ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा युवो 575 डीआई : 45 एचपी श्रेणी में शानदार ट्रैक्टर

महिंद्रा युवो 575 डीआई : 45 एचपी श्रेणी में शानदार ट्रैक्टर
पोस्ट -08 अगस्त 2022 शेयर पोस्ट

महिंद्रा युवो 575 डीआई में हैं कई खास विशेषताएं

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर भारतीय कृषि बाजार में 45 एचपी श्रेणी में विशेष संस्करण ट्रैक्टरों में से एक है। ट्रैक्टर इंडस्ट्री में महिंद्रा कंपनी दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के निर्माण के लिए जानी जाती है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों को उचित रेंज में उत्तम श्रेणी की कृषि मशीनरी प्रदान करता है, किसानों की विभिन्न कृषि आवश्यकताओं को पूरा करती है। महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं से लैस महिंद्रा ट्रैक्टर का नया मॉडल है। जिसे कंपनी ने 2 व्हील ड्राइव में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस ट्रैक्टर को व्यावसायिक कार्यों के लिए बनाया है। 

New Holland Tractor

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर कृषि में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। महिंद्रा युवो 575 डीआई में एडवांस तकनीक का 4 सिलेंडर वाला एक शक्तिशाली इंजन दिया गया है। इस ट्रैक्टर मॉडल में एकदम नई सुविधाओं के साथ ट्रांसमिशन और एडवांस हाइड्रोलिक्स दी गई है। महिंद्रा युवो 575 डीआई अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स से पैक है जैसे अधिक बैक-अप टार्क, 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर्स, अधिकतम उठाने की क्षमता, एडजस्टेबल डीलक्स सीट, शक्तिशाली रैप- एराउंड क्लियर लेंस हेडलैंप आदि जो इसे दूसरों से अलग करते हैं। यह 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन चला सकता है। महिंद्रा ट्रैक्टर के इस मॉडल माइलेज भी किफायती है। महिंद्रा युवो 575 डीआई 2.30 से 2.75 लीटर डीजल प्रति घंटे के हिसाब से खाता है। इस मॉडल में 60 लीटर का डीजल टैंक दिया गया हैं, जो इसे लम्बी अवधि तक काम करने की क्षमता प्रदान करता है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में महिंद्रा युवो 575 डीआई 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताया गया है, तो बने रहिए ट्रैक्टर गुरू के साथ।

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर इंजन क्षमता

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में 4 सिलेंडर, 2979 सीसी और 45 एचपी का इंजन दिया गया है, जो 2000 का इंजन रेटेड आरपीएम पॉवर उत्पन्न करता है। महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर इंजन में अधिकतम 178 टोर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर ड्राई टाईप का दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में इंजन को ठंडा रखने के लिए कूलेंट कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर मॉडल का पीटीओं पावर 41.1 एचपी है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर मॉडल में फुल कांस्टेंट मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 12 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। महिंद्रा युवो 575 डीआई मॉडल की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.61 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 11.2 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में ड्राई टाइप सिंगल/ड्यूल क्लच दिया गया है। इसके ब्रेक की बात करें, तो इसमें तेल में डूबा हुआ ब्रेक दिया गया है, जो प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करता है और खेतों पर फिसलन को रोकता है। 

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है। इसमें कई अतिरिक्त सुविधाएं और अतिरिक्त एक्सेसरीज जैसे टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर हैं। एडजस्टेबल सीट होने के कारण आप अपनी सुविधा के अनुसार आगे-पीछे कर सकते है। 

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ दी गई है, जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 41.1 एचपी पीटाओ पावर है। जिससें आप 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन चला सकता है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है, जो लंबी अवधि तक चलने के लिए दिया गया है। महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर  में आगे के टायर 6 X 16 और पीछे के टायर 13.6 X 28 / 14.9 X 28  के साइज में आते है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव में आता है।

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर डाइमेंशन्स

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 2020 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 1925 एमएम है। इसका धरातल 350 मिमी है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा / 2 वर्ष है।  

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर कीमत 

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 7.45 लाख रुपये से शुरू होकर 7.60 लाख रुपये तक है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है जो कंपनी निर्धारित करती है और महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। भारत में महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर  7 लाख रुपये के तहत सबसे अच्छा ट्रैक्टर है। विभिन्न राज्य सरकारों से विभिन्न ट्रैक्टर सब्सिडी भी उपलब्ध हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह कुबोटा ट्रैक्टर  व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर