टैफे ट्रैक्टर निर्माता द्वारा निर्मित आयशर 188 ट्रैक्टर अच्छी माइलेज और कम कीमतों वाला मिनी ट्रैक्टर्स के अपने सेगमेंट में सबसे प्रमुख ट्रैक्टर है। आयशर ट्रैक्टर्स ने अपने इस कुशल मिनी ट्रैक्टर को बागवानी, उद्यानिक और वाणिज्यिक उत्पादों के उद्देश्य की पूर्ति के लिए बनाया है। आयशर 188 मिनी ट्रैक्टरों के अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर मॉडल है। किसानों द्वारा इसे वाणिज्यिक और कृषि में मीडियम और हाई यूजेज के लिए खरीदा जाता है क्योंकि यह वैल्यू फॉर मनी ट्रैक्टरों में से एक है। यह ट्रैक्टर अपनी सार्वभौमिक संलग्नक क्षमताओं के कारण कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर के रूप में जाना जाता है। यदि आप अच्छी माइलेज और कम कीमत वाला मिनी ट्रैक्टर लेना चाहते हैं, तो आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का आधुनिक फीचर्स से लैस आयशर 188 ट्रैक्टर आपके लिए बहुत काम का है। यदि आप इस ट्रैक्टर के फीचर्स, प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और विशेषताओं के बारे में जानना चाहते है, तो इस ट्रैक्टरगुरू के इस लेख को जरूर पढ़े।
आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का आयशर 188 एक निचली श्रेणी का किफायती और उच्च गुणवत्ता वाला मिनी ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 13.4 किलोवाट (18 एचपी) पावर के साथ एयर कूल्ड इंजन के साथ आता है। आयशर के इस नये ट्रैक्टर मॉडल में सिंगल क्लच, साइड शिफ्ट पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, बड़े टायर आयाम विकल्प, सिक्स स्पिलंड शाफ्ट, टू-स्पीड पीटीओ, मैकेनिकल स्टीयरिंग, अपनी श्रेणी में 700 किग्रा तक भार उठाने की उच्च क्षमता और कई अन्य बेसिक विशेषताए दी गई है, जो इसे कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ उपकरणों जैसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, ट्रेलर, सीड ड्रिल आदि के लिए पसंदीदा ट्रैक्टर बनाते है। आयशर 188 का डिजाइन काफी सुन्दर और आकर्षक रखा गया है। यह ट्रैक्टर सिंगल पीस बोनट के साथ आता है। बोनट के अंदर आगे की तरफ 12 वोल्ट और 75 एएच की बैटरी दी गई है। आयशर 188 ट्रैक्टर में अच्छी दिशा संकेत के लिए आकर्षक टेल लैंप के साथ इंडिकेटर दिए गए है। इसके फ्रंट में बोनट फिटेड तेज रोशनी वाली हैलोजन हैडलाइट दी गई है। आयशर 188 ट्रैक्टर में शानदार डिजाइन के साथ डिजिटल डैश बोर्ड दिया गया है, जिसमें आरपीएम, डीजल और इंजन हीट के सभी संकेतो को आसानी से देख सकते है। यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए बहुत ही उपयोगी है, जो एक, दो एकड़ भूमि पर खेती करते है। उन किसानों के लिए यह ट्रैक्टर सस्ता भी है और माइलेज भी अच्छी देता है। यह ट्रैक्टर बागवानी के काम के लिए भी उपयोगी है। इसका साइज काफी छोटा रखा गया हैं और इसका साइलेंसर भी बागवानी के हिसाब से साइड में दिया गया है।
आयशर 188 ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर, 13.24 किलोवाट (18एचपी) पावर के साथ 825 सीसी का इन-लाइन तकनीक वाला डीजल इंजन दिया गया है, जों 2400 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर इंजन को गर्मी और गंदगी से बचाने के लिए प्री-क्लीनर के साथ ड्राई टाइप का एयर फिल्टर के साथ कूलिंग के लिए एयर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। आयशर 188 ट्रैक्टर का पीटीओ पावर 15 एचपी है।
आयशर 188 ट्रैक्टर में पार्शियल कांस्टेंट मेश टाइप का गियर बॉक्स (ट्रांसमिशन) दिया गया है, जो कि साइड शिफ्ट होता है। साइड शिफ्ट होने की वजह से चालक के पैरों को भी आराम मिलता है। तथा गियर बदलने में भी कोई परेशानी नहीं होती हैं। इस गियर बॉक्स में 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 22.299 किमी/घंटा है। आयशर 188 में कम रख-रखाव एवं कम खर्च वाली सिंगल क्लच दी गई है। तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए है। इनका भी रख रखाव खर्च कम होता है। इन ब्रेक की खास बात यह है कि यह जल्दी घिसते नहीं और लम्बे समय तक चलते हैं।
आयशर 188 ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर में ड्रॉबार, टूल्स, टॉप लिंक, कंपनी फिटेड हिच, टिपिंग ट्रेलर किट और कैनोपी जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है।
आयशर 188 ट्रैक्टर में लाइव, सिक्स स्प्लिन्ड शाफ्ट टाइप टू-स्पीड पीटीओ दी गई है। जो स्टैंडर्ड मोड 2117 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करती है। और इकोनॉमी मोड पर 1431 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। आयशर 188 ट्रैक्टर में 15 एचपी पीटाओ पावर है।
आयशर 188 ट्रैक्टर में ड्राफ्ट, स्थिति और प्रतिक्रिया नियंत्रण टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है, जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 700 किलोग्राम है। साथ ही इसमें द्धितीय श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला डीजल टैंक दिया गया है।
आयशर 188 में आगे के टायर 13.34 सेमी X 15.56 सेमी (5.25 X 14) इंच है जबिक पीछे के टायर 20.32 सेमी X 45.72 सेमी (8 X 18) इंच के साइज माप में दी गए है। साथ इसमें आगे के टायर 12.07 सेमी X 15.56 सेमी (4.75 X 14) इंज और पीछे के टायर 20.32 सेमी X 45.72 सेमी (8 X 18) इंज के साइज माप का विकल्प भी मिलता हैं। आयशर का यह नया मिनी ट्रैक्टर मॉडल 2 डब्लूडी वेरियंट में आता है। आयशर 188 ट्रैक्टर मॉडल पर 1000 घंटे या 1 साल की वारंटी मिलती है।
आयशर 188 ट्रैक्टर का कुल वजन 790 किलोग्राम है। ट्रैक्टर का व्हील बेस 1420 एमएम का है। इस ट्रैक्टर की कुल लंबाई 2570 एमएम है। तथा इसकी कुल चौड़ाई 1065 एमएम है।
आयशर 188 मिनी ट्रैक्टर आयशर ट्रैक्टर ब्रांड का एक निचली श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो 3.20 लाख - 3.30 लाख रुपए के बीच आता हैं। परंतु यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। जिसे कंपनी निर्धारित करती है। आयशर 188 ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि आयशर 188 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फाॅर्स ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
महिंद्रा 575 DI vs पावरट्रैक यूरो 50: कीमत, फीचर्स और तुलना।
Escorts Kubota to Hike Tractor Prices Across Kubota, Farmtrac & Powertrac
नवंबर 2026 से बढ़ेंगी Kubota, Farmtrac और Powertrac ट्रैक्टर की कीमतें।
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
हरियाणा में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल, जानें नए रेट कब से लागू होंगे
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये