ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट: अक्टूबर 2023 में 2 प्रतिशत की गिरावट, 49336 ट्रैक्टर बेचे

महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट: अक्टूबर 2023 में 2 प्रतिशत की गिरावट, 49336 ट्रैक्टर बेचे
पोस्ट -11 नवम्बर 2023 शेयर पोस्ट

अक्टूबर 2023 के महीने में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री में 2 प्रतिशत की गिरावट, 49,336 ट्रैक्टर्स बेचे

Mahindra Tractor Sales Report October : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विमेंट सेक्टर (एफईएस) ने अक्टूबर 2023 के महीने में बेचे गए ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी द्वारा अपने घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे गए कुल ट्रैक्टर्स के आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। अक्टूबर 2023 में कंपनी घरेलू बाजार में उम्मीद के मुताबिक ट्रैक्टरों की बिक्री कर पाने में सफल नहीं हो पाई है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 के दौरान अपने घरेलू बाजार में 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ कुल 49,366 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 50,539 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे थे। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी ने अक्टूबर 2022 की तुलना में अक्टूबर 2023 में 1173 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में कम बेचे हैं। आइए, इस महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट रिपोर्ट से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की अक्टूबर 2023 के महीने में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

अक्टूबर 2023 में महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट, बेचे 50,460 ट्रैक्टर्स
 
अक्टूबर 2023 के लिए जारी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों के आंकड़ों को देखे तो महिंद्रा ने अक्टूबर 2023 में घरेलू और निर्यात बाजारों में कुल ट्रैक्टरों की बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। कंपनी ने अपने घरेलू और निर्यात बाजार में अक्टूबर 2023 के दौरान कुल 50,460 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 के महीने में कुल 51,994 ट्रैक्टर घरेलू और निर्यात बाजारों में बेचे थे। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ओवरऑल ट्रैक्टर बिक्री में अक्टूबर 2022 के मुकाबले अक्टूबर 2023 में कुल 1534 ट्रैक्टर कम बेचे हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर लिमिटेड की ओवरऑल ट्रैक्टर की बिक्री से पता चलता है कि कंपनी अक्टूबर 2023 में अपने ब्रांड नाम के अनुसार ट्रैक्टर बिक्री में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर लिमिटेड देश की सबसे बड़ी और लोकप्रिय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। इसके द्वारा डिजाइन किए गए ट्रैक्टर किफायती, मजबूत और कम रखरखाव खर्च वाले होते हैं।
 
निर्यात बाजार में बेचे 1124 ट्रैक्टर

निर्यात बाजार में महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2023 में कुल 1124 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर 2022 के महीने में कंपनी ने 1455 ट्रैक्टर निर्यात बाजार में बेचे थे। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी ने अपने निर्यात बाजार में 23 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की है।
 
घरेलू और निर्यात बाजारों में अक्टूबर 2023 के दौरान बेचे गए कुल ट्रैक्टरों के आंकड़े

विवरण अक्टूबर 2023 अक्टूबर 2022  परिवर्तन (% में)
घरेलू बाजार 49,336 50,539 -2%
निर्यात बाजार 1,124 1,455 -23%
कुल ट्रैक्टर बिक्री 50,460 51,994 -3%

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सात महीनों में बेचे कम ट्रैक्टर

महिंद्रा एंड महिंद्रा की साल-दर-साल ट्रैक्टर बिक्री की बात की जाए तो कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अक्टूबर (7 महीनों) के दौरान घरेलू बाजार में 2,48,060 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 7 महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) के दौरान कुल 2,52,844 ट्रैक्टरों की बिक्री घरेलू बाजार में की थी। उपरोक्त प्रदर्शित आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनी ने घरेलू बिक्री में साल-दर-साल के अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 (7 महीने) के दौरान 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। वहीं, कंपनी के साल-दर-साल ट्रैक्टर निर्यात के आंकड़े देखे, तो कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर) में 7,470 ट्रैक्टर निर्यात किए हैं, जबकि पिछले साल इन्हीं 7 महीनों की अवधि में निर्यात बाजार में कंपनी ने कुल 11,199 ट्रैक्टर बेचे थे। उपरोक्त आंकड़े बताते हैं कि महिंद्रा ने साल-दर-साल अप्रैल से अक्टूबर तक ट्रैक्टर निर्यात में 33 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की है।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट : साल-दर-साल अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 तक बिक्री के आंकड़े

विवरण

YTD 2023-24 अप्रैल से अक्टूबर (7 महीने)
YTD 2023-24 YTD 2022-23 परिवर्तन (% में)
घरेलू 2,48,060 2,52,844 -2 %
निर्यात 7,470 11,199 -33 %
कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 2,55,530 2,64,043 -3 %

वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से अक्टूबर (7 महीने) में बेचे गए कुल ट्रैक्टर के आंकड़े

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्तवर्ष 2023-24 के अप्रैल से अक्टूबर में कुल 2,55,530 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि पिछले वित्तवर्ष 2022- 23 के सात महीनों अप्रैल से अक्टूबर के दौरान कुल 2,64,043 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी। ट्रैक्टरों की कुल बिक्री आंकड़ों से मालूम होता है कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष से अब तक घरेलू और निर्यात बाजारों में 3 प्रतिशत ट्रैक्टर कम बेचे हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर