महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 : घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि

पोस्ट -02 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 : कंपनी ने कुल 25,791 ट्रैक्टर बेचे 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट : महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने फरवरी 2023 का ट्रैक्टर बिक्री डेटा जारी किया है। फरवरी 2023 में कंपनी कुल 25791 ट्रैक्टर बेचकर नंबर 1 की पॉजिशन पर कायम है। कंपनी ने फरवरी 2023 के दौरान घरेलू बाजार में 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 24619 ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं, महिंद्र ने निर्यात बाजार में कुल 23 प्रतिशत की कमी दर्ज की है। हालांकि, निर्यात बाजार में ट्रैक्टर बिक्री में हुई गिरावट से महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की पॉजिशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और कंपनी अभी नंबर 1 पॉजिशन पर है। कंपनी ने हर महीने की तरह फरवरी 2023 में भी सबसे अधिक ट्रैक्टर बेचने का अपना रिकॉर्ड भी बरकरार रखा है। आइए, इस पोस्ट के माध्यम से महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड की सेल्स रिपोर्ट फरवरी 2023 के आंकड़ो जानते है।   

फरवरी 2023 में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 25,791 यूनिट बेचे

महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी बिक्री डेटा के अनुसार, फरवरी 2023 के दौरान कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 25,791 यूनिट बेचे हैं, जबकि पिछले साल फरवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 20,437 यूनिट बेचे थे। महिंद्रा ट्रैक्टर ने फरवरी 2023 में घरेलू बाजार में कुल 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 24,619 यूनिट बेचे है। वहीं, पिछले साल फरवरी 2022 के दौरान कंपनी ने कुल 18910 यूनिट घरेलू बाजार में बेचे थे। अगर कंपनी के निर्यात बाजार ट्रैक्टर बिक्री डेटा देखा जाए, तो   कंपनी ने फरवरी 2023 के दौरान निर्यात बाजार में कुल 23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1172 यूनिट बेचे हैं। वहीं, कंपनी ने इस सामान अवधि में पिछले साल निर्यात बाजार में कुल 1527 यूनिट बेचे थे। बिक्री डेटा दर्शाते है कि महिंद्र को निर्यात बाजार में लगातार गिरावट का सामना करना पड़ा है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा सेल्स रिपोर्ट- फरवरी 2023 का ट्रैक्टर बिक्री डेटा 

विवरण फरवरी 2023      फरवरी 2022  परिवर्तन (% मे)
घरेलू 24,619     18,910     30%
निर्यात     1,172     1,527     -23% 
कुल ट्रैक्टर बिक्री  25,791     20,437          26 %

महिंद्रा ट्रैक्टर ने (अप्रैल 22 से फरवरी 23) के दौरान कुल 3,72,531 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्र ट्रैक्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 में 11 महीनों के (अप्रैल 22 से फरवरी 23) दौरान घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 15 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 3,72,531 ट्रैक्टर बेचे हैं। वहीं, कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी समान अवधि में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 3,24,935 ट्रैक्टर बेचे थे। महिंद्रा ट्रैक्टर ने 11 महीनों के दौरान अपने घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में कुल 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 3,55,909 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में इसी सामान अवधि के दौरान घरेलू बाजार में कुल 3,08,940 ट्रैक्टर बेचे थे। वहीं, कंपनी ने अपने निर्यात ट्रैक्टर बिक्री में इस दौरान 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 16,622 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले वित्त वर्ष में इस समान अवधि के दौरान कुल 15,995 ट्रैक्टर बेचे थे।  

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री डेटा 2022-23: अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक (YTD)  

विवरण वित्तवर्ष (YTD) 22-23 वित्तवर्ष (YTD) 21-22 परिवर्तन(% में)
घरेलू  3,55,909 3,08,940 15 %
निर्यात  16,622     15,995     4%
कुल ट्रैक्टर बिक्री  3,72,531 3,24,935 15%

रबी उत्पादन ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि करेगा: हेमंत सिक्का 

महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, फरवरी 2023 के दौरान ट्रैक्टर बिक्री प्रदर्शन से कंपनी में सकारात्मक का माहौल है। कंपनी ने इस दौरान पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल 24619 यूनिट बेचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में किसान रबी फसलों की बंपर कटाई शुरू करेंगे। रबी फसलों बंपर उपज होने की उम्मीद है। सिक्का का कहना है इस क्षेत्र में सरकारात्मक सरकारी नीतियों और उच्च निवेश से ग्रामीण बाजारों में सकारात्मक माहौल बना हुआ है, जिससे निकट भविष्य में ट्रैक्टर की मांग बढ़ेगी। उन्होंने कहा इस बार किसानों ने रबी फसलों से बंपर उपज होने और फसलों का बाजार में अच्छी कीमत मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार रबी फसल उत्पादन से किसानों को बंपर मुनाफा होने की संभव है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि होगी। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेडे के कृषि उपकरण सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा हमने फरवरी 2023 के दौरान निर्यात बाजार में 1172 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल इस समय अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत कम है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors