भारत के नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY’26) में 1,80,504 यूनिट्स की अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज करके नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। कंपनी के 30वें ऐतिहासिक वर्ष में हासिल यह उपलब्धि बताती है कि कंपनी लगातार किसानों की जरूरतों को समझकर बेहतर और उन्नत ट्रैक्टर उपलब्ध करा रही है। यह रिकॉर्ड बिक्री सोनालिका के “किसान-प्रथम” दृष्टिकोण को और मजबूत बनाता है, जहां कंपनी लगातार किसानों की जरूरतों के अनुसार आधुनिक और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर उपलब्ध कराने पर ध्यान दे रही है।
FY '26 में 1,80,504 ट्रैक्टर्स की अब तक की सबसे अधिक बिक्री यह दर्शाती है कि देश और दुनिया के किसानों का सोनालिका की 'हेवी-ड्यूटी' तकनीक पर अटूट विश्वास है। कंपनी के पास हर तरह की मिट्टी और खेती की जरूरतों के लिए तकनीकी रूप से उन्नत और ताकतवर हेवी–ड्यूटी ट्रैक्टर्स मौजूद हैं। ऐसे समय में जब वैश्विक माहौल चुनौतियों से भरा हुआ है, सोनालिका ने अपने 'दुनिया के नंबर 1 ट्रैक्टर प्लांट' में लगातार नवाचार और विनिर्माण उत्कृष्टता के माध्यम से शानदार प्रदर्शन बनाए रखा है। वित्त वर्ष 26 में अपने नए लॉन्च के दम पर कंपनी अपनी अनुसंधान एवं विकास (R&D) क्षमताओं को और मजबूत कर रही है, ताकि किसानों को खेती की बदलती जरूरतों के हिसाब से अत्याधुनिक समाधान उपलब्ध कराए जा सके।
इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने कहा “हमारे इस निर्णायक 30वें साल में ‘जीतने का दम’ सच में नजर आ रहा है। हमने 1,80,504 ट्रैक्टर्स की अब तक की सबसे अधिक सालाना बिक्री हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
इस सफर को खास बनाने वाली सिर्फ ये बड़ी संख्या नहीं है, बल्कि इसके पीछे हमारी टीम और पार्टनर्स की लगातार मेहनत है। 50,000 से 1 लाख, फिर 1.5 लाख और अब 1.8 लाख ट्रैक्टर्स तक हमने हर पड़ाव उसी टीम और भागीदारों के साथ तय किया है। हमने केवल कंपनी का विस्तार नहीं किया, बल्कि साथ मिलकर आगे बढ़ने पर हमें गर्व है।
उन्होंने आगे कहा, “हम जो भी ट्रैक्टर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, वह किसानों को मजबूत बनाने की हमारी ‘ज़िद’ और बेहतर करने की हमारी लगातार कोशिश को दर्शाता है। किसान-प्रथम (Farmer First) सोच के साथ हम अपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) क्षमताओं को और मजबूत कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में खेती से जुड़े लोगों को और बेहतर व आधुनिक समाधान पेश किए जाएं।
रमन मित्तल ने अंत में कहा, “हम अपने डीलर पार्टनर्स, अलग–अलग विभागों की टीमों और सबसे अहम अपने किसानों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिनका भरोसा हमें आगे बढ़ने की ताकत देता है। किसानों की तरक्की के लिए हमारी प्रतिबद्धता हमेशा मजबूत रहेगी। हम आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे, क्योंकि यह तो बस शुरुआत है अब रुकना नहीं, अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।”
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स
राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology
The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!