ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 855 एफई : 52 एचपी श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर, डीजल बचाने में सबसे आगे

स्वराज 855 एफई : 52 एचपी श्रेणी में दमदार ट्रैक्टर, डीजल बचाने में सबसे आगे
पोस्ट -19 जुलाई 2022 शेयर पोस्ट

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानें

भारतीय किसानों के बीच स्वराज के ट्रैक्टर बहुत अधिक लोकप्रिय है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर को ट्रैक्टरों का कोहिनूर भी कह सकते हैं। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर पंजाब में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस ट्रैक्टर के लुक की बात करें, तो यह बहुत ही सुन्दर और आकर्षक है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर कृषि संबंधित कार्यों के लिए बहुत ही बढि़या है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर खेत की जुताई से लेकर अन्य भारी कामों में बहुत उपयोगी है। स्वराज ट्रैक्टर के इस मॉडल में डीजल की खपत बहुत कम है। साथ ही इसकी मेंटीनेंस बहुत कम है। 

New Holland Tractor

इस मॉडल में टुट-फूट बहुत कम है और ज्यादा दिन सर्विस देता है। हर काम में यह सबसे आगे है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर से थ्रेसर चलाने पर 2 से 2.30 लीटर प्रति घंटे की ऐवरेज देता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर को लगातार चलाने पर एक से सवा लीटर प्रति घंटे की ऐवरेज देता है और ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली चलाने में भी बहुत कम खर्चा आता है। डीजल का बचत ज्यादा है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर कंपनी का एक शानदार मॉडल है। ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट में स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर  के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताया गया है, तो बने रहिए ट्रैक्टर गुरू के साथ। 

स्वराज 855 एफई इंजन कैपेसिटी

स्वराज 855 एफई में तीन सिलेंडर, 3308 सीसी और 52 एचपी 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन होता है। स्वराज 855 एफई एक शक्तिशाली आरबी-33 टीआर इंजन के साथ आता है, जो 2000 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में ऑयल कूलर भी दिया गया है, जो इंजन ऑयल को जल्दी गर्म नहीं होने देता है। इसका एयर फिल्टर 3 स्टेज वेट एयर क्लीनर टाईप का दिया गया है। इसका डीजल फिल्टर बॉश कंपनी का है। कूलिंग के लिए नो लोस ट्रेंक के साथ वाटर कूल्ड दिया गया है। पीटीओ पावर  42 एचपी है। 

स्वराज 855 एफई ट्रांसमिशन सिस्टम

स्वराज 855 एफई में कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है,जो कि सेन्टर शिफ्ट के साथ आताहै। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। सेन्टर शिफ्ट गियर बाक्स होने पर भी इसका प्लेटफॉर्म काफी खुला होता है। इस ट्रक में आराम को ध्यान में रखते हुए फुट रेस्ट भी दिया गया है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.9 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर 15.1 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें ड्राई/तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है।   

स्वराज 855 एफई पावर स्टीयरिंग

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर पॉवर स्टीयरिंग के साथ आता है, जो बहुत आराम दायक होता है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में स्टीयरिंग लॉक का सिस्टम भी दिया गया है। जिससे ट्रैक्टर का चोरी होने का खतरा भी नहीं होता है। इसके काफी आरामदायक सीट भी दी गई है, जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार आगे-पीछे कर सकते है। 

स्वराज 855 एफई पीटीओ एचपी

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में पीटीओ इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की है। जो स्टैंडर्ड मोड पर 2100 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। वहीं इकोनॉमी मोड पर 1600 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। साथ ही इस ट्रैक्टर में आपकों रिर्वस पीटीओं की सुविधा भी मिलती है। इस ट्रैक्टर में 42 एचपी पीटाओ पावर है। 

स्वराज 855 एफई हाइड्रोलिक्स

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में डीसीवी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 x 20 और पीछे के टायर 14.9 x 28 के साइज में आते है। यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव में आता है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा/2 वर्ष है।  

स्वराज 855 एफई डाइमेन्शन

इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3550 एमएम है। चौड़ाई 1805 एमएम है। व्हील बेस 2165 एमएम है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2440 किलोग्राम है।

स्वराज 855 एफई की कीमत 

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत 7.80 - 9.89 लाख’ रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर  4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह पॉवरट्रैक ट्रैक्टर  व इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर