किसानों के लिए आया एग्रो व्हीकल, बुवाई से सिंचाई तक खर्चा होगा शून्य

पोस्ट -28 अक्टूबर 2023 शेयर पोस्ट

सौर ऊर्जा एग्रो वाहन बिना लागत खेती के सभी काम करेगा पूरा, किसानों का बढ़ेगा मुनाफा 

Solar Agro Vehicle : खेती में ट्रैक्टर ऊर्जा लागत व डीजल उत्सर्जन को कम कर हानिकारक हर्बिसाइड्स को खत्म करने के लिए इंजीनियर्स नई-नई टेक्नोलॉजी को अपनाकर फार्म मशीन और ट्रैक्टरों को विकसित कर रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली के एमिटी इंटरनेशलन स्कूल पुष्प विहार की कक्षा 11वीं  छात्रा सुहानी चौहान ने खेती में नवाचार को अपनाते हुए, किसानों के लिए एक बेहतरीन कृषि मशीन काे इजाद किया है। खेती की ये मशीन किसानों की फसल बुवाई से लेकर सिंचाई और कीटनाशक के छिड़काव जैसे कामों को आसान और शून्य लागत वाली कर देती है। खास बात यह है कि यह कृषि मशीन सौर ऊर्जा से ऑपरेट होती है, जिसकी वजह से इसमें ईंधन का खर्च नहीं आता है। इसके इस्तेमाल से किसान का खेती में लागत खर्च लगभग न के बराबर या बहुत कम आएगा और उनकाे श्रम भी अधिक नहीं करना पड़ेगा। इस सोलर वाहन से हर प्रकार की कृषि मशीन को जोड़कर कृषि कार्य को पूरा किया जा सकता हैं। आईए, इस पोस्ट की मदद से इस मशीन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सौर ऊर्जा से चलती है ये मशीन

दिल्ली की छात्रा सुहानी चौहान ने सौर ऊर्जा से चलने वाली सोलर ऑपरेटर एग्रो व्हीकल विथ पोर्टेबल टूल्स (एसओ-एपीटी) विकसित किया है। यह एग्रो व्हीकल एक कार की तरह नजर आता है, जो पोर्टेबल उपकरणों के साथ सौर ऊर्जा से चलता है। इस एग्रो वाहन से कई तरह की कृषि मशीनों को जोड़कर ऑपरेट किया जा सकता है। इसके उपयोग से चारा काटने की मशीन, पंपिंग मशीन, रोशनी, मोबाइल चार्जिंग, फसल बुवाई मशीन और खाद-उवर्रक व कीटनाशक छिड़काव मशीन को आसानी से संचालित किया जा सकता है। इसके अलावा, किसान इस एग्रो व्हीकल की मदद से खेतों की जुताई और फसलों की सिंचाई भी बड़ी सरलता से कर सकते हैं।

एक चार्जिंग में 60 किलोमीटर की दूरी

यह वाहन एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इस मशीन में रात के समय काम करने के लिए रोशनी और मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा है। इस वाहन का उपयोग खेत की जुताई, बीज की बुवाई, खाद का छिड़काव और सिंचाई के लिए किया जा सकता है। किसानों के लिए यह सोलर वाहन जल्द ही बाजार में उपलब्ध होने जा रहा है। इस वाहन का पेटेंट पाने के लिए आवेदन प्रोसेस को पूरा  कर लिया गया है। पेटेंट मिलने के बाद जल्द ही इसे किसानों को समर्पित किया जाएगा।

सोलर एग्रो व्हीकल का रखरखाव का खर्च भी बहुत कम

इस वाहन की भार उठाने की क्षमता 400 किलोग्राम तक है। इसमें ऊपर की तरफ लगे वोल्टाइक पैनल सौर ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करता है। इस वाहन को चलाने के लिए किसानों को ईंधन खर्च नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि यह सोलर ऊर्जा से संचालित होता है। इस एग्रो वाहन के रख-रखाव का खर्च भी बहुत कम है। किसान इस मशीन के उपयोग से अपनी खेती को लागत शून्य बना सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors