50 HP ट्रैक्टर: टॉर्क, पीटीओ और हाइड्रोलिक्स से समझें कीमत का अंतर

50 HP ट्रैक्टर: टॉर्क, पीटीओ और हाइड्रोलिक्स से समझें कीमत का अंतर
शेयर पोस्ट

50 HP ट्रैक्टरों की कीमत में इतना अंतर क्यों? इंजन, गियरबॉक्स और फीचर्स से समझें वजह

खेती के लिए 50 HP कैटेगरी का ट्रैक्टर खरीदते समय ज्यादातर किसान सबसे पहले हॉर्सपावर पर ध्यान देते हैं। लेकिन बाजार में मौजूद अलग-अलग 50 HP ट्रैक्टरों की कीमत में अंतर देखकर एक सवाल जरूर उठता है कि समान इंजन पावर होने के बावजूद इनकी कीमत अलग-अलग क्यों होती है। दरअसल, सिर्फ HP समान होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों ट्रैक्टर हर मामले में एक जैसे हों।

ट्रैक्टर की कीमत में अंतर इंजन क्षमता, टॉर्क, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, PTO पावर, ड्राइव सिस्टम और ऑपरेटर कम्फर्ट जैसे कई फीचर्स से जुड़ा होता है। इन फीचर्स और तकनीकी स्पेसिफिकेशन के आधार पर ट्रैक्टर की उपयोगिता भी अलग हो सकती है। इस लेख में महिंद्रा, जॉन डियर, आयशर, पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, मैसी फर्ग्यूसन और सोनालीका के 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों के इंजन, टॉर्क, गियरबॉक्स और अन्य प्रमुख फीचर्स की तुलना कर समझेंगे कि इनकी कीमत और उपयोगिता में अंतर की असली वजह क्या है।

ट्रैक्टर की कीमत और उपयोगिता में अंतर की मुख्य वजहें

इंजन क्षमता, टॉर्क, गियरबॉक्स, हाइड्रोलिक लिफ्ट, PTO, ड्राइव सिस्टम, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर और ऑपरेटर कम्फर्ट जैसे फीचर्स भी ट्रैक्टर की कीमत और उपयोगिता में अंतर ला सकते हैं। 

उदाहरण के लिए महिंद्रा 585 युवो टेक+ में 49.3 HP इंजन, 215 Nm टॉर्क, 12F+3R गियरबॉक्स और 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्ट मिलती है। वहीं, जॉन डियर 5050D गियरप्रो में 50 HP पावर, 12F+4R गियरबॉक्स और 1600 किलोग्राम की मानक हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता दी गई है।

इसी तरह आयशर 551 सुपर प्लस 2WD प्राइम G3 में 50 HP पावर, 3300 cc इंजन, 12F+3R गियरबॉक्स और 2100 किलोग्राम की हाइड्रोलिक क्षमता दी गई है। वहीं, पॉवरट्रैक यूरो 50 स्टार में 50 HP कैटेगरी का इंजन, 198.5 Nm टॉर्क और 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता मिलती है। 

इन फीचर्स से समझें ट्रैक्टरों की कीमत अलग क्यों?

एक ही 50 HP कैटेगरी के ट्रैक्टरों की इंजन पावर समान या करीब-करीब समान हो सकती है, लेकिन उनके अन्य स्पेसिफिकेशन अलग होते हैं। इसलिए ट्रैक्टर खरीदते समय केवल हॉर्सपावर (HP) के आधार पर उसकी कीमत या उपयोगिता का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए।

इंजन पावर और टॉर्क में अंतर

इंजन ट्रैक्टर की पावर और काम करने की क्षमता का एक प्रमुख हिस्सा है। 50 HP श्रेणी में भी इंजन की सिलेंडर संख्या, इंजन क्षमता, RPM और टॉर्क अलग-अलग हो सकते हैं। महिंद्रा 585 YUVO TECH+ में 4-सिलेंडर, 2980 cc इंजन दिया गया है, जो 215 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। दूसरी ओर, जॉन डियर 5050D GearPro में 3-सिलेंडर, 2100 RPM वाला नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है।

सोनालीका Tiger DI 55 III में 3532 cc का 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 235 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है और इसकी रेटेड स्पीड 2000 RPM है। इससे स्पष्ट होता है कि 50 HP के आसपास की श्रेणी के ट्रैक्टरों में इंजन डिजाइन, सिलेंडर संख्या, इंजन क्षमता और टॉर्क आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं।

गियरबॉक्स और क्लच का अंतर

ट्रैक्टर की कीमत और उपयोगिता में अंतर पैदा करने में गियरबॉक्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अलग-अलग मॉडल में फॉरवर्ड और रिवर्स गियर की संख्या के साथ-साथ ट्रांसमिशन का प्रकार भी अलग हो सकता है।

उदाहरण के लिए, जॉन डियर 5050D गियरप्रो में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर वाला कॉलरशिफ्ट गियरबॉक्स दिया गया है। महिंद्रा 585 युवो टेक+ में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर के साथ फुल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन मिलता है। वहीं, आयशर 551 सुपर प्लस प्राइम G3 में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर और साइड-शिफ्ट पार्टियल कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है। इसलिए किसान को ट्रैक्टर खरीदते समय अपने खेत के काम, ढुलाई और इस्तेमाल किए जाने वाले कृषि उपकरणों के अनुसार गियरबॉक्स और ट्रांसमिशन की जरूरत को भी ध्यान में रखना चाहिए।

हाइड्रोलिक लिफ्ट में कितना अंतर?

भारी कृषि उपकरणों को उठाने और खेती के विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल करने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट की क्षमता महत्वपूर्ण होती है। 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टरों में भी हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता में अंतर देखने को मिलता है।

ट्रैक्टर मॉडल पावर रेंज (HP)  लिफ्ट क्षमता हाइड्रोलिक कंट्रोल्स
महिंद्रा 585 YUVO TECH+ 49.3 HP 2000 किग्रा हाई प्रिसिशन 
जॉन डियर 5050D GearPro 50 HP 1600 किग्रा ऑटोमैटिक, ड्राफ्ट एंड डेप्थ कंट्रोल
आयशर 551 SUPER PLUS 2WD PRIMA G3 50 HP 2100 किग्रा ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल 
पॉवरट्रैक EURO 50 STAR 50 HP 2000 किग्रा Sensi 1 Lift हाइड्रोलिक
मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 50 HP 2050 किग्रा ड्राफ्ट पोजीशन एंड रिस्पांस कंट्रोल 
सोनालीका Tiger DI 55 III 50 HP 2200 किग्रा एक्सो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि समान पावर कैटेगरी के ट्रैक्टरों में हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता अलग-अलग हो सकती है। इसलिए भारी कृषि उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता एक महत्वपूर्ण फीचर है।

PTO पावर भी बनाती है अंतर

पीटीओ क्षमता भी ट्रैक्टरों की कीमत में फर्क लाती है। इसलिए ट्रैक्टर की PTO पावर भी खरीदारी के समय देखना जरूरी है। PTO से रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर और दूसरे PTO आधारित उपकरण चलाए जाते हैं। 

महिंद्रा 585 YUVO TECH+ में MSPTO और 45.4 HP PTO पावर दी गई है। जॉन डियर 5050D GearPro में 540 RPM स्टैंडर्ड PTO के साथ इकोनॉमी और रिवर्स PTO विकल्प मिलते हैं। वहीं पॉवरट्रैक EURO 50 STAR में 45.6 HP PTO पावर और 540/540E PTO दिया गया है। इसी प्रकार, आयशर SUPER PLUS 2WD PRIMA G3 में स्टैंडर्ड 540 आपीएम मल्टीस्पीड पीटीओ और 43 एचपी पीटीओ पावर दी गई है। वहीं, मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 45.16 एचपी पीटीओ और 540 आपीएम Quadra PTO मिलता है। इसके अलावा, सोनालीका iger DI 55 III में 540 MS-PTO और RPTO विकल्प मिलता है। 

PTO क्षमता भी ट्रैक्टरों की कीमत में अंतर ला सकती है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदते समय PTO पावर और इसके फीचर्स पर भी ध्यान देना जरूरी है। PTO की मदद से रोटावेटर, थ्रेशर, बेलर और अन्य PTO आधारित कृषि उपकरण चलाए जाते हैं।

ट्रैक्टर मॉडल PTO पावर PTO फीचर्स
महिंद्रा 585 YUVO TECH+ 45.4 HP MSPTO
जॉन डियर 5050D GearPro 540 RPM स्टैंडर्ड PTO, इकोनॉमी और रिवर्स PTO
पॉवरट्रैक EURO 50 STAR 45.6 HP 540/540E PTO
आयशर 551 SUPER PLUS 2WD PRIMA G3 43 HP 540 RPM मल्टीस्पीड PTO
मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK 45.16 HP 540 RPM Quadra PTO
सोनालीका Tiger DI 55 III 540 MS-PTO और RPTO विकल्प

ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर और फ्यूल टैंक

ब्रेक, स्टीयरिंग और टायर के विकल्प भी ट्रैक्टरों की कीमत में अंतर ला सकते हैं। समान HP होने के बावजूद इन ट्रैक्टरों में ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर और फ्यूल टैंक की क्षमता अलग हो सकती है। इन फीचर्स में अंतर से ट्रैक्टर की कीमत और उपयोगिता में भी बदलाव हो सक

उदाहरण के लिए, महिंद्रा 585 YUVO TECH+, जॉन डियर 5050D GearPro, आयशर 551 SUPER PLUS और पॉवरट्रैक EURO 50 STAR में पावर स्टीयरिंग और ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं। फ्यूल टैंक की क्षमता की बात करें तो आयशर 551 SUPER PLUS में 57 लीटर का फ्यूल टैंक है, जबकि जॉन डियर 5050D GearPro में 60 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं, पॉवरट्रैक EURO 50 STAR में 50 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता मिलती है। मैसी फर्ग्यूसन 24 ड्रायनाट्रैक 61 लीटर का फ्यूल टैंक, जबकि सोनालीका Tiger DI 55 III में 65 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता मिलती है। 

2WD और 4WD का भी कीमत पर पड़ता है असर

50 HP कैटेगरी में 2WD और 4WD दोनों तरह के विकल्प मिल सकते हैं। 4WD मॉडल में आगे और पीछे दोनों एक्सल से पावर मिलने के कारण यह ट्रैक्शन से जुड़ी जरूरतों के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, एक ही मॉडल के 2WD और 4WD वेरिएंट की कीमत अलग-अलग हो सकती है।

उदाहरण के लिए, जॉन डियर 5050D GearPro, आयशर 551 SUPER PLUS PRIMA G3 और सोनालीका Tiger DI 55 III 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं। इसी तरह, मैसी फर्ग्यूसन 254 DYNATRACK भी 2WD और 4WD विकल्पों में मिलता है।

50 HP Tractor Price में अंतर को कैसे समझें?

50 HP ट्रैक्टरों की कीमत में अंंतर समझने के लिए केवल इंजन पावर देखना पर्याप्त नहीं है। अलग-अलग मॉडल में इंजन, ट्रांसमिशन, हाइड्रोलिक लिफ्ट, PTO, ड्राइव सिस्टम और ऑपरेटर कम्फर्ट जैसे फीचर्स अलग हो सकते हैं। साथ ही, ट्रैक्टर की कीमत वेरिएंट, 2WD/4WD, राज्य, टैक्स, डीलर और उपलब्ध ऑफर के अनुसार बदल सकती है। इसलिए किसी मॉडल की सटीक खरीद कीमत जानने के लिए संबंधित डीलर से एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

कौन-सा 50 HP ट्रैक्टर उपयोगी हो सकता है?

अगर किसान को भारी कृषि उपकरणों के साथ काम करना है, ट्रॉली से अधिक ढुलाई करनी है या कठिन परिस्थितियों में अधिक ट्रैक्शन की जरूरत है, तो 50 HP श्रेणी के ट्रैक्टर उपयोगी हो सकते हैं। इस पावर कैटेगरी में हाई हाइड्रोलिक लिफ्ट, बेहतर PTO क्षमता, अच्छा टॉर्क, अलग-अलग गियरबॉक्स विकल्प, 4WD और ऑपरेटर की सुविधा से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं

निष्कर्ष: 

50 HP के ट्रैक्टरों की इंजन पावर एक जैसी होने के बावजूद उनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है। इसका कारण सिर्फ HP नहीं, बल्कि इंजन क्षमता, टॉर्क, गियरबॉक्स, क्लच, हाइड्रोलिक लिफ्ट, PTO, ड्राइव सिस्टम, ब्रेक, टायर और अन्य फीचर्स में अंतर है। 

इसलिए 50 HP ट्रैक्टर खरीदते समय केवल हॉर्सपावर या कीमत देखकर फैसला करना सही नहीं होगा। किसान को अपनी खेती, खेत की स्थिति, इस्तेमाल होने वाले कृषि उपकरण और ढुलाई की जरूरत के अनुसार सभी प्रमुख फीचर्स की तुलना करनी चाहिए। इससे उपलब्ध विकल्पों में से अपनी जरूरत और बजट के अनुसार उपयुक्त ट्रैक्टर चुनना आसान हो सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Preet
Tafe
Trakstar
Same Deutz Fahr
Escorts
ACE
Force
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here