास खूबियों के बारे में, जो इसे अधिक आधुनिक, शक्तिशाली और किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बनाती हैं।

न्यू लॉन्च महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI V1 में क्या हैं खास फीचर्स?

नया Yuvo Tech+ 585 DI V1 पहले देश के कुछ चुनिंदा बाजारों के लिए ही उपलब्ध था, लेकिन अब कंपनी ने इसकी पहुंच बढ़ाते हुए इसे देशभर के अपने डीलरशिप पर उपलब्ध करा दिया है। यह ट्रैक्टर कई नए आधुनिक फीचर्स और उन्नत तकनीकों से लैस है, जो इसे अपनी श्रेणी के अन्य ट्रैक्टरों से अलग पहचान दिलाते हैं।

  1. 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट

नया Mahindra Yuvo Tech+ 585 DI V1 ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इसमें कंपनी ने एडवांस और उच्च घन क्षमता (high cubic capacity) वाला mBULL इंजन दिया गया है। इसे अधिक खींचने की शक्ति और 30% तक बैकअप टॉर्क प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह इंजन कठिन कृषि कार्यों और चुनौतीपूर्ण मिट्टी की परिस्थितियों में भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। बेहतर माइलेज, अधिक ताकत और निरंतर प्रदर्शन के कारण यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर तथा ढुलाई जैसे विभिन्न कार्यों को अधिक दक्षता के साथ आसानी से संभाल सकता हैं।

  1. 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स

लंबे समय तक बेहतर उत्पादकता, मजबूती और टिकाऊ प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया गया यह ट्रैक्टर 12F + 3R ट्रांसमिशन, मल्टी-स्पीड PTO और SLIPTO डुअल-क्लच मैकेनिज्म से लैस है। इसमें उन्नत हाई, मीडियम और लो गियर सिस्टम तथा प्लेनेटरी रिडक्शन तकनीक दिया गया है, जो कृषि कार्यों की एक विस्तृत श्रृंखला मेंबेहतर शक्ति वितरण, स्मूथ ड्राइविंग और उत्कृष्ट नियंत्रण प्रदान करती है। 

  1. हाई-प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा ने नए Yuvo Tech+ 585 DI V1 ट्रैक्टर में एक मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है, जिससे यह भारी कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित कर सकता है। उपकरणों के साथ बेहतर अनुकूलता और बहुउपयोगिता को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें स्टेबलाइजर बार और लंबा टॉप लिंक जैसे उपयोगी फीचर्स भी दिए हैं। ये सुविधाएं विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं, ताकि किसान खेती के कई कार्य अधिक सुविधा और दक्षता के साथ पूरा कर सके।

  1. ऑपरेटर का आराम

नए महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI V1 में ऑपरेटर के आराम और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा है। इस ट्रैक्टर को एर्गोनॉमिक प्लेटफॉर्म, विशाल कार्यक्षेत्र और कुशन वाली आरामदायक सीट के साथ डिजाइन किया गया है। इससे ऑपरेटर लंबे समय तक काम करने के बावजूद कम थकान महसूस करता है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग और बेहतर गतिशीलता जैसी अतिरिक्त सुविधाएं दी गई हैं, जो खेत में इसके उपयोग को और भी आसान आसान बनाती हैं। ये फीचर्स न केवल ड्राइविंग को अधिक आरामदायक बनाते हैं, बल्कि कार्य क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

  1. 6 साल की लंबी वारंटी

महिंद्रा के अनुसार, नया युवो टेक+ 585 DI V1 अपनी दमदार परफॉर्मेंस, आधुनिक तकनीक और उपयोगकर्ता के अनुकूल फीचर्स के संयोजन से किसानों के लिए एक भरोसेमंद साथी साबित हो सकता है। कंपनी इस ट्रैक्टर पर उद्योग की अग्रणी 6 वर्ष की वारंटी भी उपलब्ध करा रही है, जो इसकी गुणवत्ता और विश्वसनीयता को दर्शाती है। Yuvo Tech+ 585 DI V1 ट्रैक्टर अब देशभर में महिंद्रा के अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। 

  1. कंपनी का कहना

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा ट्रैक्टर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्ष राय ने कहा, "चुनिंदा बाजारों में मिली शानदार सफलता के बाद हमें युवोटेक+ 585 डीआई V1 को पूरे भारत में लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। हमारे तेजी से लोकप्रिय हो रहे युवोटेक (Yuvo Tech+) प्लेटफॉर्म पर विकसित यह ट्रैक्टर आधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन और किसानों की जरूरतों के अनुरूप उपयोगी फीचर्स का बेहतरीन संयोजन है।" 

उन्होंने आगे कहा, "किसानों द्वारा मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया से हमारी गुणवत्ता, टिकाऊपन और लंबे समय तक बेहतर मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। देशभर में इसकी उपलब्धता के साथ हमारा लक्ष्य किसानों को उनकी बदलती जरूरतों के अनुरूप एक भरोसेमंद, शक्तिशाली और आधुनिक समाधान उपलब्ध कराना है, जो खेती के विभिन्न कार्यों में उनकी उत्पादकता बढ़ाने में मदद करे।"

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Preet
Trakstar
ACE
Same Deutz Fahr
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 50 HP

For Price Click Here