ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा किसान महोत्सव : महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीद पर 10 हजार का फायदा, सोना भी मिलेगा

महिंद्रा किसान महोत्सव : महिंद्रा ट्रैक्टर की खरीद पर 10 हजार का फायदा, सोना भी मिलेगा
पोस्ट -23 सितम्बर 2022 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर ऑफर : त्योहारी सीजन पर प्रत्येक ट्रैक्टर को मिलेगा निश्चित उपहार 

देश में नवरात्रि से त्योहारी सीजन का आगाज हो जाएगा। इस त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के निर्माता महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने किसानों की झोली को खुशियों से भरने के लिए महिंद्र महिंद्रा किसान महोत्सव लांच किया हुआ है। इस महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को कई शानदार ऑफर की पेशकश की गई है, जिसमें महिंद्रा के उत्पादों पर बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, कम डाउनपेमेंट और कम ब्याज दरों समेत कई शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही महिंद्रा ब्रांड के 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टरों की टेस्ट ड्राइव पर ग्राहक को कोई ना कोई निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। अगर आप एक किसान हैं, तो महिंद्रा के इन खास ऑफर का लाभ जरूर उठाएं और इस त्यौहारी सीजन में महिंद्रा ट्रैक्टर्स डीलरशिप पर जाएं और देश की अग्रणी ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव मनाएं। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में जानिएं कि किस राज्य के किसानों के लिए महिंद्रा एण्ड महिंद्रा ट्रैक्टर्स क्या खास ऑफर को पेश कर रहा है और ट्रैक्टर की खरीद पर अपने ग्राहकों को क्या-क्या फायदा दे रहा है।  

New Holland Tractor

ट्रैक्टर बुकिंग पर 10 हजार रुपए तक का फायदा

महिंद्रा एवं महिंद्रा की ओर से आगामी त्योहारी सीजन के मध्यनजर “मनाओ त्योहार महिंद्रा के साथ” टैग लाइन के साथ किसान महोत्सव का संचालन किया जा रहा है। इस महोत्सव के दौरान किसानों को महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपने उत्पादों पर कई शानदार ऑफर्स दे रहा है। महिंद्रा अपने ग्राहकों को किसी भी महिंद्रा ब्रांड के 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की टेस्ट ड्राइव पर निश्चित उपहार की गारंटी दे रहा है। किसान अपने-अपने राज्य में कंपनी के शोरूम पर जाकर महिंद्रा 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की ड्राइव ले सकते हैं। और निश्चित उपहार पा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस महोत्सव की खास बात ये हैं कि इसमें किसानों को ट्रैक्टर की बुकिंग के लिए मात्र 11 हजार रुपए की एडवांस राशि निर्धारित की गई है। बुकिंग के दौरान किसानों को 21 हजार रुपए की बुकिंग रसीद दी जा रही है यानि सीधे तौर पर ग्राहक को 10 हजार रुपए का लाभ दिया जा रहा है। किसान, इस महोत्सव में शामिल होकर स्कीम खत्म होने से पहले इन खास ऑफरों का लाभ जरूर उठाएं।

किसान महोत्सव में महिंद्रा एक्सपी प्लस कॉम्बो ऑफर 

महिंद्रा एंड महिंद्रा किसान महोत्सव का मुख्य उद्देश्य देश में सभी किसानों को महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सभी उत्पादों पर लाभ पहुंचाना है। इस बार त्योहारी सीजन में महिंद्रा ट्रैक्टर्स की डीलरशिप पर जाएं और महिंद्रा ट्रैक्टर्स की आकर्षक कीमत, आकर्षक कीमतों पर इम्प्लीमेंट्स के साथ बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर, कम डाउन पेमेंट, कम ब्याज दर का ऑफर पाएं। इस किसान महोत्सव में महिंद्रा 275 एक्सपी प्लस, 475 एक्सपी प्लस और 575 एक्सपी प्लस और रोटावेटर की खरीद पर किसानों को 30 हजार रुपए तक की छूट के साथ स्पेशल फायनांस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। ऑफर में नियम/शर्तें लागू है।

बेस्ट कॉम्बो ऑफर, आकर्षक एक्सचेंज ऑफर और बेस्ट फाइनेंस ऑफर का लाभ उठाएं

महिंद्रा एंड महिंद्रा इस किसान महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को ट्रैक्टर सहित अपने सभी उत्पादों पर कई अलग-अलग ऑफर दे रही है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव अभी 30 सितंबर 2022 तक संचालित है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित राज्य का किसान अपने निकटतम डीलरशिप से संपर्क कर ऑफर की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800 2100 700 पर कॉल करके भी ऑफर के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए उपलब्ध है ये खास ऑफर

महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से “त्यौहार मनाएं महिंद्रा ट्रैक्टर्स और इम्प्लीमेंट्स के साथ” की टैग लाइन के साथ इस ऑफर को पूरे भारत में संचालित किया गया है।  इस किसान महोत्सव के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों के किसानों को कई अलग-अलग ऑफर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश में किसानों को बेस्ट प्राइज ऑफर, बेस्ट एक्सचेंज ऑफर और बेस्ट फाइनेंस ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। यहां कंपनी किसानों को खास ऑफर में  महिंद्रा ब्रांड 265 डीआई, 415 डीआई एक्सपी प्लस और 585 डीआई एक्सपी प्लस ट्रैक्टर की खरीद पर आकर्षक कीमत का ऑफर दे रही है। साथ ही इस त्योहार सीजन महिंद्रा ट्रैक्टर्स पर 5 ग्राम सोना पाने का मौका और प्रत्येक ट्रैक्टर पर निश्चित उपहार की गारंटी दी जा रही है। किसान कंपनी के शोरूम पर जाकर महिंद्रा ट्रैक्टर सोना चांदी पाओं ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बेस्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत पूराने रोटावेटर पर नये रोटावेटर का लाभ उठा सकते है। साथ ही इस स्कीम के तहत किसान जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। इसके अलावा थ्रेसर पर 80 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा भी किसानों के लिए उपलब्ध है। 

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव ऑफर के तहत ट्रैक्टर की कीमतों में एक्सेसरीज, आरटीओ रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस शामिल नहीं है। कंपनी का कहना है कि नियम व शर्तें से संबंधित जानकारी के लिए राज्य का किसान अपने निकटतम डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश में कंपनी ने पेश किए कई शानदार ऑफर

महिंद्रा किसान महोत्सव के तहत देश के बड़े कृषि सूबों में से एक उत्तर प्रदेश में कई शानदान ऑफर पेश किए जा रहे हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स के डीलरशिप की जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्राहक महिंद्रा ब्रांड के युवो 575 डीआई, 475 डीआई ट्रैक्टर एवं रोटावेटर पर 30,000 रुपए तक बेस्ट कॉम्बो ऑफर दिया जा रहा है। इस बेस्ट कॉम्बो ऑफर में आप ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर लेने पर 30,000 रुपए तक की बचत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त महिंद्रा 275, 575 और 475 डीआई टीयू एक्सपी प्लस ट्रैक्टर पर भी बेस्ट कॉम्बो ऑफर किसानों को दिया जा रहा है। इसके अलावो महिंद्रा अर्जुन अल्ट्रा 555 डीआई ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर की खरीद पर 30,000 रुपए की बचत किसान कर सकते हैं।

महिंद्रा ट्रैक्टर्स राजस्थान के किसानों को दिए ये खास ऑफर 

महिंद्रा ट्रैक्टर किसान महोत्सव के तहत राजस्थान में किसानों को कई ऑफर से फायदा पहुंचाया जा रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स कंपनी राजस्थान के किसानों को युवा टेक प्लस 275 और 475 तथा महिंद्रा एक्सपी प्लस 275 और 475 ट्रैक्टर की खरीद पर आकर्षक कीमत का ऑफर दे रही है। साथ ही इस स्कीम के तहत राजस्थान का किसान जीरो प्रतिशत डाउन पेमेंट पर रोटावेटर खरीद सकता है। साथ ही थ्रेसर पर 80 प्रतिशत तक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह आयशर ट्रैक्टर व जॉन डीरे ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।d

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर