कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में प्रदर्शित कृषि मशीनरी और तकनीकी नवाचारों की पूर्ण जानकारी

कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में प्रदर्शित कृषि मशीनरी और तकनीकी नवाचारों की पूर्ण जानकारी
शेयर पोस्ट

कृषि दर्शन एक्सपो 2025 : तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रदर्शित कृषि मशीनरी और तकनीकी नवाचार हाईलाइट्स

सिरसा रोड, हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टी.टी.सी.केंद्र) में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो 2025 का सफल समापन हो चुका है। यह देश की सबसे बड़ी कृषि प्रदर्शनी थी, जिसमें लगभग 300 से अधिक प्रदर्शकों ने भाग लिया और 1,00,000 व्यापार आगंतुकों, किसानों और अंतिम उपयोगकर्ताओं ने इसका दौरा किया। तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में नवीनतम कृषि मशीनरी और तकनीकी नवाचारों का प्रदर्शन निर्माताओं द्वारा किया गया है। कृषि दर्शन मेले के पहले दिन, कृषि व उससे संबंधित यंत्रों की धूम रही। महिंद्रा, आयशर, मैसी फर्ग्यूसन और न्यू हॉलैंड जैसे दिग्गज निर्माताओं ने अपने अपग्रेड एडवांस ट्रैक्टर मॉडल पेश किए। साथ ही नई तकनीकी और कई नए ट्रैक्टर मॉडल भी लॉन्च किए। आइए, इस तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी की सभी हाईलाइट विस्तार से जानें। 

मुख्यमंत्री द्वारा किया गया एक्सपो का उद्घाटन (Expo inaugurated by Chief Minister)

एनआरएफएमटीटीआई, हिसार (हरियाणा) में आयोजित कृषि दर्शन एक्सपो का उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, प्रो. बलदेव राज कंबोज और एस. रुक्मिणी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने नवीन कृषि प्रौद्योगिकियों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया और बताया कि किस तरह कृषि दर्शन एक्सपो में हुए नवाचार और सफलताएं कृषि को बदल देंगी, जो किसानों के उत्पादन बढ़ाने और उनकी आजीविका में सुधार लाएंगी। आइए, कृषि प्रदर्शनी मेले में हुए प्रमुख लॉन्चों और तकनीकी प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।   

कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में लेटेस्ट और अपग्रेड ट्रैक्टरों का लॉन्च (Launch of latest and upgraded tractors at Krishi Darshan Expo 2025)

कृषि दर्शन एक्सपो का यह 13वां संस्करण था, जो कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नवीनतम तकनीकों और नवाचार पर ध्यान केंद्रित करने वाला सफल कार्यक्रम रहा। कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में भारतीय कृषि के भविष्य को मजबूत करने और कम से कम लागत में उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि मशीनरी क्षेत्र में कई अभूतपूर्व नवाचार लॉन्च किए गए। कार्यक्रम के पहले दिन लेटेस्ट और अपग्रेड 8 नए ट्रैक्टर मॉडल प्रदर्शित और लॉन्च किए गए। इनमें महिंद्रा ट्रैक्टर्स के 5, आयशर का 1, मैसी फर्ग्यूसन का 1 और न्यू हॉलैंड का 1 मॉडल शामिल है। ये सभी नवीनतम ट्रैक्टर किसानों की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए एडवांस फीचर्स और तकनीकी रूप से तैयार शक्तिशाली इंजन से लैस है।  

एक्सपो में हाईलाइट ट्रैक्टर मॉडल (Highlight tractor model in expo)

हरियाणा कृषि दर्शन एक्सपो में महिंद्रा ने किसानों की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए महिंद्रा अर्जुन 605 DI MS V1, महिंद्रा युवो टेक प्लस 475 DI, महिंद्रा युवो टेक प्लस 575 DI, महिंद्रा युवो टेक प्लस 585 DI और महिंद्रा 475 DI MS XP प्लस ट्रैक्टर के अपग्रेड मॉडल प्रदर्शित किए गए। आयशर ने 551 सुपर प्लस प्राइमा जी3 4 डब्ल्यूडी प्रदर्शित किया, जबकि मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 4WD और न्यू हॉलैंड ने 3600-2 TX ऑल-राउंडर मॉडल पेश किए। प्रदर्शनी में लॉन्च इन सभी ट्रैक्टरों को विभिन्न कृषि एवं सबंधित अनुप्रयोगों के लिए एडवांस फीचर्स के साथ, बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। 

किसानों के लिए मोंट्रा इलेक्ट्रिक ई-27 ट्रैक्टर लॉन्च सबसे खास रहा (Montra Electric E-27 tractor launch was the most special for farmers)

कृषि दर्शन प्रदर्शनी में किसानों के लिए सबसे खास मोंट्रा इलेक्ट्रिक द्वारा मोंटा इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर का लॉन्च रहा। यह भारत का पूर्णरूप से इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है, जो किसानों को टिकाऊ और लागत प्रभावी पर्यावरण के अनुकूल समाधान प्रदान करता है। मोंट्रा इलेक्ट्रिक ई-27 ट्रैक्टर में 27 HP की मोटर है, जो 22.37 kWh (304AH) की क्षमता वाली LFP प्रिज्मेटिक सेल बैटरी से ऑपरेट होती है। इससे शून्य उत्सर्जन के साथ, कृषि कार्यों के लिए सुचारू और निरंतर संचालन सुनिश्चित होता है। 8 फॉरवर्ड गियर + 2 रिवर्स गियर के साथ साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू संचालन विकल्प सुनिश्चित करते हैं। स्मूथ ट्रांसमिशन गियर शिफ्टिंग को आसान बनाता है। इसकी 720 किलोग्राम की सटीक हाइड्रोलिक प्रणाली विभिन्न कृषि उपकरणों को उठाने के लिए उपयुक्त है। मोटों इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों में उपलब्ध है।  

केएआई ने प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर पेश किया (KAI introduces Pro 588i-G combine harvester)

कृषि प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी प्रदर्शकों द्वारा कई मशीनरी और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इसमें केएआई ने प्रो 588i-G कंबाइन हार्वेस्टर पेश किया, जो भारतीय किसानों की फसल हार्वेस्टिंग ऑपरेशन दक्षता में सुधार लाएगा और श्रम बचत के साथ उन्हें लाभ पहुंचाएगा। कुबोटा प्रो 588i-G हार्वेस्टर का उपयोग बड़े पैमाने पर गेहूं और धान फसलों की कटाई के लिए कर सकते हैं। यह हार्वेस्टर 66.9 एचपी प्रो 588i-G कुबोटा डीजल इंजन के साथ, फसलों की कुशल कटाई के लिए डिजाइन किया गया है। कंबाइन हार्वेस्टर कुबोटा प्रो 588i-G अपने  2691 किलोग्राम वजन और 1900 मिमी की चौड़ाई के साथ, बड़े और गीले खेतों में आसान संचालन प्रदान करता है।

कृषि दर्शन एक्सपो में नई अक्की ड्रोन की लॉन्चिंग (Launch of new Akki drone in Krishi Darshan Expo)

भारत कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में कृषि यंत्र, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर मशीनरी के साथ-साथ अभिनव उपकरणों और प्रौद्योगिकियों का भी लॉन्च किया गया, जो खेती की प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से हैं। इस कृषि मेले में गोपालन एयरोस्पेस का अक्की 610 एग्री ड्रोन की लॉन्चिंग की गई।  यह ड्रोन फसल की निगरानी और छिड़काव में सहायता के लिए डिजाइन किया गया है। यह किसानों की पैदावार में सुधार करने और डेटा-संचालित निर्णय लेने में मदद करता है, जिससे अधिक दक्षता के साथ कृषि उत्पादकता बढ़ती है। वहीं, ड्रोन सॉल्यूशन्स प्रदान करने वाली एक प्रमुख स्टार्टअप कंपनी स्काईलार्क ड्रोन्स ने प्रदर्शनी के आखिरी यानी समापन के दिन डीएमओ-एजी का लॉन्च किया। यह स्प्रे प्रबंधन और संचालक के लिए भारत का पहला सॉफ्टवेयर है, जिसे कृषि में स्प्रे दक्षता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। 3 दिन तक चले इस कृषि दर्शन एक्सपो में किसानों के लिए ड्रोन द्वारा फसलों में स्प्रे के प्रयोग की तकनीकी जानकारी भी संस्थान द्वारा किसानों को प्रदान की गई। 

कृषि दर्शन एक्सपो 2025 के निष्कर्ष (Conclusion of Krishi Darshan Expo 2025)

कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में अत्याधुनिक कृषि तकनीक और मशीनरी का प्रदर्शन किया गया, जो कृषि के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव लेने का वादा करती है। इस प्रदर्शनी में महिंद्रा ने अपने नेक्स्ट जनरेशन के नवीनतम अपग्रेड ट्रैक्टर लॉन्च किए हैं। वहीं, न्यू हॉलैंड के T6 सीरीज ट्रैक्टर में प्रदर्शन और आराम का मिश्रण है, जिसमें बेहतर ईंधन दक्षता और बेहतर गतिशीलता के लिए एडवांस्ड तकनीकें शामिल हैं। यह नई श्रृंखला आधुनिक किसानों की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें प्रदर्शन और ईंधन दक्षता को बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीकें शामिल हैं। मोंट्रा इलेक्ट्रिक ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, गोपालन एयरोस्पेस के अक्की 610 एग्री ड्रोन की लॉन्चिग से किसानों को ऐसे समाधानों तक पहुंच मिल रही है जो पर्यावरणीय प्रभाव को कम करते हुए उत्पादकता में सुधार करते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here