पॉवरट्रैक यूरो 50 शौर्य vs 439 प्लस - बजट में विजेता ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक यूरो 50 शौर्य vs 439 प्लस - बजट में विजेता ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

बजट ट्रैक्टर में कौन बेहतर: पॉवरट्रैक यूरो 50 शौर्य या 439 PLUS?

भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में Powertrac एक प्रतिष्ठित ब्रांड है और किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि ये लगभग हर तरह की खेती, मिट्टी की स्थिति, फसल के प्रकार और ढुलाई जैसे कार्यों में बेहतर प्रदर्शन देते हैं। पावरट्रैक ट्रैक्टर अपनी मजबूत बॉडी, बेहतर माइलेज क्षमता और आधुनिक इंजन तकनीक के लिए जाने जाते हैं, जिससे किसान कम खर्च में ज्यादा काम कर पाते हैं।

अगर आप खेती या ढुलाई परिवहन के लिए बजट सेगमेंट में ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं और इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि ज्यादा पावर वाला मॉडल लें या किफायती और माइलेज देने वाला, तो इस परिस्थित में पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य और पावरट्रैक 439 प्लस दो ऐसे लोकप्रिय विकल्प हैं, जो किसानों के बीच अभी काफी चर्चा में हैं।

जहां एक तरफ यूरो 50 शौर्य अपनी ज्यादा पावर और भारी काम करने की क्षमता के लिए जाना जाता है, तो वहीं 439 प्लस कम कीमत और बेहतर माइलेज के कारण छोटे और मध्यम किसानों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में सवाल यह है कि Powertrac Euro 50 Shaurya और Powertrac 439 PLUS में से कौन-सा ट्रैक्टर आपके लिए सही रहेगा? आइए जानते हैं कीमत, पावर और फीचर्स के आधार पर दोनों की पूरी तुलना।

इन दोनों ट्रैक्टरों के तकनीकी स्पेसिफिकेशन की तुलना 

बजट और पावर के मामले में दोनों ही ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दोनों ही ट्रैक्टर दमदार इंजन, बेहतर हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता और आधुनिक फीचर्स से लैस हैं, जो इन्हें हर तरह के काम करने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। Powertrac Euro 50 Shaurya और Powertrac 439 की विस्तृत तुलना नीचे दी गई है:

फीचर Euro 50 Shaurya 439 PLUS (डीजल सेवर रेंज)
हॉर्सपावर (HP) 38.8 kW (52 HP) 30.6 kW (41 HP)
अधिकतम टॉर्क 206 Nm 154 Nm
लिफ्टिंग क्षमता 2000 KG 1600 KG
फ्यूल टैंक 60 लीटर 50 लीटर
गियरबॉक्स 8F + 2R कांस्टेंट मेश / सेंटर शिफ्ट 8F + 2R कॉन्स्टेंट मेश ( सेंटर / साइड शिफ्ट)
पीटीओ MRPTO Standard 540/540E (MRPTO)
क्लच ड्यूल/डबल सिंगल/ ड्यूल
प्राइस रेंज बजट के हिसाब से उचित ₹ 6.30 लाख से ₹ 6.44 लाख (एक्स-शोरूम)
उपयोग (Best For) हैवी ड्यूटी / व्यावसायिक काम छोटे-मध्यम खेत / बजट फ्रेंडली

Euro 50 Shaurya Vs 439 PLUS: मुख्य विशेषताएं और अंतर

Powertrac Euro 50 Shaurya और Powertrac 439 PLUS दोनों मॉडल अपनी श्रेणी में काफी लोकप्रिय हैं, हालांकि Euro 50 Shaurya एक हाई पावर (HP) सेगमेंट का ट्रैक्टर है, जबकि 439 PLUS एक मध्यम और अधिक किफायती सेगमेंट में आता है। दोनों ही मॉडल तकनीकी फीचर्स और आरामदायक आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। नीचे इन दोनों के बीच मुख्य तकनीकी फीचर्स अंतर दिए गए हैं:

इंजन पावर और परफॉरमेंस: 

Euro 50 Shaurya में 52 HP का शक्तिशाली 3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो भारी उपकरणों जैसे रोटावेटर और कल्टीवेटर के लिए बेहतरीन तरीके चलाने के लिए 206 Nm हाई टॉक और बेहतर पावर देता है। वहीं पॉवर ट्रैक 439 PLUS एक 41 HP का ट्रैक्टर है, जिसमें दमदार 3 सिलेंडर AVL तकनीक इंजन दिया गया है। यह श्रेणी में 2200 रेटेड आरपीएम पर जबरदस्त शक्ति और 154 Nm का मैक्सिमम टॉर्क देता है, जो छोटे से मध्यम खेतों के लिए आदर्श है।

ट्रांसमिशन और गियर

पावरट्रैक यूरो 50 शौर्य में आमतौर पर Constant Mesh (सेंटर शिफ्ट) गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर विकल्प होते हैं। यह ट्रैक्टर ड्यूल/डबल क्लच दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। वहीं, पावरट्रैक 439 प्लस में भी Constant Mesh (सेंटर | साइड शिफ्ट) ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जिसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर दिए गए है । हालांकि, यूरो 50 शौर्य की गियर शिफ्टिंग और ड्यूरेबिलिटी अधिक लोड के लिए डिज़ाइन की गई हैं।

हाइड्रोलिक्स और लिफ्टिंग क्षमता: 

यूरो 50 Shaurya की 2000 किलोग्राम की हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी है, जबकि 439 प्लस में यह 1600 kg तक ही सीमित है। भारी कृषि उपरकण जैसे रोटावेटर, डिस्क हल, सीड ड्रिल और स्प्रेयर के लिए पावरट्रैक शौर्य यूरो 50 ज्यादा सक्षम है। वहीं, 439 PLUS मध्यम वजन वाली ट्रॉली के लिए पर्याप्त है।

पीटीओ (PTO) पावर

पावरट्रैक Euro 50 Shaurya की पीटीओ पावर लगभग 45.5 HP है और  इसमें मल्टी-स्पीड और रिवर्स पीटीओ (एमआरपीटीओ) के विकल्प मिलते हैं। वहीं, पावरट्रैक 439 PLUS की पीटीओ पावर लगभग 38.9 HP है। इसमें स्टैंडर्ड 540 RPM पीटीओ मिलता है। साथ ही इसमें 'Multi-Speed' और 'Reverse PTO' के विकल्प भी मिलते हैं, जो रोटावेटर और थ्रेशर जैसे उपकरणों में फंसी घास और फसल के कचरे को हटा देते हैं।

ब्रेक और स्टीयरिंग

दोनों ही मॉडल्स में Oil Immersed Brakes (तेल में डूबे हुए ब्रेक) मिलते हैं। स्टीयरिंग की बात करें, तो Euro 50 Shaurya में संतुलित पावर स्टीयरिंग (Balanced Power Steering) मुख्य रूप से आती है, जबकि 439 PLUS भी पावर स्टीयरिंग विकल्प में मिलता है।

माइलेज और बचत

पावरट्रैक 439 प्लस अपनी डीजल सेवर टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर है, जिससे यह खेती के सामान्य कामों में काफी कम ईंधन की खपत करता है। यूरो 50 शौर्य अधिक पावरफुल होने के कारण भारी काम जल्दी निपटाता है।

कीमत

पावरट्रैक 439 प्लस का मुख्य आकर्षण इसका बजट फ्रेंडली होना है। इसकी कीमत लगभग ₹ 6,29,800 से शुरू होकर ₹ 6,43,900 (एक्स-शोरूम) के बीच है, जबकि यूरो 50 शाैर्य की कीमत किसानों के बजट के हिसाब से उचित है। दोनों मॉडल की अपने राज्य और शहर के अनुसार सटीक ऑन–रोड कीमत जानने के लिए नजदीकी पॉवरट्रैक ट्रैक्टर डीलर से संपर्क करना बेहतर होगा।  

निष्कर्ष: किसानों के लिए कौन सही है?

अगर आप किफायती लागत पर कम तेल खपत वाला एक मजबूत ट्रैक्टर चाहते हैं, तो Powertrac 439 PLUS एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। लेकिन, अगर आपको भारी काम करने हैं जैसे धान के खेतों में पड़लिंग का काम और हैवी ट्राॅली ढुलाई और ज्यादा पावर के साथ आधुनिक फीचर्स की मांग है, तो  Powertrac Euro 50 Shaurya आपके लिए एक बेहतर निवेश साबित होगा।

क्या आप अपने क्षेत्र की वर्तमान 'ऑन-रोड' कीमत जानना चाहते हैं या अपनी खेती के अनुसार अन्य मॉडलों की तुलना देखना चाहते हैं, तो इसके लिए ट्रैक्टर गुरू ऑन लाइन मार्केटिंग प्लेट फॉर्म अभी विजिट करें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2272 cc 33 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here