ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर: 50 एचपी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर: 50 एचपी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर
पोस्ट -18 अक्टूबर 2022 शेयर पोस्ट

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की पूरी जानकारी

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का एक उत्कृष्ट ट्रैक्टर है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई महिंद्रा इंडिया लाइन-अप का 50 एचपी ट्रैक्टर है, जो जो अग्रणी ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा निर्मित है। महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का अर्जुन 555 डीआई अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स से पैक है, जो इसे खेती में सभी प्रकार के कार्य करने के लिए एक वैल्यू फॉर मनी ट्रैक्टर बनाता है। इस ट्रैक्टर का बेहतरीन लुक नई पीढ़ी के किसानों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह उत्तम दर्जे का ट्रैक्टर अपनी शानदार दक्षता एवं अधिकतम माइलेज के कारण भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई का लुक महिंद्रा के बाकि ट्रैक्टरों से काफी अलग दिया गया है। इस ट्रैक्टर में फ्रंट एक्सल धनुष टाईप का दिया हुआ है, जो खेती से संबंधित सभी कामों को आसान बनाता है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में एडवांस तकनीक और नवीन फीचर्स के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में डुअल और सिंगल क्लच दोनों हैं, जो उपयोग को आसान बनाते हैं। ट्रैक्टर बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम और संतुलित पावर स्टीयरिंग और मैकेनिकल सिंगल ड्रॉप आर्म के साथ दी गई है, खेती के लिए एक कुशल ट्रैक्टर बनाता है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई की ईंधन टैंक क्षमता 60 लीटर है और ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1850 किलोग्राम है। महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर रोटावेटर, डिस्क हल, हैरो, थ्रेशर, वाटर पंपिंग, सिंगल एक्सल ट्रेलर, टिपिंग ट्रेलर, सीड ड्रिल और कल्टीवेशन के लिए बहुत उपयोगी है। महिंद्रा अर्जुन 555 ट्रैक्टर का माइलेज किफायती है, जो इसे सभी किसानों के लिए एक पैसा बचाने वाला एक बेहत्तर ट्रैक्टर बनाता है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में हम आपको महिंद्रा ट्रैक्टर अर्जुन 555 डीआई की सभी फीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और पीटीओ एचपी की जानकारी देने जा रहे हैं।  

New Holland Tractor

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर इंजन 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में 4 सिलेंडर और 3054 सीसी के साथ 50 एचपी का डीजल इंजन दिया गया है, जो इसे 2100 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग सिस्टम वाटर कूल्ड और एयर फिल्टर ड्राई टाइप का दिया गया है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 43 एचपी है।

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में फुल कांस्टेंट मेश / पार्शियल सिंक्रो मैश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 32.0 किमी/घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 12.00 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में सिंगल और डुअल क्लच दोनों का विकल्प दिया गया है, जिसे आप आपने सुविधा के अनुसार ले सकते है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर ब्रेकिंग सिस्टम बात करें, तो  इसमें तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 3300 एमएम है। 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर स्टीयरिंग

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दिया गया है। पावर स्टीयरिंग का विकल्प ऑप्शनल हैं, जो इस ट्रैक्टर को खेती के कार्य में बेहत्तर नियंत्रित करने और तेजी से प्रतिक्रिया करने के लिए अच्छा विकल्प बनाती है। अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में टूल्स, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, कैनोपी जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर पीटीओ

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट 6 स्पलाइन टाइप की पीटीओ दी गई है, जो 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। इस ट्रैक्टर में 43 पीटाओ एचपी पावर है। 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1850 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर को लंबी अवधि तक चलने के लिए 65 लीटर क्षमता वाला एक बड़ा डीजल टैंक दिया गया है। साथ ही इस ट्रैक्टर में द्धित्तीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई में आगे के टायर 6 X 16 / 7.5 X 16 और पीछे के टायर 14.9 X 28 / 16.9 X 28  इंच के साइज में आते है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरियंट में आता है। इस ट्रैक्टर की वारंटी 2000 घंटा / 2 वर्ष है।   

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर डाइमेन्शन

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर का कुल वजन 2350 किलोग्राम है। इसका व्हील बेस 2125 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 445 एमएम है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1665 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3480 एमएम है। 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की ऑन-रोड कीमत 

महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की कीमत 7.65-7.90 लाख रुपए है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है, जो कंपनी निर्धारित करती है। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा आप ट्रैक्टरगुरू के माध्यम से महिंद्रा अर्जुन 555 डीआई ट्रैक्टर सटीक ऑन-रोड कीमत जान सकते हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह कैप्टन ट्रैक्टर व इंडो फार्म ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर