Agricultural Exhibition in Hisar : हिसार स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टी.टी.सी.केंद्र) में तीन दिवसीय भव्य कृषि मेला “ कृषि दर्शन एक्सपो 2025” का शुभारंभ हो चुका है। कृषि दर्शन प्रदर्शनी में किसान भाइयों को ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने, आयुर्वेदिक पद्धति से अपने शरीर को दवा मुक्त करने से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही कृषि में ड्रोन और सौर ऊर्जा में आई नई तकनीकों के विषय में अवगत कराया गया। कृषि मेले के पहले दिन कृषि एवं उससे संबंधित कृषि यंत्रों और मशीनरी की धूम रही। विभिन्न कंपनियों ने अपने एडवांस्ड फीचर्स लैस अपग्रेड ट्रैक्टरों का प्रदर्शन किया, जिसमें हरियाणा के किसानों के लिए मोंट्रा इलेक्ट्रिक द्वारा लॉन्च मोंट्रा इलेक्ट्रिक ई-27 ट्रैक्टर सबसे खास रहा। यह न्यू लॉन्च ट्रैक्टर डीजल की बजाय बिजली से संचालित होता है, जिससे यह किसानों के लिए एक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल समाधान बन गया है।
टीआई क्लीन मोबिलिटी के तहत मुरुगप्पा समूह की सहायक कंपनी मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने हरियाणा के हिसार में कृषि दर्शन एक्सपो 2025 में मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च किया है। यह भारत का पहला पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक कृषि ट्रैक्टर है। यह अभिनव लॉन्च टिकाऊ और लागत प्रभावी कृषि समाधानों की ओर एक बड़ा बदलाव है, जो डीजल से चलने वाले कृषि उत्पादों पर निर्भरता को कम करता है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने E-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को देश की कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लेने के लिए डिजाइन किया है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर कृषि कार्यों के अलावा, डेयरी और पोल्टी फार्मिंग जैसे अन्य ओद्योगिक अनुप्रयोगों में किसानों को हर तरीक से फायदा पहुंचाएगा। मोंट्रा इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ई-27 में 27 HP की इलेक्ट्रिक मोटर है, जो शून्य उत्सर्जन सुनिश्चित करते हुए विभिन्न कृषि कार्यों के लिए मजबूत शक्ति प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 2-व्हील ड्राइव (2WD) और 4-व्हील ड्राइव (4WD) दोनों में उपलब्ध है, जो इसे खेती की जरूरतों के आधार पर विभिन्न इलाकों के लिए अनुकूल बनाते हैं।
मोंट्रा ई-27 ट्रैक्टर 22.37 kWh (304AH) की क्षमता वाली LFP प्रिज्मेटिक सेल बैटरी पर चलता है। यह 72V चार्जिंग वोल्टेज और 6.3 kW की अधिकतम चार्जर क्षमता को सपोर्ट करता है, जो मिट्टी की स्थिति और कार्यभार के आधार पर तेज़ चार्जिंग और लंबे समय तक काम करने की अनुमति प्रदान करता है। यह 90 Nm का प्रभावशाली टॉर्क प्रदान करता है , जो इसे विभिन्न कार्यों के लिए उत्कृष्ट खींचने की शक्ति प्रदान करता है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड गियर + 2 रिवर्स गियर के साथ साइड शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में सुचारू रूप से चलना सुनिश्चित करता है और गियर शिफ्टिंग में आसानी प्रदान करता है। इससे किसान कम प्रयास और अधिक आराम से ट्रैक्टर ऑपरेट कर सकते हैं। इसकी हाइड्रोलिक प्रणाली 720 किलोग्राम तक भार उठा सकती है, जिससे यह भारी भार वाले कृषि उपकरणों को उठाने और उपकरणों को चलाने के लिए अनुकूल हो जाता है।
मोंट्रा ई-27 में 22.16 एचपी पावर टेक-ऑफ (PTO) सिस्टम है, जो विभिन्न उपकरणों का उपयोग करते समय कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। यह टोंगल टाइप डुअल स्पीड (Toggle Type Dual Speed) पीटीओ (540 और 1000 RPM) पर संचालित होती है, जो इसे कई कृषि अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त बनाता है। ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में फ्रंट टायर 5.25x14 (2WD) / 6x12 (4WD) इंच और रियर टायर 8.3x24 (2WD/4WD) इंच साइज के है, जो खेतों पर बेहतर पकड़ प्रदान करते हैं। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर शोर और कंपन को कम करता है, जिससे चालक को एक सहज और अधिक आरामदायक ड्राइविंग अनुभव मिलता है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक ई-27 ट्रैक्टर का लॉन्च भारत सरकार के टिकाऊ कृषि पद्धतियों और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के प्रयासों के अनुरूप है। ई-27 किसानों को उनकी कृषि आवश्यकताओं के लिए लागत-कुशल, शक्तिशाली और पर्यावरण-अनुकूल समाधान प्रदान करता है। मोंट्रा इलेक्ट्रिक का लक्ष्य ई-27 ट्रैक्टर को पूरे देशभर में व्यापक रूप से उपलब्ध कराना है, इसके लिए आकर्षक वित्तपोषण और सब्सिडी विकल्प प्रदान करना है, ताकि इसे अपनाने को प्रोत्साहित किया जा सके। कंपनी इलेक्ट्रिक कृषि उपकरणों को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे हरित और अधिक कुशल कृषि क्षेत्र का मार्ग प्रशस्त होगा। मोंट्रा ई-27 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च के साथ, मोंट्रा इलेक्ट्रिक भारतीय कृषि के लिए भविष्य के लिए तैयार समाधान प्रदान करते हुए, टिकाऊ गतिशीलता में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करता है। यह न्यूनतम चलने वाले भागों के साथ, यह दीर्घकालिक उपयोग के लिए विश्वसनीय प्रदर्शन और स्थायित्व प्रदान करता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
महिंद्रा 475 DI MS XP Plus और 575 DI XP Plus ट्रैक्टर- जानें खासियत और फायदे
Does JCB Manufacture Tractors or Only Construction Machines?
एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 29 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं