धान खरीदी बोनस : किसानों के खाते जल्द किया जाएगा बोनस राशि का भुगतान
किसानों के खाते जल्द किया जाएगा बोनस राशि का भुगतान, इन किसानों को जल्द मिलेगा धान खरीदी बोनस का पैसा
Paddy Purchase Bonus : खरीफ सीजन 2024 के लिए धान की समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी खरीदी पूरी की जा चुकी है। इसके लिए धान उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्यों में किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा के अंदर भुगतान भी किया जा रहा है। वहीं, कई राज्यों की सरकारें अपने किसानों को इसके एवज भुगतान पूरा कर चुकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से बताया गया कि इस वर्ष राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन 2024 में किसानों से समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर कुल 144.92 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीद हुई है। धान खरीद के चालू सीजन में राज्य के 24 लाख 72 हजार 310 किसानों ने सरकार को समर्थन मूल्य पर धान बेचा है। इसके एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ 81 लाख रुपए का भुगतान किया गया जा चुका है। किसानों को भरोसा दिलाते हुए सरकार ने कहा है कि समर्थन (एमएसपी) पर धान की खरीद के बाद बोनस की रकम का भुगतान जल्द ही किसानों के बैंक खाते में कर दिया जाएगा।
अनुपूरक बजट में 12 हजार करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ में नवगठित भाजपा सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की और किसानों के लिए धान का उपार्जन मूल्य (CG Dhan Bonus 2024) 3100 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया, जिसमें 2185 रुपए एमएसपी के साथ 915 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। समर्थन मूल्य (MSP) और राज्य सरकार के उपार्जन मूल्य में अंतर की राशि (CG Dhan Bonus 2024) का भुगतान किसानों को जल्द करने के लिए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 12 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान अनुपूरक बजट में किया गया है, जो जल्द ही किसानों को दी जाएगी।
राज्य में 145 लाख टन हुई धान की खरीदी
खाद्य मंत्री ने कहा कि किसानों से समर्थन मूल्य पर 04 फरवरी तक धान की खरीदी की गई। इस दौरान राज्य में 24 लाख 72 हजार 310 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 144 लाख 92 हजार टन धान सरकार को बेचा है। उपार्जित धान की यह मात्रा पिछले खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में क्रय किए गए 107.53 लाख मीट्रिक टन से 37.39 लाख मीट्रिक टन अधिक है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की और किसानों के लिए धान का उपार्जन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा संवेदनशील पहल करते हुए धान खरीदी की तिथि 1 फरवरी से बढ़ाकर 04 फरवरी की गई, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के रिकार्ड संख्या में अधिकाधिक किसान अपना धान बेच पाए हैं। इस अवधि के दौरान राज्य में कुल 2.69 लाख टन धान की खरीदी की गई।
कस्टम मिलिंग का काम जारी
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा इस साल धान बेचने के लिए राज्य के 26.85 लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया था, जबकि पंजीकृत धान का रकबा 33.51 लाख हेक्टेयर था। इस साल समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। वहीं राज्य में एमएसपी पर धान खरीदी की व्यवस्था के समानांतर कस्टम मिलिंग यानी चावल निकालने का काम भी तेजी से जारी है। उपार्जित धान 144.92 लाख टन में से 105.18 लाख टन धान के उठाव का डीओ जारी किया जा चुका है। इसके एवज में मिलर्स द्वारा 97.90 लाख टन धान का उठाव किया जा चुका है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
सम्बंधित समाचार
इसे भी पढ़ें
संरक्षित खेती से किसानों का बढ़ेगा मुनाफा, सरकार दे रही 70% तक की सब्सिडी
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल