आयशर 333 ट्रैक्टर : 36 एचपी श्रेणी में पावरफुल ट्रैक्टर

आयशर 333 ट्रैक्टर : 36 एचपी श्रेणी में पावरफुल ट्रैक्टर
शेयर पोस्ट

जाने आयशर 333 आधुनिक सुविधाओं से लैस व्यावसायिक ट्रैक्टर के बारे में

आयशर 333 आयशर ट्रैक्टर द्वारा निर्मित एक कुशल व्यावसायिक ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 36 एचपी रेंज के बीच एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस है और यह व्यावसायिक एवं कृषि कार्य को आसान बनाता है। आयशर 333 ट्रैक्टर भारत में एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय ब्रांड है, जो किसानों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करता है। जो भी वह एक मिडियम रेंज के ट्रैक्टर में चाहते है। आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का यह ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी ड्राइव के साथ आता है।

इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1,825 किलो है और इसकी हाइड्रोलिक क्षमता 1,650 किलो है। आयशर 333 ट्रैक्टर आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का एक बजट ट्रैक्टर है। आयशर ट्रैक्टर का यह नया मॉडल अपनी विश्वसनीयता और कम सेवा लागत के लिए जाने जाते हैं। आयशर 333 ट्रैक्टर बाजार में सबसे प्रसिद्ध ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर भारी और हल्के उपयोगिताओं के लिए बहुत ही बढि़या है। ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में हम आपको आयशर 333 ट्रैक्टर मॉडल के कीमत, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और माइलेज के बारें में जानाकरी देने जा रहे है।

आयशर 333 ट्रैक्टर के फीचर्स और डिजाइन

आयशर ट्रैक्टर द्वारा निर्मित आयशर 333 ट्रैक्टर मैकेनिकल स्टीयरिंग में आता है, जो खेती एवं व्यवसायिक के कामों में बेहतर परफार्मेंस देता है। यह ट्रैक्टर 45-लीटर ईंधन टैंक के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में सुचारू कामकाज के लिए सेंट्रल शिफ्ट कॉम्बिनेशन ऑफ कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश गियर बॉक्स, हाई फ्यूल एफिशिएंसी, सील बंद ड्राई डिस्क ब्रेक या तेल में डूबे हुए ब्रेक विकल्प दिया गया है। आयशर ने अपने बाकि ट्रैक्टरों के डिजाइन के जैसे ही आयशर 333 का डिजाइन भी काफी आकर्षक रख गया है। कंपनी के इसके फ्रंट में आयशर ’ई’ लोगो की ब्रांडिंग की है। इसके फ्रंट ग्रिल भी काफी आकर्षक डिजान के दिए गए है। आयशर 333 में कंपनी फिटेड बंपर दिया गया है, जो काफी हैवी है और ट्रैक्टर को लिफ्टिंग होने से बचाता है। बोनट फिटेड तेज रोशनी वाली हैलोजन हैडलाइट दी गई है। ट्रैक्टर में शानदार डिजाइन के आकर्षक टेल लैंप दिए गए है। साथ ही पीछे की तरफ तेज रोशनी वाली एक हैलोजन लाइट भी दी गई है, जो रात के समय काम करने में काफी मददगार होती है। इस ट्रैक्टर में नये लुक वाला डैश बोर्ड दिया गया है। आयशर 333 ट्रैक्टर में 12 वोल्ट व 75 एएच की बैटरी अलग से बॉक्स में दी गई है।  आशयर ट्रैक्टर का आयशर 333 ट्रैक्टर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बहुत ही बढि़या है। यह भारी और हल्के उपयोगिताओं के लिए विशेष विशेषताएं रखता है। इसका रखरखाव भी काफी कम है। 

आयशर 333 ट्रैक्टर इंजन परफार्मेंस

आयशर 333 ट्रैक्टर में सिम्पसन कंपनी का डीजल इंजन दिया गया है, जो भारत में ही बनता है। आयशर 333 ट्रैक्टर का यह इंजन 2365 सीसी के साथ तीन सिलेंडर वाला 36 एचपी पावर का है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में बॉश कंपनी का इनलाइन प्यूल पंप दिया गया है। साथ इस ट्रैक्टर में अलग से वाटर सपरेटर दिया गया है। इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए ड्राई टाइप का एयर फिल्टर के साथ कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर के साइड में अतिरिक्त जाली भी दी गई है, जो इंजन को हवा पहुंचाने में मदद करता है। आयशर 333 ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 28.04 एचपी है।

आयशर 333 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

आयशर 333 ट्रैक्टर में कॉम्बिनेशन ऑफ कांस्टेंट और स्लाइडिंग मेश टाइप का ट्रांसमिशन दिया गया है, जो कि सेंट्रल शिफ्ट होता है। जिसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 27.65 किमी/घंटा है। आयशर 333 ट्रैक्टर में सिंगल/ ड्यूल क्लच दोनों का  विकल्प दिया गया है। आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार ले सकते हे। ट्रैक्टर ड्राई डिस्क ब्रेक या वैकल्पिक तेल में डूबे हुए ब्रेक दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम ट्रैक्टर को फिसलन को रोकता है और बेहतर परफार्मेंस प्रदान करता है।

आयशर 333 ट्रैक्टर स्टीयरिंग

आयशर 333 ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग दी गई हैं। इस ट्रैक्टर में टूल्स, एडजस्टेबल सीट, मोबाइल चार्जर, कंपनी फिटेड ड्रॉवार और हिच, टॉप लिंक, टिपिंग ट्रेलर किट जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। इसके अतिरिक्त इस ट्रैक्टर में हाई फ्यूल एफिशिएंसी जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी गई है।   

आयशर 333 ट्रैक्टर पीटीओ पॉवर

आयशर 333 ट्रैक्टर में 21 स्पलाइन शाफ्ट टाइप की लाइव पीटीओ दी गई है। जो इकोनॉमी मोड पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। तथा स्टैंडर्ड मोड पर 1944 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। साथ ही इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड और रिर्वस स्पीड पीटीओ का ऑप्शन भी मिलता है। आयशर 333 ट्रैक्टर में 28.04 एचपी पीटाओ पावर है, जो 30 से अधिक विभिन्न एप्लिकेशन चला सकता है।

आयशर 333 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

आयशर 333 ट्रैक्टर एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 1650 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में 45-लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। साथ ही इसमें द्धित्तीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6 X 16 इंच है जबिक पीछे के टायर 12.4 X28 / 13.6 X 28 इंच के साइज में दिए गए है, जो इसके खेतो में काम करते समय कीचड में फंसने से बचाते है। आयशर 333 ट्रैक्टर 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी के साथ आता है। 

आयशर 333 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

आयशर 333 ट्रैक्टर का कुल वजन 1900 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 3450 एमएम है। ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1685 एमएम है। आयशर 333 ट्रैक्टर का व्हील बेस 1905 एमएम है। ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 360 एमएम का है। 

आयशर 333 ट्रैक्टर की कीमत 

आयशर 333 ट्रैक्टर की कीमत 5.45-5.70 लाख रुपये है। लेकिन यह कीमत एक्स-शोरूम है, जो कंपनी निर्धारित करती है। आयशर 333 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। आयशर 333 ट्रैक्टर की ऑन रोड प्राइस आपके राज्य व शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फार्मट्रैक ट्रैक्टर व कुबोटा ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Sonalika
Massey Ferguson
Farmtrac
Powertrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Indo Farm
Preet
Trakstar
ACE
Tafe
Escorts
Same Deutz Fahr
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here