महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई- आई : 57 HP में पावरफुल ट्रैक्टर

पोस्ट -22 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई- स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और माइलेज की जानकारी

अगर आप जागरूक किसान हैं तो कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर की जरूरत अवश्य पड़ती होगी। आजकल एक से बढ़ कर एक एडवांस्ड टेक्नॉलॉजी के ट्रैक्टर आ रहे हैं। आपको यदि खेती के साथ एक्स्ट्रा कमाई भी करनी है तो बिजनेस के हिसाब ट्रैक्टर खरीदें। भारत में महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर मॉडल 2023 की बात करें तो महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह ट्रैक्टर सबसे ज्यादा वेल्यू फोर मनी के लिए जाना जाता है। इसकी री-सेल वेल्यू भी अधिक है। भारत में सर्वाधिक बिकने वाले ट्रैक्टरों में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर प्रमुख है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2200 केजी और व्हीलबेस 2145 एमएम है। इसे साधारण किसान भी आसानी से खरीद सकते हैं क्योंकि यह 10 लाख रुपये से कम बजट में उपलब्ध है। आपने  अभी तक यह ट्रैक्टर नहीं खरीदा है तो आज ही यह ट्रैक्टर अपने घर लाएं। यहां ट्रैक्टरगुरु पर पेश की जा रही इस पोस्ट में आपको महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, इंजन केपेसिटी, कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि और किसान भी इसे खरीद कर लाभांवित हो सकें।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-आई ट्रैक्टर इसलिए है सबसे बेस्ट

आप सोच रहे होंगे कि महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई - आई ट्रैक्टर सबसे अच्छा ट्रैक्टर क्यों है? यहां इसकी मुख्य स्पेसिफिकेशन्स दी जा रही हैं जो इसे बेस्ट होने का खिताब प्रदान करती हैं। ये इस प्रकार हैं-:

  • यह ट्रैक्टर 57 एचपी, 4 सिलेंडर इंजन से संचालित है, जो 2100 इंजन आरपीएम प्रदान करता है। यह इंजन 3135 सीसी का है। 
  • इसके इंजन से 213 एनएम टॉर्क जनरेट होता है।
  • इसमें वाटरकूल्ड सेटअप सिस्टम होने से इंजन गर्म नहीं होता।
  • महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर में 50 एचपी का पीटीओ एचपी है जो 6 स्पलाइन सेटअप है।
  • यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर बीज ड्रिल आदि के लिए ज्यादा उपयोगी है।
  • इसमें सड़क से लेकर खेतों में तेजी से प्रदर्शन करने की अद्भुत शक्ति है।
  • इस ट्रैक्टर को कमर्शियल यूज अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले ज्यादा है, इससे किसान को लाखों रुपये सालाना अतिरिक्त कमाई हो सकती है।
  • महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर में एडीडीसी हाइड्रोलिक कंट्रोल पावर है, इससे यह अधिक वजन उठाने में सक्षम है।  
  • इस ट्रैक्टर में ईंधन की कम खपत होती है और कम रखरखाव खर्च आता है। इससे पैसे की बचत होती है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर में पावरफुल इंजन के साथ 18 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। इसमें 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। यह मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इससे खेतों में काम करते समय और सड़कों पर यह बेहतर प्रदर्शन करता है।

क्लच और ब्रेक सिस्टम

महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर में सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन होने के साथ ड्यूटी डायाफ्राम टाइप  क्लच हैं। इस ट्रैक्टर के लेटेस्ट मॉडल 2023 में ब्रेकिंग केपेसिटी में पहले से ज्यादा सुधार किया गया है। इसके ब्रेक तेल में डूबे हुए आते हैं।

टायर साइज

यह ट्रैक्टर चार पहियों में आता है। इसके पिछले टायर 16.9 x 28 इंच में आते हैं जबकि फ्रंट टायर साइज 7.5 x16 इंच है। ये मजबूत टायर इस ट्रैक्टर को ऊबड़-खाबड़ रास्तों, खेत, खलिहान और सभी प्रकार की सड़कों पर ड्राइवर को आसानी से चलने में पूरी तरह सहायक होते हैं।

अन्य मुख्य बातें

महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर में कई स्पेशल फीचर्स भी हैं जैसे इसका कर्ब वेट 2200 केजी है। वहीं यह ट्रैक्टर 3660 कुल लंबाई, 1900 एमएम चौड़ाई और 430 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। इसका व्हीलड्राइव 2 डब्ल्यूडी है यानि यह ट्रैक्टर पिछले पहियों पर चलता है।

कीमत और वारंटी

महिंद्रा अर्जुन नोवा 605 डीआई- आई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.60 लाख से 8.80 लाख रुपये है। वहीं इस ट्रैक्टर पर महिंद्रा कंपनी की ओर से 2000 घंटे या 2 वर्ष की वारंटी  दी गई है। आप इस ट्रैक्टर को ऑनलाइन खरीदना चाहें तो ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors