आयशर 551 ट्रैक्टर आयशर ट्रैक्टर ब्रांड की सबसे लोकप्रिय पेशकशों में से एक है, जिसे भारतीय किसानों की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए ’विचारशील ध्यान’ के साथ विकसित किया गया है।आयशर ट्रैक्टर ने अपने इस नये मॉडल को ऑपरेटर आराम के साथ प्रदर्शन, दक्षता और विश्वसनीयता की सटीक आयामों पर डिजाइन किया हैं। आयशर ट्रैक्टर के भारतीय पोर्टफोलियो में आयशर 551 ट्रैक्टर एक कुशल और लोकप्रिय पेशकश है, जो कि 49 एचपी की रेंज में आता है। आयशर ट्रैक्टर का यह नया मॉडल अपने किफायती नेचर, आरामदायक ड्राइविंग, लंबे जीवन, कम रखरखाव लागत और बेहतर एर्गोनॉमिक्स के लिए कृषक समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कृषक समुदाय इसका इस्तेमाल कृषि कार्यों के साथ-साथ व्यवसायिक कार्यों के लिए भी करते है। आयशर 551 ट्रैक्टर पॉवर और मैकेनिकल दोनो ही स्टीयरिंग में विकल्प में आता है। यह ट्रैक्टर विभिन्न उन्नत सुविधाओं से लैस है। यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी एवं 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 2100 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता, 45-लीटर ईंधन टैंक, मल्टी डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ सील बंद ड्राई डिस्क ब्रेक और सिंगल और डयूल क्लच विकल्प इसके संचालन में मदद करता है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख से आयशर 551 ट्रैक्टर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के बारे में जानते हैं।
आयशर ट्रैक्टर ने आयशर 551 ट्रैक्टर को बहुत ही बढि़या तरीके से डिजाइन किया हैं। कंपनी ने इसे सिल्वर मैटेलिक कलर में लॉन्च किया है। इसके फ्रंट में कंपनी फिटेड बंपर देखने को मिल जाता है, जो काफी हैवी है। इस ट्रैक्टर में बोनट फिटेड तेज रोशनी वाली हैलोजन हैडलाइट दी गई है। आयशर 551 ट्रैक्टर में 12 वोल्ट की बैटरी अलग से बॉक्स में दी गई है, जो कि साइड शिफ्ट है। साथ ही इस ट्रैक्टर में 12 वोल्ट और 36 एम्पीयर का अल्टरनेटर और स्टार्टर मोटर दी गई है। इस ट्रैक्टर में पीछे की तरफ काफी मजबूत एजस्टेबल लिंकेज दिए गए है। साथ ही ड्राईवर सीट के पीछे पानी की बोतल रखने के लिए अलग से होल्डर भी दिया गया है। आयशर 551 ट्रैक्टर में शानदार टेल लैंप और तेज रोशनी वाली एक बड़ी लाईट भी दी गई हैं। और काफी चौड़ा फेंडर भी दिया गया है। आशयर ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर भारी और हल्के उपयोगिताओं के लिए बहुत ही बढि़या है।
आयशर 551 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 49 एचपी पावर के साथ 3300 सीसी कैपेसिटी वाला डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। इंजन को डीजल प्रदान करने के लिए इस ट्रैक्टर में माइक्रो बॉश कंपनी का इनलाइन फ्यूल इंजेक्शन पंप दिया गया है। इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए ड्राई टाइप का एयर फिल्टर के साथ कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आयशर 551 ट्रैक्टर का (PTO Power 42 Hp) है।
आयशर 551 ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का ट्रांसमिशन (गियर बॉक्स) दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। आयशर 551 ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 32.93 किमी/घंटा है। यह ट्रैक्टर सिंगल/ ड्यूल क्लच दोनो विकल्प में आता है। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबा हुआ मल्टी डिस्क ब्रेक दिया गया है, जो इसे बेहतर ब्रेकिंग प्रदान करता है। और इसे खेतों में काम के दौरान फिसलन से रोकता है तथा नियंत्रण को बेहतर बनाता है।
आयशर 551 ट्रैक्टर मैकेनिकल/पॉवर स्टीयरिंग दोनों का विकल्प दिया गया है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से चयन कर सकते है। आयशर ट्रैक्टर ने अपने इस नये ट्रैक्टर मॉडल में टूल्स, एडजस्टेबल सीट, बोतल होल्डर, मोबाइल चार्जर, कंपनी फिटेड ड्रॉवार, शीर्षलिंक जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। साथ ही इस ट्रैक्टर में स्पूल वाल्व के साथ सहायक पंप जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की है।
आयशर 551 Tractor में सिक्स स्पलाइन शाफ्ट टाइप की लाइव पीटीओ दी गई है। जो इकोनॉमी मोड पर 1944 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड और रिर्वस पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। आयशर 551 ट्रैक्टर में 42 एचपी पीटाओ पावर है।
आयशर 551 ट्रैक्टर में ड्राफ्ट, स्थिति और प्रतिक्रिया नियंत्रण टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2100 किलोग्राम है। साथ ही इसमें कैट-2(कॉम्बी बॉल) के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 45-लीटर क्षमता का डीजल टैंक दिया गया है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.0 X 16 / 7.5 X 16 / 8.3 X 20 इंच साइज के दिए गए है, जबिक पीछे के टायर 14.9 X 28 / 14.9 X 28 इंच के साइज माप में आते है। यह ट्रैक्टर 2 डब्लूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों श्रेणी में आता है। आयशर 551 ट्रैक्टर पर 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी मिलती है।
आयशर 551 ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3660/3751 एमएम है। इस ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1775/1795 एमएम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1980/2054 एमएम है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2190/2294 किलोग्राम है।
आयशर 551 ट्रैक्टर की कीमत 6.80 से 7.10 लाख रुपये है। लेकिन यह कीमत एक्स-शोरूम है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। आयशर 551 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। यह ट्रैक्टर दिए गए प्राइस सीमा के लिए एक अच्छा विकल्प है। और इसे कड़ी मेहनत करने वाले भारतीय किसानों के एक उपयुक्त और विश्वसनीय ट्रैक्टर बनाता है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Drought and Financial Pressure Slow Tractor Sales in Maharashtra
Massey Ferguson 1035 DI vs. Mahindra 275 DI TU: HP, Price & Specs.
थ्रेशर चलाने के लिए पावरट्रैक 434 प्लस डीजल सेवर कैसा है? जानें कीमत और फीचर्स।
गेहूं की बंपर पैदावार के लिए बुवाई से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन