Basmati Rice : धान की खेती के लिए इन टॉप 5 किस्मों की करें खेती

Basmati Rice : धान की खेती के लिए इन टॉप 5 किस्मों की करें खेती
शेयर पोस्ट

Top 5 Paddy cultivation : जाने बासमती धान इन टॉप 5 किस्म की खेती के बारे में।

देश-दुनिया में खाने के शौकीन लोगों द्वारा सुगंधित बासमती चावल को जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है। खुशबूदार बासमती चावल की बढ़ती मांग और ऊंची कीमत ने बासमती उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बना दिया है। प्रीमियम बासमती चावल की मांग साल-दर-साल आधार पर 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। अगर आप धान किसान है और खरीफ सीजन में धान की खेती करना चाहते हैं तो आपको खुशबूदार धान की खेती के लिए बारे में विचार करना चाहिए। ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में आपको खरीफ सीजन के लिए टॉप 5 खुशबूदार बासमती धान की किस्मों के बारे में बता रहे हैं तो बने रहें हमारे साथ।

बासमती धान की टॉप 5 किस्में

भारत में खरीफ सीजन के दौरान बासमती चावल की खेती उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंधप्रदेश, तमिलनाडू और झारखंड में बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके अलावा सुगंधित बासमती चावल की खेती जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड जैसे ठंडे प्रदेशों में भी की जाती है। सुगंधित बासमती चावल की टॉप 5 किस्में इस प्रकार है :

  • कस्तूरी बासमती किस्म
  • धान पूसा सुगंधा 3 किस्म
  • पूसा बासमती 1121
  • तरावड़ी बासमती
  • बासमती 370 किस्म

कस्तूरी किस्म

कस्तूरी बासमती चावल अपने पौष्टिक गुणों के कारण एक लोकप्रिय किस्म है। इस बासमती चावल का दाना छोटा होता है और अपने मीठे और सुगंधित स्वाद के कारण इसकी मांग व कीमत बाजार में हमेशा ज्यादा रहती है। इसमें किसी भी अन्य चावल की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और इसमें घुलनशील फाइबर और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। बाजार में कस्तूरी बासमती चावल की कीमत 50 से 90 रुपए किलो तक होती है। इसकी खेती पूरे भारत में कहीं भी की जा सकती है। यह किस्म 115 से 125 दिन में पककर तैयार हो जाती है। ब्लाइट रोग प्रतिरोधी इस किस्म की उपज क्षमता 30 से 40 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है।

धान पूसा सुगंधा 3 किस्म

इस किस्म का चावल अपनी अनूठी सुगंध के लिए जाना जाता है। बासमती चावल की यह सुगंधित किस्म अधिक पैदावार के कारण किसानों के बीच लोकप्रिय है। धान की यह बौनी किस्म 120 दिन में पककर तैयार हो जाती है। धान पूसा सुगंधा 3 की पैदावार प्रति हेक्टेयर 40 से 47 क्विंटल होती है। इसकी खेती पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और जम्मू व कश्मीर में की जाती है।

पूसा बासमती 1121 किस्म

धान उत्पादक सभी प्रमुख राज्यों में धान की सुगंधित किस्म पूसा बासमती 1121 की बुवाई की जा सकती है। सिंचाई की अच्छी व्यवस्था उपलब्ध होने पर यह किस्म बेहतर परिणाम देती है। पूसा बासमती 1121 किस्म से प्रति हेक्टेयर 40 से 45 क्विंटल तक की पैदावार प्राप्त की जा सकती है। यह धान की अगेती किस्म है जो 140 से 145 दिनों में तैयार हो जाती है। इस किस्म के दाने लंबे, पतले और स्वादिष्ट होते हैं।

तरावड़ी बासमती

यह बासमती चावल की बेहतरीन किस्मों में से एक किस्म मानी गई। कृषि विशेषज्ञ इसकी खेती की सलाह किसानों को देते हैं। यह एक लंबी अवधि में पकने वाली धान बासमती की किस्म है। बीज की बुवाई से लेकर फसल की पैदावार तक 140 से 155 दिन का समय लगता है। तरावड़ी बासमती चावल का लंबाई 7.1 मिमी तक होती है। इसके चावल पतले और सुगंधित होते हैं। तरावड़ी बासमती से किसान प्रति एकड़ 10 क्विंटल तक पैदावार हासिल कर सकते हैं।

बासमती 370 किस्म

बासमती चावल की 370 किस्म की वजह से भारत बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है। खुश्बूदार चावल की इस किस्म के दाने की लंबाई 6-7 मिलीमीटर एवं चौड़ाई 1.7 मिलीमीटर होती है। 140-145 दिन की पकाव अवधि वाली यह किस्म 25-30 क्विंटल पैदावार देती है।
खरीफ सीजन में धान की खेती का सीजन 15 मई से शुरू हो जाएगा जो 15 जुलाई तक जारी रहेगा। इस दौरान किसान धान की सीधी बिजाई करेंगे या धान की नर्सरी लगाएंगे। किसान अपने प्रदेश व क्षेत्र की जलवायु के अनुसार उन्नत किस्म के बीजों का चयन कर धान की बुवाई कर सकते हैं। किसानों को धान की बुवाई से पहले स्थानीय कृषि विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here