पॉपुलर पेड़ की खेती कर कमाएं लाखों रुपये जो किसानों को बना देगी मालामाल

पोस्ट -17 जनवरी 2024 शेयर पोस्ट

पॉपुलर पेड़ की खेती किसानों को बना देगी मालामाल, बाजार में एक पेड़ की कीमत 3 हजार रुपए

Popular Plantation : कम जोत वाले छोटे किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए अपने खेतों की मेढ़ पर कई विभिन्न प्रकार के वाणिज्य (कमर्शियल) पौधे लगाते है और इन्हें तैयार कर बाजारों में अच्छी कीमतों  पर बेचकर लाखों रुपए मुनाफा कमाते है। इस बीच किसानों में खेतों की मेढ़ पर पॉपुलर (Popular Plantation) की पौध लगाने का चलन काफी बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के  बिजनौर जिले में लगभग 300 से अधिक किसान अब अपने खेत के मेढ़ पर पॉपुलर के पौधों को लगाकर अपनी आय बढ़ा रहे है। साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान भी कर रहे है। पॉपुलर की खेती किसानों की आय बढ़ाने एवं पर्यावरण को साफ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह पेड़ कुछ ही सालों में तैयार हो जाता है और बाजारों में अच्छी कीमतों पर बिकता है। आज पॉपुलर की खेती बिजनौर के किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है, जिससे क्षेत्र में धीरे-धीरे अन्य किसानों का रुझान भी अब पॉपुलर की खेती में बढ़ने लगा है। ऐसे में अगर आप भी अपने खेतों की मेढ़ पर व्यापारिक किस्म के पौधे लगाने का मन बना रहे है, तो आप पॉपुलर पौधे का चयन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम इसके बारे में सभी जानकारी दे रहे हैं।

बाजार में बहुत डिमांड है पॉपुलर के पेड़ की

बिजनौर के जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पॉपुलर की खेती और पौधारोपण के जरिए कई किसान मालामाल हुए हैं। उन्होंने कहा बाजार में इस पेड़ की डिमांड बहुत है और उसकी लकड़ियों से अच्छी-खासी आमदनी हो जाती है। पॉपुलर के अच्छे पौधे लेने से उसमें नुकसान कम होता है। 41 रुपये के बीच पॉपुलर का एक पौधा मिल जाता है जो लगभग 4 साल में पूर्ण रूप से तैयार हो जाता है। बाजार में  एक पॉपुलर पेड़ की कीमत लगभग 3 हजार रुपए के आस-पास मिल जाती है। कुछ साल पहले तक किसान खेतों में काफी संख्या में पॉपुलर के पौधे लगाते थे। लेकिन लकड़ी के दाम कम होने पर किसानों ने इससे मुंह मोड़ लिया था। लेकिन अब लकड़ी के दाम फिर से बढ़े हैं तो पॉपुलर की खेती भी मुनाफे का सौदा साबित हो रही है और किसानों का रुझान भी इसमें बढ़ने लगा है।

खेतों की मेढ़ पर भी इसके पौधे लगा सकते है किसान

जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि पॉपुलर के पौधे मेढ़ पर लगाने चाहिए। पॉपुलर के के पौधों की रोपाई 18 से 20 डिग्री तापमान के बीच करना चाहिए, जबकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री में पेड़ों का विकास बेहतर होता है इसलिए फरवरी में पॉपुलर के पौधे लगाए जा सकते हैं। इस समय पापुलर के किसानों को अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बीघा क्षेत्र में पॉपुलर के 50 पौधे लगाए जा सकते हैं। केवल 4 से 5 साल में इस पेड़ की ऊंचाई 50-60 फुट और मोटाई 3 से 4 फुट तक हो जाती है। इसी वजह से पॉपुलर का पौधा किसानों के बीच काफी लोकप्रिय होता जा रहा हैं।  साथ खेत में पॉपुलर के साथ चार साल तक कोई भी अन्य फसल की खेती की जा सकती है। पॉपुलर का एक तैयार पेड़ का वजन साढ़े तीन कुंतल के आस-पास होता है। यदि इसका औसत वजन तीन कुंतल भी निकाला जाए तो भी एक बीघा खेत में बाकी फसलों के साथ पौने दो लाख रुपए से अधिक का मुनाफा कमाया जा सकता है। किसान खेतों की मेढ़ पर भी इसके पौधे लगा सकते हैं।

पॉपुलर की लकड़ी और छाल का प्रयोग इन वस्तुओं को बनाने में
 
उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार बताते हैं कि पॉपुलर की लकड़ी और छाल का प्रयोग प्लाइवुड माचिस की तीलियां और बोर्ड बनाने में किया जाता है। इसके अलावा खेल की वस्तुएं तथा पैन्सिल बनाने में भी इसकी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने कहा पिछले साल  एक लाख 80 हजार पौधे तैयार किए थे और इस सीजन के लिए लगभग 2.25 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। एक पौधे की कीमत 41 रुपए तय की गई है। उन्होंने कहा कि इस गांव के लगभग 50 प्रतिशत किसान पॉपुलर पेड़ की खेती करते हैं।

खेती के लिए 109 नंबर की वैरायटी उपयुक्त

स्थानीय किसान राजेश बताते है कि पिछले 30 साल से खेत में पॉपुलर की खेती कर रहे है। इससे उनके खेत की उपज बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 3 साल का पॉपुलर का पेड़ लगभग 50 फुट से अधिक ऊचाई तक बढ़ जाता है। राजेश कहते है कि 35 बीघा जमीन में हर 5 या 7 बीघे में भी अल्टरनेट विधि से पॉपुलर की खेती करते हैं। उन्होंने कहा कि 35 बीघा जमीन को पांच हिस्सों में काट के प्रत्येक साल के हिसाब से पॉपुलर की खेती की जा सकती है। पॉपुलर की कीमत पांच साल तक ऊपर रहती है, तो पांच साल तक नीचे जाता है। पॉपुलर की खेती के लिए पॉपुलर की 109 नंबर वैरायटी के पौधे उपयुक्त होते है। किसान इसे लगाकर इसके उत्पादन से काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक एक हेक्टेयर में लगभग 250 पॉपुलर के पौधे लगाए जा सकते हैं, जिससे लगभग 7 से 10 लाख रुपए तक कमाई हो सकती है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors