महिंद्रा किसान महोत्सव : महिंद्रा ट्रैक्टर और रोटावेटर की खरीद पर जबरदस्त ऑफर

पोस्ट -21 सितम्बर 2022 शेयर पोस्ट

त्योहार सीजन पर महिंद्रा ट्रैक्टर ने आकर्षक छूट के साथ पेश किए कई ऑफर

देश का नबंर वन ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ने त्योहारों का सीजन देखते हुए देश के किसानों के लिए कई शानदार ऑफर पेश किए हैं। दरअसल कुछ ही दिनों में नवरात्रि से त्यौहारी सीजन शुरू हो जाएगा, जिसके चलते भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के उन्नत ब्रांड एवं सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं से लैस ट्रैक्टर मॉडल के निर्माता महिंद्रा ट्रैक्टर ने किसानों की झोली को खुशियों से भरने की तैयारी कर ली है। देश के किसानों के लिए महिंद्र एंड महिंद्रा किसान महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि इम्प्लीमेंट की खरीद पर कई शानदार ऑफर दिए जा रहे है। इस साल त्यौहारी सीजन में महिंद्रा के उत्पादों पर सर्वात्तम मूल्य, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, न्यूनतम डाउन पेमेंट और कम ब्याज दरों समेत कई लाभ दिए जा रहे हैं। अगर आप एक किसान हैं, तो महिंद्रा के इन खास ऑफर का लाभ जरूर उठाएं। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख के माध्यम से जानिए कि किस राज्य के किसान के लिए महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का खास ऑफर क्या है।

किसान महोत्सव में कई खास ऑफर 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किसान महोत्सव ऑफर चला रखा है। इस त्योहारी सीजन में महिंद्रा ट्रैक्टर डीलरशिप पर जाएं और महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, कम डाउनपेमेंट और अपने उत्पादों पर कम ब्याज दरों की टैग लाइन के साथ महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव मनाएं। इस महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को कई अलग-अलग ऑफर दिए गए है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव अभी 30 सितंबर 2022 तक संचालित है। अभी फिलहाल इस महोत्सव में आकर्षक ऑफर का लाभ राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों के किसान उठा सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश के किसानों को महिंद्रा ने पेश किए कई शानदार ऑफर

महिंद्रा समूह की कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में अपने ग्राहकों के लिए कई शानदान ऑफर पेश किए है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर के डीलरशिप की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्राहक महिंद्रा ट्रैक्टर एवं रोटावेटर पर 30,000 रुपए तक का लाभ प्राप्त कर सकते है। महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत किसानों को महिंद्रा युवा 575 डीआई, 475 डीआई ट्रैक्टर पर आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया गया है। इस बेस्ट कॉम्बो ऑफर में आप ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर लेने पर 30,000 रुपए तक की बचत कर सकते है। इसके अलावा महिंद्रा 275, 575 और 475 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर भी रोटावेटर के साथ 30,000 रुपए की बचत कर सकते है। इसके अतिरिक्त महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा 555 डीआई पर भी बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया गया है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव में आकर्षक एक्सचेंज ऑफर

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव के तहत यूपी में किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से “त्यौहार मनाएं महिंद्रा ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट्स के साथ” की टैग लाइन के साथ इस महोत्सव को शुरू किया है। कंपनी यूपी के किसानों को बेस्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने रोटावेटर के बदले नये रोटावेटर प्रदान कर रही है। साथ किसान जीरों प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। 

अधिक जानकारी के लिए डीलरशिप से संपर्क करे

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने त्योहारों को देखते हुए महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव लांच किया है। इस महोत्सव के दौरान कंपनी किसानों के लिए बेस्ट कॉम्बो ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर, बेस्ट फाइनेंस ऑफर दे रही है। इन शानदार ऑफर के तहत कंपनी बहुत ही आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, कम डाउन पेमेंट और अपने उत्पादों पर कम ब्याज दरों से लेकर कई लाभ प्रदान कर रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव ऑफर के तहत ट्रैक्टर की कीमतों में एक्सेसरीज, आरटीओ रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस शामिल नहीं है। किसानों को इस ऑफर का लाभ महिंद्रा डीलर के जरिए मिलेगा। साथ ही सीमित समय तक मान्य है। इसके लिए कुछ नियम व शर्तें भी लागू हैं। कंपनी का कहना है कि नियम व शर्तें से संबंधित जानकारी के लिए राज्य का किसान अपने निकटतम डीलरशिप से संपर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्ति संबंधित ऑफर के बारे में और अधिक जानकारी चाहते है, तो महिंद्रा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 2100 700 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर  व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors