महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4WD ट्रैक्टर : 36 एचपी में लोकप्रिय ट्रैक्टर

पोस्ट -28 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

जानें,  महिंद्रा जीवो 365 डीआई कीमत और फीचर्स सहित पूरी जानकारी

भारतीय कृषि में हो रहे नये-नये अनुसंधानों के कारण एकदम सही और ज्यादा ताकत वाले ट्रैक्टर अधिक कामयाब होते हैं। इनमें खेती के अलावा व्यावसायिक कुशलता भी अधिक होती है। भारत की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक लोकप्रिय मॉडल महिंद्रा जीवो 365 डीआई ऐसा ही शानदार ट्रैक्टर है जो किसानों की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करता है। यह ट्रैक्टर 36 hp इंजन पावर के साथ आता है और इसकी पीटीओ  पावर 32.2 hp है। यह इस ट्रैक्टर में 900 kg वजन उठाने की पावर आती है। 4WD ट्रैक्टर का यह सभी प्रकार के कृषि उपकरणों को संचालित कर शानदार कार्यकुशलता प्रदान करता है। वैसे इसका निर्माण धान के खेतों के लिए विशेष रूप से किया गया है। यहां ट्रैक्टर गुरू की इस पोस्ट में आपको महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है।

इंजन कैपेसिटी

महिंद्रा जीवो 365 डीआई की इंजन क्षमता 2048 cc है। इसमें 2600 आरपीएम जनरेट होता है। यह इंजन तीन सिलेंडर्स के साथ आता है। इसमें 118 एनएम टॉर्क बनता है। इससे यह कठिन कार्यों को भी आसानी से अंजाम दे सकता है। इस ट्रैक्टर का इंजन वाटर कूलिंग सिस्टम के साथ है। वहीं ऐयर क्लीनर इंजन के तापमान को नियंत्रित रखता है।

स्टीयरिंग एवं गियरबॉक्स

महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर में पावर स्टीयरिंग है। वहीं इसमें 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर आते हैं। जो एक कांस्टेंटमेश या स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ आता है।

बेक्र

महिंद्रा जीवो  365 डीआई ट्रैक्टर में तेल में डूबे हुए मजबूत ब्रेक दिए गए हैं जो फिसलन से बचाव करने वाले हैं और 3 डिस्क के साथ आते हैं।

कीमत

महिंद्रा जीवो  365 डीआई ट्रैक्टर की प्राइस 5.75 लाख रुपये से 5.98 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह ग्राहकों के बजट के अनुरूप इनकी आसान पहुंच में है।

वारंटी

महिंद्रा जीवो  365 डीआई ट्रैक्टर पर कंपनी की ओर से 1 साल या 1,000 घंटे की वारंटी प्रदान की है। वारंटी अवधि के दौरान ट्रैक्टर के किसी भी पार्ट की मरम्मत या बदलने का वायदा है।

मुख्य फीचर्स और  स्पेसिफिकेशन्स 

महिंद्रा जीवो  365 डीआई ट्रैक्टर के कई नवीन फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हैं। ये इस प्रकार हैं।

  • यह ट्रैक्टर एडवांस्ड तकनीक से निर्मित है।
  • इसमें सिंगल ड्राई क्लच सिस्टम है जो इसे कुशल संचालन में सहायता करता है।
  • यह ट्रैक्टर 1.7 से 23.2 kmph की फॉरवर्ड और 1.6 से 21.8 kmph की रिवर्स स्पीड के साथ आता है।
  • इसमें फ्यूल टैंक क्षमता 35 लीटर आती है। यह ईंधन और मेंटीनेंस लागत बचत कर ज्यादा लाभ पहुंचाता है।
  • इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 390 mm आता है।
  • महिंद्रा जीवो  365 डीआई ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1650 mm है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors