ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

देसी अंदाज में स्वराज ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करते दिखे धोनी

देसी अंदाज में स्वराज ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करते दिखे धोनी
पोस्ट -14 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का देसी अंदाज, खेतों में स्वराज ट्रैक्टर चलाते दिखे

एमएम धोनी : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) की गिनती सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीडर्स में भी होती है। भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी ने बतौर कप्तान कई ऐसा योगदान दिया, जो हमेशा याद किया जाता है। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कई कमाल किए हैं और कई हैरान करने वाले रिकॉर्ड भी बनाए हैं। क्रिकेट के अलावा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (एमएस धोनी) अपने बाइक और कार कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। धोनी अपने जीवन में कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। लेकिन इस बार महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को कुछ अलग ही रूप में नजर आए। दरअसल, पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को किसान रूप में दिखे। वायरल वीडिया में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शहर रांची में अपने खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखे। यानी इन दिनों कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी अपने फार्म हाउस में किसानों संग खेती कर रहे हैं। आईए, इस पोस्ट की मदद से इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Holland Tractor

वीडियों में स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर चलाते नजर आए धोनी

इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर दो साल बाद पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियों में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेतों पर स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर चलाकर अपने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियों में इंडिया क्रिकेट टीम में दिग्गज बल्लेबाज रहे चुके धोनी टीशर्ट, बनियान और पेंट पहनकर खेतों में स्वराज ट्रैक्टर से जुताई करते हुए दिख रहे हैं। धोनी उर्फ माही ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ’खेती में नई पारी की शुरूआत करने में अच्छा लगा। खेतों में किसानों संग कुछ नया काम सीखने को मिला, लेकिन खेती के इन कामों को पूरा करने में बहुत लंबा समय भी लगा। वायरल वीडियो को देखकर देश के किसान भी गर्व महसूस कर रहे हैं कि देश का सबसे बेहतरीन क्रिकेट और सबसे फसल कप्तान भी खेती में आम किसानों भांति खेतों में खेती कर रहे हैं।

क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले ही खेती पर लगा चुके हैं अपना ध्यान

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेटों से संन्यास लेने के पहले से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही अपना पूरा ध्यान खेती, पशुपालन में लगा चुके हैं। पहले ही वे खेती में अपनी नई पारी शुरू कर चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान भी उन्हें ट्रैक्टर के साथ सोशल मीडिया पर देखा जा चुका है, जिसमें वे अक्सर अपने फॉर्महाउस में ही खेती करते नजर आते हैं। 55 एकड़ में फैला उनके फार्म हाउस में उन्होंने कड़कनाथ मुर्गे भी पाले हैं। साथ ही उन्होंने अपने इस फार्म हाउस में कुत्तों के साथ बकरियां और घोड़े भी पाले हुए हैं। पिछले तीन सालों से धोनी अपने शहर रांची के रांची के साम्बो इलाके में बने अपने फार्महाउस के खेतों में सरसों, फूलगोभी, गोभी, स्ट्रॉबेरी, अदरक, शिमला मिर्च आदि की खेती कर रहे हैं। पैदावार को स्थानीय बाजारों के साथ अन्य शहरों में भेजी जाती है।

एमबी प्लाउ और रोटावेटर की मदद से खेतों की जुताई की

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर खेत में ट्रैक्टर चलते हुए एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में धोनी अपने शहर रांची में अपने फार्महाउस पर खेतों में स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के साथ एमबी प्लाउ और रोटावेटर की मदद से खेत में जुताई करते नजर आए। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर की इस पोस्ट पोस्ट ने लगभग 21 घंटों में करीब 14.4 मिलियन व्यूज और 70 हजार कमेंट्स बटोरे। इसके अलावा, इस पोस्ट को अब तक 33 लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स भी किया है। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले पूर्व कप्तान धोनी द्वारा लगभग 2 साल के ब्रेक के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया गया है। बता दें कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने करीब 3 साल पहले लगभग 8 लाख रुपए में महिंद्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था। इसके जवाब में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर उनकी पसंद की प्रशंसा की और कहा था कि उनके द्वारा लिया गया ये “सही निर्णय” था।

स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर के बारे में संक्षिप्त

महिंद्र स्वराज द्वारा निर्मित स्वराज 963 एफई, एक 60 एच.पी श्रेणी का बेजोड़ प्रदर्शन करने वाला दमदार ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव दोनों ही वेरिएंट में आता है। स्वराज 963 एफई 4WD ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर इंजन, 12 फॉरवर्ड और 12 रिवर्स गियर, डबल क्लच, तेल में डूबे हुए डिस्क ब्रेक के साथ पावर स्टीयरिंग आता है। इस ट्रैक्टर में वे सभी खूबियां हैं, जो एक किसान 60 एचपी ट्रैक्टर में चाहता है। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 31.70 कि.मी प्रति घंटा है। 60 लीटर का फ्यूल टैंक है। 2200 किलोग्राम तक हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। स्वराज 963 एफई 4WD ट्रैक्टर की भारत में कीमत 9.90 लाख से 10.50’ लाख रुपए (एक्स-शेरूम) है। और 2 WD वेरियंट की की कीमत 8.40 लाख से 8.70’ लाख रुपए (एक्स-शेरूम) है।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर