फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर बागवानी किसानों के लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। फोर्स मोटर्स ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा निर्मित फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर 27 एचपी रेंज में एक 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर है। आकर्षक डिजाइन एवं अनूठी संरचना वाला यह सुपर क्लासी ट्रैक्टर भारत में अपनी रेंज में लोकप्रियता और बिक्री के मामले में अग्रणी मिनी ट्रैक्टरों में से एक है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर एक ईंधन-कुशल शक्तिशाली इंजन द्वारा संचालित है, जो ट्रैक्टर को खेतों एवं औद्योगिक उपयोग और अनुप्रयोगों के उपयोग में कुशल व मजबूत प्रदर्शन करने वाला दमदार ट्रैक्टर बनाता है। इसका 2डब्ल्यूडी वेरियंट खेतों में सहजता से कार्य करने में मदद करता है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर का प्रयोग कपास, गन्ना, आलू, दाख की बारियां एवं अंगूर के बाग एवं अन्य बागों में सभी प्रकार के कामों में किया जा सकता है। ट्रैक्टर का इंजन का अत्यधिक कुशल संचरण रोटरी उपकरणों को जोड़ने के लिए मैक्सिमम पीटीओ पावर सुनिश्चित करता है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर अपने फीचर्स, क्वालिटी और किफायती कीमत के कारण लघु और सीमांत किसानों के बजट में भी आसानी से फिट बैठता है। अगर आप 27 एचपी रेंज में मजबूत, दमदार और फ्यूल एफिशएंट मिनी ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो आप फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर चुन सकते हैं। किसानों द्वारा इस ट्रैक्टर को पहले अपनी खरीद का हिस्सा बना लिया गया है। खेती एवं उद्योग संबंधित हर प्रकार के कामों में इस ट्रैक्टर ने मजबूती के साथ अपनी कार्यक्षमता को प्रदर्शित किया है। आईये, ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स, विशेषताएं और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं।
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 1947 CC इंजन क्षमता के शक्तिशाली इंजन से संचालित है। यह 4 स्ट्रोक, इनलाइन, डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन 27 हॉर्स पावर पर 2200 इंजन रेटेड आरपीएम देता है, जो फ्यूल एफिशिएंट के साथ खेतों में कुशल माइलेज प्रदान करता है। ट्रैक्टर का ड्राई एयर क्लीनर और वाटर कूल्ड कूलिंग प्रणाली इंजन को साफ और ठंडा रखने में मददगार है। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में पीटीओ एचपी 23.3 एचपी है।
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में एक शक्तिशाली सिंक्रोमेश टाइप का गियर बॉक्स है, जो खेतों में ट्रैक्टर को उच्च प्रदर्शन की क्षमता प्रदान करता है। इंजन द्वारा जनरेट पावर का संयोजन करने के लिए इसमें 280 एमएम और 224 एमएम व्यास के साथ ड्राई डुअल क्लच है। खेतों में कुशल माइलेज स्पीड के लिए ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड गियर और 4 रिवर्स स्पीड गियर बॉक्स फंक्शन है।
ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में फुली ऑयल इमर्स्ड मल्टीप्लेट सीलबंद डिस्क ब्रेक हैं, जो खेतों में लंबे समय तक काम के दौरान गर्म होने से बचाते हैं। फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग है, जो ट्रैक्टर संचालन को आसान और स्मूथ बनाता है।
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी में 6 स्पलाइन टाइप की टू-स्पीड पीटीओ है, जो ट्रैक्टर को अपनी श्रेणी के 30 से अधिक कृषि उपकरणों को जोड़ने की अनुमति देता है। 23.2 एचपी की यह टू-स्पीड पीटीओ विभिन्न कृषि इम्प्लीमेंट के बेहतर संचरण के लिए 540 और 1000 आरपीएम की स्पीड जरनेट करती है।
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की 3 प्वाइंट लिंकेज हाइड्रोलिक्स है, जिसकी वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है। खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए इस ट्रैक्टर में 29 लीटर क्षमता का बड़ा ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 5 X 15 इंच तथा पीछे के टायर 8.3 X 24 इंच साइज में आते हैं। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरियंट में है, जो खेतों में आसानी से अतिरिक्त, हल्के-भारी प्रदर्शन प्रदान करने के लिए पर्याप्त है।
फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर को खास तौर पर बगीचे और यार्ड अनुप्रयोगों के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रैक्टर का कुल वजन 1395 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1590 एमएम है और ब्रेक के साथ टर्निंग रेडियस 2400 एमएम का है। ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2840 एमएम और चौड़ाई 1150 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 235 एमएम है, जो बागवानी के हिसाब एक दम सही है।
भारत में फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर को सभी प्रकार के किसानों द्वारा अत्यधिक पंसद किया गया है। फोर्स मोटर्स फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की कीमत किसान की जेब की ताकत को ध्यान में रखते हुए तय गई है। भारत में फोर्स ऑर्चर्ड मिनी ट्रैक्टर की कीमत 5.00-5.20 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। यह कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
महिंद्रा 475 DI MS XP Plus और 575 DI XP Plus ट्रैक्टर- जानें खासियत और फायदे
Does JCB Manufacture Tractors or Only Construction Machines?
Top 5 Massey Ferguson 241 Tractor Variants in India: Prices and Features
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन