महिंद्रा 585 DI XP Plus vs अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर - पूरी तुलना

महिंद्रा 585 DI XP Plus vs अर्जुन 555 DI ट्रैक्टर - पूरी तुलना
शेयर पोस्ट

महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस vs अर्जुन 555 डीआई: 50 HP श्रेणी में कौन सा ट्रैक्टर है बेस्ट?

भारत में किसानों के बीच 50 हॉर्सपावर (HP) ट्रैक्टर सेगमेंट को सबसे अधिक लोकप्रिय और बहुउपयोगी माना जाता है, क्योंकि यह खेती और ढुलाई दोनों जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है। अगर आप इस श्रेणी में एक ऐसे भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश कर रहे हैं, जो खेतों में रोटावेटर, कल्टीवेटर और अन्य भारी कृषि उपकरणों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करे तथा सड़कों पर अनाज या अन्य सामान से लदी ट्रॉली को भी आसानी से खींच सके, तो महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस (Mahindra 585 DI XP Plus) और महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई (Mahindra Arjun 555 DI) आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

महिंद्रा के ये दोनों ट्रैक्टर अपने मजबूत निर्माण, दमदार प्रदर्शन और बेहतर ईंधन दक्षता के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और 50 HP श्रेणी में इनकी मांग लगातार बनी हुई है। भले ही दोनों ट्रैक्टर एक ही ब्रांड के हैं और लगभग समान पावर श्रेणी में आते हैं, लेकिन इनके डिजाइन, ट्रांसमिशन सिस्टम, टॉर्क, तकनीक और उपयोगिता में बड़े अंतर देखने को मिलते हैं। अगर आप अपनी खेती या कमर्शियल काम के लिए मॉडलों में से किसी एक का चयन करने को लेकर असमंजस में हैं, तो यह तुलना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस ब्लॉग हम महिंद्रा 585 DI XP Plus और महिंद्रा अर्जुन 555 DI के फीचर्स, प्रदर्शन, तकनीक और कीमत की विस्तार से तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेस्ट चुनाव कर सकें।

इंजन और पावर की तुलना: कौन है ज्यादा दमदार?

खास बात यह है कि दोनों ही ट्रैक्टरों में 4 सिलेंडर का एडवांस इंजन दिए गए हैं जो 2100 इंजन रेटेड RPM जेनरेट करते हैं। लेकिन इनकी परफॉर्मेंस के मामले में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है:

  • महिंद्रा 585 DI XP Plus: इसमें 36.75 kW (49.3 एचपी) की ताकत मिलती है, लेकिन इसका मैक्सिम टॉर्क लगभग 215 Nm है। यह ज्यादा टॉर्क भारी मिट्टी में बिना इंजन दबे काम करने में मदद करता है।
     
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI: यह तकनीकी रूप से 49.3 श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 187 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें एडवांस KA तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो आरपीएम के उतार-चढ़ाव के हिसाब से इंजन आउटपुट को सेट करती है। इससे किसी भी ऑपरेशन और उपकरणों के साथ अधिकतम ईंधन दक्षता मिलती है। 

गियरबॉक्स और पीटीओ पावर 

महिंद्रा के इन दोनों ही ट्रैक्टरों में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स (8F + 2R) गियर का कॉम्बिनेशन मिलता है, लेकिन दोनों के गियरबॉक्स और पीटीओ विकल्पों में थोड़ा अंतर है:

  • महिंद्रा 585 XP Plus: यह फुल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी पीटीओ पावर लगभग 44.9 HP है, जो रोटावेटर और वाटर पंप जैसे उपकरणों को चलाने के लिए बेहतरीन है।
     
  • महिंद्रा अर्जुन 555 DI: इस ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेश के साथ पार्शियल सिंक्रोमेश (Partial Synchromesh) गियरबॉक्स का भी विकल्प मिलता है। इसके अलावा, इसमें Multi-Speed PTO (MSPTO) का विकल्प मिलता है, जो कई तरह के पीटीओ उपकरणों को 4 अलग-अलग PTO स्पीड पर चलाने की आजादी देता है।

हाइड्रोलिक्स और वजन उठाने की क्षमता 

दोनों ही ट्रैक्टरों की वजन उठाने की क्षमता (Lifting Capacity) लगभग समान है, लेकिन इनकी हाइड्रोलिक्स में थोड़ा अंतर है:

  • महिंद्रा 585 DI XP Plus: इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम है, जो कल्टीवेटर, रोटावेटर और सीड ड्रिल जैसे रेगुलर कृषि उपकरणों के लिए पर्याप्त है। इसमें उन्नत एडीडीसी (ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल) हाइड्रोलिक दिया गया है, ताकि आप जायरोवेटर जैसे मॉडर्न इम्प्लीमेंट का आसानी से उपयोग कर सकें।
     
  • अर्जुन 555 DI: इसकी लिफ्टिंग क्षमता भी लगभग 1800 किलोग्राम तक है। यह बिना किसी परेशानी के आधुनिक और बेहद भारी कमर्शियल इंप्लीमेंट्स को उठा सकता है। इसमें एडंवास हाई–टेक हाइड्रोलिक्स तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ताकि आप आधुनिक कृषि उपकरणों को आसानी से उपयोग कर सकें।

डिजाइन और आराम

  • महिंद्रा 585 XP Plus अपने कॉम्पैक्ट और एयरोडायनामिक फ्रंट ग्रिल लुक के लिए जाना जाता है। इस मॉडल पर कंपनी 6 साल की लंबी वारंटी देती है। भारत में महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत ₹ 7.04 लाख से शुरू होकर ₹ 7.34 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
     
  • अर्जुन 555 DI: यह ज्यादा भारी और स्थिर ट्रैक्टर है। इसका कुल वजन 2350 किलोग्राम और व्हीलबेस लगभग 2125 mm है। बड़ा व्हीलबेस और ज्यादा वजन होने के कारण भारी ट्रॉली खींचते समय या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर यह बहुत स्थिर रहता है। इस मॉडल पर महिंद्रा 2 साल या 2000 घंटे की वारंटी प्रदान करता है। भारत में महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की कीमत ₹ 7.84 लाख से शुरू होकर ₹ 8.09 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

महिंद्रा 585 XP Plus vs अर्जुन 555 DI: मुख्य अंतर एक नजर में 

इन दोनों ट्रैक्टरों के मुख्य तकनीकी अंतर को आप नीचे दी गई तालिका से आसानी से समझ सकते हैं:

विशेषताएं

महिंद्रा 585 DI XP Plus

महिंद्रा अर्जुन 555 DI

इंजन पावर (HP)

49.3 HP

49.3 HP

सिलेंडर की संख्या

इंजन क्षमता (CC)

3054 CC

3054 CC

इंजन रेटेड RPM

2100 RPM

2100 RPM

मैक्सिमम टॉर्क (Torque)

215 Nm 

187 Nm

ट्रांसमिशन (Gearbox)

फुल कांस्टेंट मेश (FCM)

फुल कांस्टेंट मेश(FCM) / विकल्प पार्शियल सिंक्रोमेश (PSM) 

गियर स्पीड विकल्प

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

पीटीओ के प्रकार

सामान्य 540/4SPTO

मल्टी-स्पीड पीटीओ (MSPTO) और रिवर्स पीटीओ

लिफ्टिंग क्षमता

1800 किलोग्राम

1800 किलोग्राम

वारंटी (Warranty)

6 साल / 6000 घंटे

2 साल / 2000 घंटे

सबसे बेस्ट उपयोग

खेती, रोटावेटर और बेहतरीन माइलेज के लिए

भारी ट्रॉली ढुलाई, कमर्शियल वर्क और थ्रेशर के लिए 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
John Deere
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Tafe
Preet
Trakstar
Same Deutz Fahr
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

3532 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here