कृषक बंधु योजना में प्रति किसान परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता

कृषक बंधु योजना में प्रति किसान परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता
शेयर पोस्ट

कृषक बंधु योजना 2025 : सरकार की इस योजना में किसान परिवार को मिलेगी 2 लाख रुपए की सहायता, जानें कैसे करें आवेदन

West Bengal Krishak Bandhu Scheme 2025 : भारत में किसानों को अन्नदाता का दर्जा दिया गया है। इनकी आर्थिक हालत सुधारने के लिए केंद्र एवं राज्यों की सरकारों द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए एक बड़ी खबर है। राज्य के किसानों के हालत को बदलने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने पश्चिम बंगाल कृषक बंधु योजना (West Bengal Krishak Bandhu Scheme 2025) शुरू की है। सरकार ने इस योजना को किसानों की आर्थिक मदद और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया है। यह योजना खेती के दौरान आने वाली आर्थिक समस्याओं को कम करने और किसानों के परिवारों को राहत देने के लिए एक बड़ा कदम है। इस कृषक बंधु योजना (Krishak Bandhu Scheme 2025) योजना में न केवल आर्थिक सहायता दी जाती है बल्कि खेती से जुड़े कई महत्वपूर्ण लाभ भी मिलते हैं। इस लेख में इस योजना का लाभ कौन उठा सकता है, इसमें कितनी राशि एकमुश्त मिलेगी, इसमें आवेदन कैसे करें और इसके किसानों को क्या-क्या फायदे हैं आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है। अगर आप पश्चिम बंगाल के किसान हैं तो वाकई में इस योजना के बारे में जानना चाहिए। आइए, सरल भाषा में इस योजना की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया को समझते हैं।

पश्चिम बंगाल कृषक बंधु योजना (West Bengal Krishak Bandhu Scheme)

पश्चिम बंगाल सरकार ने जनवरी 2019 में पश्चिम बंगाल कृषक बंधु योजना (West Bengal Krishak Bandhu Scheme) को लॉन्च किया।  इस योजना का उद्देश्य राज्य में किसानों को आर्थिक सहायता के साथ उनके परिवारों को जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करना है। राज्य सरकार ने इस योजना को जून 2021 को अपग्रेड कर इसका नाम कृषक बंधु योजना कर दिया है। सरकार का कहना है कि इस योजना का पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए जमा किया जाता है। इसके अलावा, इस योजना में पंजीकृत कृषकों को राज्य के धान खरीद प्रोग्राम में प्राथमिकता दी जाती है।

कृषक बंधु योजना से किसानों को मिलने वाले फायदे (Benefits to farmers from Krishak Bandhu Yojana)

कृषक बंधु योजना (Krishak Bandhu Yojana 2025) के जरिए किसानों को कई फायदे मिलते हैं। इस योजना के तहत जिन किसानों के पास एक एकड़ या उससे अधिक कृषि योग्य भूमि है, तो उनको सालाना 10,000 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि मिलती है। वहीं, जिन किसानों के पास एक एकड़ से कम उपजाऊ भूमि है,  तो उनको इस योजना में कम से कम 4 हजार रुपए सालाना की मदद दी जाती है। योजना के तहत यह आर्थिक सहायता खरीफ मौसम और रबी सीजन के लिए समान रूप से वितरण की जाती है। कृषक बंधु योजना की खास विशेषता यह है कि इसमें पंजीकृत 18 से 60 वर्ष की आयु वाले किसी भी किसान की अगर किसी कारण आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपए की एकमुश्त धनराशि दी जाती है, जो किसान के परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।

इस योजना में सुरक्षा राशि कैसे प्राप्त करें? (How to get security amount in this scheme?)

इस सुरक्षा कवर का लाभ लेने के लिए मृतक किसान के परिवार के सदस्य को एक आवेदन पत्र में  मृत्यु कारण एवं अन्य जानकारी सही से दर्ज करनी पड़ती है। इसके बाद आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे- मृतक किसान का पहचान पत्र और आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, दावेदार प्रमाणपत्र (दावेदार की पहचान), भू अभिलेख, स्व-घोषणा प्रपत्र संलग्न करें। इसके बाद इस आवेदन पत्र को अपने संबंधित जिला कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करें। सत्यापन प्रक्रिया के पश्चात योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा मृतक के परिवार को 2 लाख रूपये की एकमुश्त सहायता प्रदान कर दी जाएगी। 

कृषक बंधु योजना के आवश्यक दस्तावेज क्या होंगे? (What will be the required documents of Krishak Bandhu Scheme?)

  • 18 से 60 साल की आयु तक के किसान इस योजना में लाभ हेतु आवेदन कर सकते हैं। 
  • आवेदक के पास पश्चिम बंगाल में खेती योग्य भूमि होनी चाहिए। 
  • किराए या बटाई भूमि पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना के लिए पात्र है। 
  • पहचान पत्र, आधार कार्ड, भूमि का रिकॉर्ड (FoR), पट्टा, या वन पट्टा, बैंक पासबुक या रद्द चेक, पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर जैसे आवश्यक दस्तावेज के साथ इस योजना में आवेदन किया जा सकता है। 

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to apply online in this scheme?)

अगर आपकी आयु उम्र 18 से 60 साल के बीच है और आप पश्चिम बंगाल में खुद की या किराए की भूमि पर खेती करते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से आवेदन किया जाता है। 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Online application process)

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले कृषक बंधु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध “अभी रजिस्ट्रेशन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नाम, पता और अपनी अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें। 
  • अपनी भूमि का विवरण भरें (जैसे -भूमि क्षेत्रफल, अधिकारों का अभिलेख ) आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद फार्म की जांच करें और सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन नंबर प्राप्त करें और इसे संभाल कर रखें, भविष्य में स्टेटस चेक करने के लिए इस नंबर की जरूरत पड़ेगी।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline application process)

  • ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए अपने जिला कृषि कार्यालय या प्रखंड कृषि विभाग कार्यलय में जाएं। 
  • कृषि विभाग कार्यालय से कृषक बंधु योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करें। 
  • कृषक बंधु योजना आवेदन पत्र में पूछे गए सभी विवरण सही-सही भरें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सही दर्ज की गई है। 
  • इसके बाद आवेदन पत्र के साथ सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें। 
  • आवेदन फॉर्म को ब्लॉक के सहायक कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक पावती रसीद दी जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
Farmtrac
New Holland
Eicher
Solis
Kubota
Captain
VST
Tafe
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Preet
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 41 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2434 cc 55 HP

For Price Click Here