भारत में खेती के कामों में हार्वेस्टर की उपयोगिता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। आधुनिक हार्वेस्टर अपनी विशेषताओं और कार्य करने की अधिक क्षमताओं के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। हार्वेस्टर का प्रयोग खेती में पहले की अपेक्षा अब अधिक होने लगा है, क्योंकि इस मशीन की सहायता से एक नहीं, बल्कि खेती के कई काम एक साथ आसानी से निबटाए जा सकते हैं। या यूं कहें कि मशीन एक, काम अनेक। जी हां, ये आधुनिक हार्वेस्टर खेती के कई काम एक साथ कर सकते हैं।
कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग कई प्रकार की फसलों जैसे गेहूं, मकई, सोयाबीन, जई, चावल, गन्ना आदि को काटने के लिए किया जाता है। इस मशीन की सहायता से अनाज एकत्रिकरण, फसल कटाई, दाना एकत्रिकरण, अपशिष्ट पृथक्कीरण व दाना संग्रहण आदि कार्य बड़ी आसानी से हो जाते हैं। जिससे श्रम व समय की बचत के साथ ही फसलों की लागत में भी कमी आती है। इससे किसानों को लाभ होता है।
वर्ष 2018 में क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र चियांकी में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन के किए गए परीक्षण के अनुसार पर कंबाइन हार्वेस्टर से किसान कम समय और मेहनत में मशीन का उपयोग कर के अपनी आय बढ़ा सकते है। मोटे तौर पर अनुमान के मुताबिक ये हार्वेस्टर एक घंटे में लगभग छह लीटर डीजल खपत कर दो से तीन एकड़ फसल की कटाई, मड़ाई एवं ओसाई एक साथ करने में सक्षम है। यह मशीन डेढ़ से दो हजार रुपया प्रति एकड़ तक के लागत मूल्य की बचत करती है। इसके अलावा इस पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।

महिंद्रा अर्जुन 605 कंबाइन हार्वेस्टर गेहूं, धान, सोया, चना और सरसों की फसल के लिए बहुत उपयुक्त है। इस हार्वेस्टर में कटर बार की चौड़ाई 11.81 फीट दी गई है। इसमें 15 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। महिंद्रा अर्जुन 605 कंबाइन हार्वेस्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 33.53 किलोमीटर प्रतिघंटा और पीछे की ओर 18.03 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह हार्वेस्टर 4 सिलेंडर, 42.5 हॉर्स पावर और 3532 की सीसी क्षमता के साथ आता है।
यहाँ देखे – महिंद्रा ट्रेक्टर का मूल्य और फीचर्स

कुबोटा हार्वेसकिंग डीसी 68जी एच.के. कंबाइन हार्वेस्टर एक स्वचालित हार्वेस्टर हाइड्रो स्टेटिक-ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें अनाज टैंक की क्षमता 750 किलोग्राम दी गई है। इस हार्वेस्टर में 900&1903 मिलीमीटर की प्रभावी चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है जिससे एक दिन में 5.75 एकड़ से लेकर 10 एकड़ तक फसल की कटाई की जा सकती है। इसमें 68 हॉर्सपावर और 2434 सीसी क्षमता का इंजन दिया गया है और डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है।
यहाँ देखे – कुबोटा ट्रेक्टर का मूल्य और फीचर्स

जॉन डियर डब्ल्यू 70 ग्रेन स्वचालित हार्वेस्टर है और चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीज जैसी अनेक खड़ी फसलों की कटाई में काम आता है। जॉन डियर डब्ल्यू 70 ग्रेन हार्वेस्टर फसल कटाई के दौरान कम से कम नुकसान करता है। इस हार्वेस्टर में 14 फीट चौड़ा कटर बॉर आता है। इस हार्वेस्टर में चार गियर आगे के लिए और एक गियर पीछे के लिए दिया गया है। जॉन डियर डब्ल्यू 70 ग्रेन हार्वेस्टर में डीजल टैंक की क्षमता 240 लीटर दी गई है।
यहाँ देखे – जॉन डियर ट्रेक्टर का मूल्य और फीचर्स

प्रीत 987 कंबाइन एक मल्टीक्रॉप कॉम्बिनेशन हार्वेस्टर है जो गेहूं, धान, सोयाबीन, सूरजमुखी और सरसों आदि सभी पारंपरिक अनाज फसलों की कटाई के काम आता है। इसमें गेहूं व धान की कटाई के लिए 14 फुट की चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है। वहीं मक्का व सूरजमुखी की कटाई के लिए 11.25 फुट का कटर बार दिया गया है। प्रीत 987 कंबाइन हार्वेस्टर में 5 स्ट्रॉ वाकर दिए गए हैं। इस हार्वेस्टर में 365 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है। प्रीत 987 कंबाइन हार्वेस्टर 6 सिलेंडर और 101 हॉर्स पावर के शक्तिशाली इंजन के साथ आता है।
यहाँ देखे – प्रीत ट्रेक्टर का मूल्य और फीचर्स

क्लास डोमिनेटर 40 टेरा ट्रैक कंबाइन एक स्वचालित मल्टी क्रॉपप कंबाइन हार्वेस्टर है। इस हार्वेस्टर में कटर बॉर की चौड़ाई 7.92 फीट दी गई है। अनाज टैंक की क्षमता 1200 लीटर दी गई है। इस हार्वेस्टर में गीले धान के खेतों के लिए ब्रिजस्टोन रबर ट्रैक दिए गए हैं। क्लास डोमिनेटर 40 टेरा ट्रैक कंबाइन हार्वेस्टर हार्वेस्टर 4 स्ट्रा वॉकर के साथ आता है। इस हार्वेस्टर में अनाज उतारने के लिए औगर बहुत उचित ढंग से बनाया गया है जिसके कारण अनाज व्यर्थ नहीं जाता है। इस हार्वेस्टर में डीजल टैंक की क्षमता 100 लीटर दी गई है।
यहाँ देखे – क्लास इम्प्लीमेंट्स का मूल्य और फीचर्स

करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर में 14 फुट की चौड़ाई वाला कटर वार दिया गया है जिससे ये 100 एमएम से लेकर 700 एमएम तक ऊठी फसल को आसानी से काटता है। करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर एक घंटे में 4.5 एकड़ गेहूं का खेत और 4 एकड़ धान का खेत काट सकता है। इस हार्वेस्टर में तीन गियर आगे के लिए और एक गियर पीछे के लिए दिया गया है। करतार 4000 कंबाइन हार्वेस्टर की न्यूनतम स्पीड 1.5 किलोमीटर प्रतिघंटा और अधिकतम स्पीड 21.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके डीजल टैंक की क्षमता 380 लीटर है।
यहाँ देखे – करतार इम्प्लीमेंट्स का मूल्य और फीचर्स

केएस 9300 क्रॉप मास्टर हार्वेस्टर स्वचालित है और सभी प्रकार की खड़ी फसलों को काटने में बहुत बढिय़ा काम करता है। केएस 9300 क्रॉप मास्टर हार्वेस्टर 100 एमएम से लेकर 1200 एमएम ऊंचाई वाली फसलों को काट सकता है। इसके अलावा यह हार्वेस्टर चार एकड़ प्रति घंटे के हिसाब से गेहूं, तीन एकड़ घंटे के हिसाब से धान और 2 एकड़ प्रति घंटे के हिसाब से मक्का काट सकता है। इस हार्वेस्टर में 14.10 फीट चौड़ाई वाला कटर बार दिया गया है। केएस 9300 क्रॉप मास्टर हार्वेस्टर में 4 गियर आगे के लिए और एक गियर पीछे के लिए दिया गया है। इस हार्वेस्टर की न्यूनतम स्पीड 1.5 किलोमीटर प्रतिघंटा व अधिकतम स्पीड 22 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
यहाँ देखे – केएस ग्रुप इम्प्लीमेंट्स का मूल्य और फीचर्स

विशाल 435 हार्वेस्टर स्वचालित है। यह हार्वेस्टर कई फसलों में काम आता है। यह 2.5 एकड़ प्रति घंटे के हिसाब से गेहूं व 2 से 3 एकड़ प्रति घंटे की हिसाब से धान काट सकता है। विशाल 435 हार्वेस्टर में 3 गियर आगे के लिए और 1 गियर पीछे के लिए दिया गया है। इस हार्वेस्टर की आगे की ओर न्यूनतम स्पीड 1.2 किलोमीटर प्रतिघंटा है जबकि अधिकतम स्पीड 20.9 किलोमीटर प्रतिघंटा है। विशाल 435 हार्वेस्टर में 295 लीटर का डीजल टैंक दिया गया है।

शक्तिमान शुगरकेन हार्वेस्टर भी स्वचालित है और केवल गन्ने की फसल में ही काम आता है। इस हार्वेस्टर में चॉपर ब्लेड की मदद से गन्ने के छह-छह इंच के टुकड़े किए जाते हैं। इसमें हैवी ड्यूटी एडजस्टेबल कटर से कुशलतापूर्वक गन्ना कट जाता है, दोनों ब्लेड धारक विपरीत दिशा में घूमते हैं जो गन्ना को जमीनी स्तर पर काटते हैं। शक्तिमान शुगरकेन हार्वेस्टर में 208 लीटर का डीजल टैंक और 130 लीटर का हाइड्रोलिक टैंक दिया गया है। बता दें कि शक्तिमान भारत की पहली कंपनी है जिसने देश में शुगरकेन हार्वेस्टर का निर्माण किया है।

दशमेस 912 4&4 कंबाइन हार्वेस्टर भारतीय किसानों की जरुरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इस हार्वेस्टर के उपयोग से अनाज की गुणवत्ता और न्यूनतम नुकसान का फायदा किसानों को मिलता है। इसके कटर बार की चौड़ाई 12 फीट की होती है। दशमेस 912 4&4 कंबाइन हार्वेस्टर एक घंटे में धान के एक एकड़ खेत और गेहूं के 2 एकड़ खेत में फसल काट सकता है। दशमेश 912 4&4 स्ट्रॉ वाकर प्रौद्योगिकी के साथ एक ट्रैक्टर संचालित मल्टीक्रॉप कंबाइन हार्वेस्टर है जो असाधारण प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
किसान भाइयों ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में आपको कंबाइन हार्वेस्टर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास किया गया है। आप ट्रैक्टरगुरु के साथ बनें रहें। आपको समय-समय पर अन्य उपयोगी कृषि यंत्रों की जानकारी मिलती रहेगी।
और भी देखे :
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
रबी सीजन में बोएं सरसों की ये 5 किस्में, होगी बंपर पैदावार
रबी बुवाई से पहले कृषि मंत्री के सख्त निर्देश, खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे
यूपी के किसानों के लिए खुलेंगे विदेश में खेती के रास्ते, केन्या में लीज पर मिलेगी जमीन
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये