पीएम-किसान योजना 20वीं किस्त : जानें किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
जानिए कब आएगी 20वीं किस्त, लाभ के लिए तुरंत पूरा करें ये जरूरी काम
PM-Kisan Scheme : फरवरी, 2025 को भागलपुर, बिहार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी। इसमें देशभर के 2.41 करोड़ महिला किसानों सहित 9.8 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में करीब 22,000 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से जारी की गई। पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थी किसानों को अब योजना की 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अब सवाल उठ रहा है कि पीएम किसान की 20वीं किस्त कब जारी होगी। क्या यह 20 जून 2025 को किसानों के खाते में हस्तांतरित की जाएगी? इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किन किसानों को मिलेगी? क्या इसमें लाभार्थियों की संख्या घट सकती है? तो आइए जानते हैं कि 20वीं किस्त कब जारी होगी और किन किसानों को किस्त का लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं।
क्या 20 जून 2025 को जारी हो सकती है किस्त? (Can the installment be released on 20 June 2025?)
पीएम-किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, जिसे फरवरी 2019 में भूमि-धारक किसानों की वित्तीय सहायता के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के तहत, किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) मोड के माध्यम से 3 समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता हस्तांतरित की जाती है। अब योजना की 20वीं किस्त जारी होना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पीएम-किसान की 20वीं किस्त 20 जून 2025 को जारी हो सकती है। लेकिन, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि कुछ तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से कई किसानों की 20वीं किस्त अटक सकती है।
किन किसानों को मिलेगा किस्त का लाभ? (Which farmers will get the benefit of installment?)
पीएम किसान योजना (PM-Kisan) से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार कार्ड से बैंक अकाउंट लिंकिंग जैसे कुछ जरूरी कार्य पूरे करने होंगे, जिन किसानों ने ये औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, उन्हें ही 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा। अब किसानों को खुद तय करना होगा कि उन्हें किस्त का लाभ मिले या फिर नहीं।
किस्त का लाभ लेने के लिए क्या करें? (What to do to avail the installment benefit?)
केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि अगर लाभार्थी किसान नहीं चाहते हैं कि उनकी किस्त अटके, तो उन्हें नीचे दी गई कुछ तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य है, जो इस प्रकार है:
- ई-केवाईसी (e-KYC) : अगर आप पीएम किसान निधि योजना में लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि किन किसानों की किस्त अटक सकती है और किन्हें ये लाभ मिलेगा, तो इसमें सबसे पहले उन किसानों की किस्त अटक सकती है्, जिन्होंने “ई-केवाईसी” पूरी नहीं की है। यह प्रक्रिया योजना का लाभ केवल पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए अनिवार्य है। अगर आप ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा चुके हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
- भू-सत्यापन (Land Verification) अधूरा : पीएम -किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना में उन किसानों की किस्त अटक सकती है, जिन्होंने अपने भूमि स्वामित्व के दस्तावेज अपडेट या भू- सत्यापित का कार्य नहीं करवाए हैं या अधूरे हैं, उन्हें इस किस्त का लाभ लेने के लिए यह काम पूरा करना अनिवार्य है।
- फार्मर रजिस्ट्री (किसान आईडी) में पंजीकरण नहीं : योजना के लिए सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य कर दिया है। अगर किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण नहीं कराया है, तो उन्हें किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है या डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए एनपीसीआई मैपिंग नहीं हुई है, तो किस्त का पैसा उनके खाते में नहीं आएगा।
- यदि किसी किसान ने गलत दस्तावेज अपलोड किए हैं या वे योजना की पात्रता शर्तों (जैसे भूमि स्वामित्व, संवैधानिक पद पर न होना आदि) को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें योजना की लाभार्थी सूची से अलग कर दिया जाएगा। 20वीं किस्त का लाभ लेने के लिए ये सभी काम जरूरी है और अगर आप इसे करवा चुके हैं तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। अगर अधूरा है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
कैसे पूरा करें ये सभी काम (How to complete all these tasks)
ई-केवाईसी करने के लिए किसान ऑनलाइन पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर ओटीपी-आधारित ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं। नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी की ऑफलाइन प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। अपने भूमि दस्तावेजों को स्थानीय कृषि कार्यालय या CSC सेंटर के माध्यम से भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी के लिए सक्रिय है। अगर नहीं है, तो इसके लिए बैंक या नजदीकी CSC सेंटर से संपर्क करें। फार्मर रजिस्ट्री ऐप, पोर्टल, या CSC सेंटर के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण करवाएं। पीएम किसान पोर्टल पर “Beneficiary List” या “Beneficiary Status” सेक्शन में जाकर अपना नाम जांचें। यदि नाम नहीं है, तो तुरंत स्थानीय कृषि कार्यालय या कॉमन सर्विस (CSC) सेंटर से संपर्क करें।
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? (When can the 20th installment be released?)
पीएम किसान योजना के तहत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर ही जारी होती है। अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम में योजना की 18वीं किस्त, तो वहीं, फरवरी 2025 को भागलपुर, बिहार में 19वीं किस्त जारी हुई। इस आधार पर 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है। लेकिन सटीक तारीख की पुष्टि के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना जरूरी है। फिलहाल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर भी 20वीं किस्त की तारीख अपडेट नहीं की गई है। वेबसाइट पर अभी भी 19वीं किस्त (24 फरवरी 2025) की जानकारी ही उपलब्ध है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
इसे भी पढ़ें
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल