खेती के कामों में कृषि मशीनरी का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। अब भारतीय किसान खेती के कार्यों में मानवीय श्रम की जगह कृषि उपकरणों और खेती के आधुनिक उपकरण को प्राथमिकता देने लगे हैं। फसल की बुवाई से लेकर कटाई तक के कार्य करने के लिए बाजार में कई कंपनियों के कृषि उपकरण उपलब्ध है। सरकार की ओर से समय-समय पर कृषि यंत्रों पर सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है। किसान भाई स्ट्रॉ रीपर का उपयोग करके अपनी कमाई को बड़ा सकते है। ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में हम आपको प्रमुख कृषि उपकरण आधुनिक स्ट्रॉ रीपर और स्ट्रा रीपर की कीमत के बारे में सभी आवश्यक जानकारी देंगे।
फसल कटाई के बाद खेतों में उपज के अवशेष रह जाते हैं। अगली फसल की बुवाई से पहले इन अवशेषों की कटाई अगर मजदूरों से कराई जाए तो समय और पैसा बहुत अधिक खर्च होता है। फसल अवशेषों को काटने के लिए बाजार में कई कृषि उपकरण उपलब्ध है, स्ट्रॉ रीपर फसल अवशेषों को काटने में सबसे ज्यादा प्रभावशाली कृषि उपकरण है। यह कृषि यंत्र एक साथ तीन तरह के काम करता है। इसमें काटना, थे्रशिंग करना और पुआल साफ करना या भूसा बनाना शामिल है। इसका ट्रैक्टरों के साथ प्रयोग किया जाता है तो यह शानदार काम करता है और ईंधन की खपत भी कम होती है।
देश में लघु और सीमांत किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है और ये किसान कमजोर आर्थिक स्थिति और सीमित संसाधनों के चलते खेत में आधुनिक कृषि यंत्रों का बहुत कम उपयोग कर पाते हैं। ऐसे किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और कृषि को लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य सरकारें समय-समय पर कृषि यंत्रों पर सब्सिडी उपलब्ध कराती है। किसान भाइयों को सरकार की योजनाओं का ध्यान रखना चाहिए और योजना के आने पर आवेदन करना चाहिए। सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी कृषि यंत्रों पर उपलब्ध कराई जाती है।
देश में कई कंपनियों के स्ट्रॉ रीपर बिक्री के लिए उपलब्ध है। किसान अपने बजट के अनुसार खरीद सकते हैं। ट्रैक्टरगुरु पर भी प्रमुख कंपनियों के स्ट्रॉ रीपर उपलब्ध है। यहां किसान इनकी विशेषताएँ और कीमत के बारे में जान सकते हैं।
किसान भाइयों, खेती में कृषि यंत्रों का उपयोग करने वाला किसान अब ज्यादा मुनाफ़ा कमा रहा है। आधुनिक कृषि उपकरण और कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत कम होती है और सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है। ट्रैक्टरगुरु आपको समय-समय पर खेती में उपयोगी कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी देता रहेगा। इसलिए हमेशा बने रहें ट्रैक्टरगुरु के साथ।
प्रश्न: आधुनिक कृषि उपकरण स्ट्रा रीपर क्या है?
उत्तर: स्ट्रॉ रीपर फसल अवशेषों को काटने में सबसे ज्यादा प्रभावशाली कृषि उपकरण है।
प्रश्न: स्ट्रॉ रीपर क्या-क्या काम करता है?
उत्तर: स्ट्रॉ रीपर एक साथ तीन तरह के काम करता है। इसमें काटना, थे्रशिंग करना और पुआल साफ करना या भूसा बनाना शामिल है।
प्रश्न: स्ट्रा रीपर किसान की कैसे बचत करता है।
उत्तर: फसल कटाई के बाद खेतों में उपज के अवशेष रह जाते हैं। अवशेषों की कटाई अगर मजदूरों से कराई जाए तो समय और पैसा बहुत अधिक खर्च होता है। स्ट्रा रीपर फसल अवशेषों को बहुत कम समय और खर्चे में काटता है।
प्रश्न: क्या स्ट्रा रीपर पर सब्सिडी मिलती है।
उत्तर: स्ट्रा रीपर पर केंद्र व राज्य सरकारें समय-समय पर सब्सिडी देती हैं। किसान को सरकारी योजनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
प्रश्न: किसान स्ट्रा रीपर की उचित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स कैसे जान सकते हैं।
उत्तर: ट्रैक्टरगुरु पर विभिन्न कंपनियों के स्ट्रा रीपर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ दिए गए हैं। किसान ट्रैक्टरगुरु पर लॉगिन करके अपनी पसंद के अनुसार स्ट्रा रीपर का चयन कर सकता है।
और भी देखे :
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
रबी सीजन में बोएं सरसों की ये 5 किस्में, होगी बंपर पैदावार
रबी बुवाई से पहले कृषि मंत्री के सख्त निर्देश, खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे
यूपी के किसानों के लिए खुलेंगे विदेश में खेती के रास्ते, केन्या में लीज पर मिलेगी जमीन
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये