देश के करोड़ों किसानों को जिस खुशखबरी का इंतजार था वह उन्हें मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। मोदी ने बिहार के भागलपुर स्थित अंगिका में एक समारोह के दौरान 9.80 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत किसानों के खातों में 3.68 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर कर चुकी है। इससे पहले पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम से योजना की 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की थी। अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसान हैं और आपके खाते में अभी तक पीएम किसान 19वीं किस्त की राशि नहीं आई तो इस खबर को पूरा पढ़ें।
पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त का स्टेटस चेक करना बेहद आसान है। आप ऑनलाइन या हेल्पलाइन नंबर के जरिए इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं। आइए, इन दोनों तरीकों के बारे में विस्तार से जानें :
1. ऑनलाइन पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से स्टेटस चेक करना
2. किसान हेल्पलाइन नंबर के जरिए स्टेटस चेक करें :
इन तरीकों से आप आसानी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे वे सालाना कुल 6,000 रुपये प्राप्त करते हैं। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, जिससे वे बीज, खाद और अन्य कृषि खर्चों को आसानी से वहन कर सकें। इसके अलावा खेती-किसानी में वित्तीय संकट को कम करना, किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना और सरकार की डीबीटी प्रणाली के तहत पारदर्शी तरीके से किसानों तक पैसा पहुंचाना उद्देश्य है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त खाते में न आने की मुख्य वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना आदि है। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी उन्हें भी 19वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है। अगर आपकी भी सम्मान निधि की राशि अटक गई है तो आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज अपनी गलत डिटेल्स को भी ठीक करा लेना चाहिए।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
PM Kisan 24वीं किस्त जारी, 9.34 करोड़ किसानों को मिले 2000 रुपये।
यूपी पशुधन बीमा योजना: गाय-भैंस के बीमा पर 85% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन।
यूपी आलू बीज अनुदान: ₹1,000 प्रति क्विंटल, जरूरी दस्तावेज।
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये