PM-KISAN Samman Nidhi Yojana : भारत सरकार से 100 प्रतिशत फंडिंग वाली “पीएम किसान सम्मान निधि योजना” (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) में सभी पात्र किसान परिवारों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए केंद्र एवं राज्य दोनों सरकारों द्वारा समर्पित प्रयास भी किए जा रहे हैं। अब भारत सरकार उन सभी पात्र किसानों को 6,000 रुपए की वार्षिक सहायता राशि देने को तैयार है, जो अब तक इससे नहीं जुड़े हैं या लाभ से वंचित हैं। सरकार ने इसके लिए राज्यों को विशेष अभियान चलाकर हितग्राहियों का नाम जोड़ने के लिए भी कहा था। ऐसे में राज्य सरकारों द्वारा सभी वंचित पात्र किसानों को इस योजना से जोड़ने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कड़ी में केंद्र सरकार के निर्देश पर राजस्थान सरकार द्वारा “पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत राज्य में प्रत्येक ग्राम स्तर पर 30 दिवसीय सेचुरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम योजना के लाभ से वंचित सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायतों पर सेचुरेशन कैंप का आयोजन 1 मई 2025 से 31 मई 2025 तक किया जा रहा है। ऐसे में योजना में लाभार्थी एवं लाभ से वंचित किसान परिवारों के पास रजिस्ट्रेशन, ई-केवाईसी, फार्मर आईडी एवं आधार सीडिंग जैसे अन्य जरूरी कामों को पूरा कराने का अच्छा मौका है।
राज्य में सत्तारूढ़ डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के सभी पात्र किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से देने के लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान और सेचुरेशन कैंपों (Saturation Capes) का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे इन सेचुरेशन कैम्पों में प्रत्येक ग्राम से संबंधित विलेज नोडल अधिकारी (VNO), नागरिक सेवा केन्द्र (CSC) के संचालक एवं इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक (IPPB) के समन्वयक उपस्थित रहेंगे। ऐसे किसान जो कि पीएम किसान योजना की पात्रता रखते हैं, परन्तु योजना के अन्तर्गत आवेदन नहीं कर पाए हैं, ऐसे छूटे हुए सभी पात्र किसानों के आवेदन सीएससी केन्द्रों (CSC) पर सेचुरेशन कैम्पेन के दौरान पूर्ण करवाए जाएंगे।
पीएम-किसान निधि (PM-Kisan Nidhi) योजना के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी (Farmer Registry ID) तैयार करवाने के कार्य को अनिवार्य किया गया है। योजना के माध्यम से किसानों को जारी की जाने वाली आगामी किस्तें उन्हीं किसानों को ही देय होगी, जिनके पास फार्मर आईडी होगी। जिन किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार नहीं करवायी गई हैं, वे पटवारी या तहसीलदार से संपर्क कर फार्मर आईडी (Farmer Registry ID) तैयार करवाए।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अब तक किसानों के अकाउंट में 19 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं। 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर से योजना की 19वीं किस्त जारी की गई थी, जिसका लाभ करीब 2.4 करोड़ महिला किसानों सहित 9.8 करोड़ से अधिक हितग्राहियों को मिला। कहा जा रहा है कि जून के महीने में किसानों को पीएम किसान योजना की अगली किस्त (20वीं किस्त) का तोहफा मिल सकता है।
बताया जा रहा है कि फोरेस्ट रिजर्व एक्ट पट्टा धारकों और पीवीटीजी किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लाभ लेने के लिए अपने दस्तावेजों को लेकर जिला नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। सेचुरेशन कैम्पों (Saturation Camp) में हितग्राही किसान ई-केवाईसी, फार्मर रजिस्ट्री आईडी (Farmer Registry ID) एवं आधार सीडिंग (डीबीटी इनेबल) इत्यादि कामों को करवा सकेंगे, जिससे लाभार्थी किसानों को योजना में आगामी किस्तों का लाभ मिलेगा।
भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम पीएम किसान सम्मान निधि (PM-Kisna Nidhi) योजना के तहत किसानों को साल भर में तीन किस्तों में 6000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। यह योजना देश के छोटे-सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर लागू की गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस योजाना के तहत 20वीं किस्त जून 2025 में जारी होने की संभावना है। ऐसे में पात्र किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी, भू-सत्यापन आधार लिंकिंग और फार्मर रजिस्ट्री आईडी जैसे अहम काम जरूर करा लें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
Massey 241 Maha Shakti vs Mahindra 475 SP Plus: Which Tractor Suits Your Farm Better?
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology