ट्रैक्टरगुरु पर किसान भाइयों का एक बार फिर स्वागत है। आज हम बात करते हैं खीरे की उन्नत खेती की। किसान भाई जानते हैं कि फरवरी महीने से नकदी/जायद की फसलों की बुवाई का समय शुरू हो चुका है। इन फसलों की बुवाई मार्च तक चलेगी। खीरे की खेती पूरे भारत में की जाती है। यह एक अल्पकालीन समय में परिणाम देने वाली फसल है। आइये जानते है हाइब्रिड खीरा की खेती, खीरे की खेती से कमाई, खीरे की खेती का समय, हाइब्रिड खीरा का बीज, खीरा लगाने का सही समय, खीरे की आधुनिक खेती, खीरा की खेती कैसे करें और खीरे की खेती के बारे में जानकारी।
इस फसल का समय चक्र 60 से 80 दिनों में पूरा होता है। वैसे तो खीरा गर्मी के मौसम में होता है। परंतु वर्षा ऋतु में खीरे की फसल अधिक होती है। फरवरी माह का दूसरा सप्ताह खीरे की बुवाई के लिए सर्वश्रेष्ठ है।
यहाँ भी देख – महिंद्रा ट्रेक्टर
यहाँ भी देख – सोनालिका ट्रेक्टर
खीरे की खेती सभी प्रकार की मिट्टी में की जा सकमती है। लेकिन अच्छी पैदावार के लिए अच्छे जल निकास वाली दोमट एवं बलुई दोमट भूमि उत्तम मानी जाती है। खीरा की खेती के लिए भूमि का पी.एच. 5.5 से 6.8 तक अच्छा माना गया है। खीरे की फसल के लिए मैरा या कम रेतीली भूमि भी ठीक है। खीरे की खेती नदियों-तालाब के किनारे भी की जा सकती है। और इसमें पानी निकालने के लिए नाली बनाना चाहिए जिससे पानी इकट्ठा नहीं हो और फसल को नुकसान नहीं पहुंचे।
यहाँ भी देख – स्वराज ट्रेक्टर
खीरे की फसल के लिए खेत में कोई खास तैयारी की आवश्यकता नहीं होती है। क्योंकि इसकी फसल के लिए खेत की तैयारी भूमि की किस्म के ऊपर निर्भर होती है। बलुई भूमि के लिए अधिक जुताई की आवश्यकता नहीं होती है। 2-3 जुताई से ही खेत तैयार हो जाता है। आखिरी जुताई में 200 से 250 क्विंटल सड़ी गोबर की खाद मिलाकर नालियां बनानी चाहिए। जुताई के बाद खेत में पाटा लगाकर क्यारियां बना लेनी चाहिए। भारी-भूमि की तैयारी के लिए अधिक जुताई की आवश्यकता होती है। बगीचों के लिए भी यह फसल उपयोगी है जोकि आसानी से बुआई की जा सकती है।
यहाँ भी देख – न्यू हॉलैंड ट्रेक्टर
खीरे की फसल के लिए खेतों में बिजाई का सही समय फरवरी-मार्च है। प्रति हेक्टेयर में बुवाई के लिए 2 से 2.5 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है। खीरे के पौधे फैलने वाले होते हैं। इसलिए अच्छी फसल के लिए बुवाई करते समय इनके बीजों की आपसी दूसरी कम से कम 50 से 100 सेमी होनी चाहिए। साथ ही बहुत सी क्यारियां होनी चाहिए। खीरे की खेती करते वक्त खेतों में पंक्ति बनाते समय एक से दूसरी पंक्ति की दूरी कम से कम 150 सेमी होनी चाहिए। खीरे के बीजों को बोते समय उन्हें एक सेमी की गहराई में बोना चाहिए। बिजाई करते समय कम से कम दो बीज अवश्य लगाने चाहिए।
खीरे के बीज की बुवाई के ठीक 20 से 25 दिन बाद जब पौधे बढ़े लगे तब निराई-गुडाई करने से पौधों की अच्छी बढ़वार होती है। सथ ही फल भी अच्छे और अधिक होते हैं। खेतों में इस समय जो अतिरिक्त पौधे खीरे के पौधों की बढ़वार को रोकते हैं उन्हें खेतों से उखाड़ फेंकना चाहिए।
यहाँ भी देख – मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर
सामान्यत: खीरे की सीधी बुवाई की जाती है परंतु पॉली हाउस में फसल सघनता बढ़ाने के लिए प्रो-ट्रे में पौधे तैयार किए जाते हैं। खीरे की पौध मौसम के अनुसार 12 से 15 दिन में तैयार हो जाती है। जब पौधों में बीजपत्रों के अलावा दो पत्तियां आ जाती है तब पौधा स्नानांतरण योग्य माना जाता है। क्यारियों की ऊंचाई 30 सेमी, चौड़ाई 1 मीटर एवं बाई पॉली हाउस के आकार के अनुसार रखी जाती है। 2 बेड के बीच में 60 सेमी पाथ रखा जाना चाहिए।
यहाँ भी देख – कुबोटा ट्रेक्टर
खीरे की खेती के लिए नवंबर के महीने में प्लास्टिक के गिलास में मिट्टी भरकर बीज अंकुरित करने के लिए डालते हैं। दो माह बाद खेतों में रोपाई की जाती है। बीज तैयार करने का यह वैज्ञानिक तरीका भरपूर उत्पादन देता है। खीरे की खेती से अच्छी आमदनी के लिए किसान हाइब्रिड प्रजाति को प्रमुखता देते हैं। यूपी में धान की फसल कटने के बाद जनवरी के अंतिम सप्ताह में खीरे की खेती शुरू की जाती है। प्रति बीघा करीब दो लाख रुपए की कमाई एक सीजन में होती है। दो से ढाई महीने में खेत खाली हो जाता है। खीरे की पूरी फसल समाप्त होने के बाद खाली खेतों में किसान इस विधि से बोड़ा या करेला की खेती करते हैं। इससे भी किसानों को फायदा होता है।
यहाँ भी देख – वीएसटी शक्ति ट्रेक्टर
किसान भाइयो खीरे की खेती में 20 किलोग्राम नाइट्रोजन, 12 किलोग्राम फास्फोरस व 10 किलोग्राम पोटाश की मात्रा खीरे के लिए पर्याप्त रहती है। खेत में बिजाई के समय 1/3 नाइट्रोजन, फास्फोरस की पूरी मात्रा तथा पोटाश की पूरी मात्रा डाल दें। बची हुई नाइट्रोजन को दो बार में बिजाई के एक महीने बाद व फूल आने पर खेत की नालियों में डालकर मिट्टी चढ़ा दें।
खीरे की उन्नत खेती में सिंचाई गर्मी की फसल में सिंचाई की जरुरत समय-समय पर पड़ती रहती है। इसके लिए 7-8 दिन के अंतराल में सिंचाई करते रहना चाहिए। बेलों पर फल लगते समय नमी का रहना बहुत जरूरी है। अगर खेत में नमी की कमी हो तो फल कड़वे भी हो सकते हैं। बरसात में ली जाने वाली फसल के लिए प्राय: सिंचाई की आवश्यकता कम ही पड़ती है। यदि वर्षा लंबे समय तक नहीं होती है तो अवश्य ही सिंचाई कर देनी चाहिए।
यहाँ भी देख – आयशर ट्रैक्टर
यहाँ भी देख – फार्मट्रेक ट्रैक्टर
यहाँ भी देख – पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
यहाँ भी देख – जॉन डियर ट्रेक्टर
खीरे के फलों को कच्ची अवस्था में तोड़ लेना चाहिए जिससे बाजार में उनकी अच्छी कीमत मिल सके। फलों को एक दिन छोडक़र तोडऩा अच्छा रहता है। फलों को तेजधार वाले चाकू या थोड़ा घुमाकर तोडऩा चाहिए ताकि बेल को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे। खीरे को तोड़ते समय ये नरम होने चाहिए, पीले फल नहीं होने देना चाहिए।
यहाँ भी देखे – इंडो फार्म ट्रेक्टर
सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों के मॉडल, पुराने ट्रैक्टरों की री-सेल, कृषि के आधुनिक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं के नवीनतम अपडेट के लिए ट्रैक्टरगुरु वेबसाइट से जुड़े और जागरूक किसान बने रहें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
चक्रवात का अलर्ट! किसानों के लिए एडवाइजरी जारी, गेहूं-चना की बुवाई पर रोक
रबी सीजन में बोएं सरसों की ये 5 किस्में, होगी बंपर पैदावार
रबी बुवाई से पहले कृषि मंत्री के सख्त निर्देश, खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे
यूपी के किसानों के लिए खुलेंगे विदेश में खेती के रास्ते, केन्या में लीज पर मिलेगी जमीन
Montra Electric Puts Seven E-45 Tractors to Work at Action TESA’s Visakhapatnam Plant
तमिलनाडु में महिलाओं को मुफ्त मिलेंगी दुधारू गायें, 57 करोड़ मंजूर
किसान ने 4 एकड़ में उगाई अदरक, 5 साल में कमाए 50 लाख रुपये