हरियाणा कृषि दर्शन एक्सपो 2025 : हिसार में आयोजित तीन दिवसीय कृषि दर्शन एक्सपो 2025 के दूसरे दिन महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 50 एचपी में अपना नया महिंद्रा युवो टेक + 585 डीआई ट्रैक्टर लांच किया। यह 4 व्हील ड्राइव में किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए तकनीकी रूप से उन्नत फीचर्स से लैस है। महिंद्रा इस खास लॉन्च के साथ, भारत में किसानों को अधिक पावर परफॉरमेंस के साथ भरोसेमंद मजबूत ट्रैक्टर उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया है। तकनीकी रूप से एडवांस फीचर्स के साथ डिजाइन किए गए महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई नवीनतम ट्रैक्टर का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने में किसानों की मदद करना है। इस लेख में महिंद्रा युवो टेक+ ट्रैक्टर के सभी खास अपग्रेड फीचर्स के बारे में जानते हैं।
महिंद्रा ने युवो टेक + ट्रैक्टर श्रृंखला में महिन्द्रा युवो टेक+ 585 डीआई 4WD ट्रैक्टर लांच करके किसानों को अधिक शक्तिशाली विकल्प प्रदान किया है। यह 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर उत्पादकता और लाभ बढ़ाकर आपके कृषि व्यवसाय को बदल सकता है। महिंद्रा युवो टेक+ 585 ट्रैक्टर में अधिक बैकअप टॉर्क, 12F + 3R गियर्स, हाईस्ट लिफ्ट क्षमता, एडजस्टेबल डीलक्स सीट, शक्तिशाली रैप-अराउंड क्लियर लेंस हेडलैम्प इत्यादि जैसे ढेर सारे बेस्ट-इन-क्लास फीचर्स हैं, जो इसे बाकियों से अलग बनाते हैं। यह महिंद्रा युवो टेक+ ट्रैक्टर बेहतर प्रदर्शन के साथ, 30 अलग-अलग तरह के कृषि कार्यों पूरा कर सकते हैं।
महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 36.75 किलोवाट (49.3 एचपी) 4-सिलेंडर ईएलएस इंजन है, जो सर्वश्रेष्ठ माइलेज, पैरेलल कूलिंग और 197 Nm उच्च अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसका पावरफुल इंजन 2000 आरपीएम जनरेट करता है, जो इसे शानदार शक्ति और सटीकता उत्पन्न करने में मदद करता है। महिंद्रा 585 युवो टेक+ 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर अपनी जबरदस्त पावर के साथ, जुताई, खुदाई और कटाई जैसे विभिन्न कृषि अनुप्रयोगों के उपयुक्त विकल्प है।
महिंद्रा युवो टेक+ 585 DI की 33.9 kW (45.4 HP) की पीटीओ पावर विभिन कृषि उपकरण जैसे- रोटावेटर, थ्रेशर और बेलर के संचालन को सरल बनाती है। 30 l/min का हाइड्रोलिक पंप फ्लो और 1700 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी इसे हैवी लोड को उठाने और कृषि उपरकण के लिए अधिक कुशल बनाती है। इसमें 7.5x16 साइज में फ्रंट टायर और 14.9x28 साइज रियर टायर हैं, जो विभिन्न कठिन क्षेत्रों में बेहतर ट्रैक्शन और स्थिरता प्रदान करते हैं। महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर उत्पादकता और लाभ बढ़ाकर आपके कृषि व्यवसाय को बदल सकता है। यह लॉन्च कृषि प्रौद्योगिकी में नवाचार के प्रति महिंद्रा की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।
महिंद्रा युवो टेक + DI ट्रैक्टर में एडवांस कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम है, जिसमें ऑपरेशन के लिए 12 फॉवरर्ड + 3 रिवर्स स्पीड गियर विकल्प मिलते हैं। बैठने के लिए आरामदायक जगह, कई गियर ऑप्शंस, पावर स्टीयरिंग, सुचारू ट्रांसमिशन, प्रिसिशन हाइड्रोलिक्स और छह साल की वारंटी महिंद्रा युवो टेक + DI ट्रैक्टर पर मिलने वाले लाभ है। महिंद्रा युवो टेक+ 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की मदद से विभिन्न कृषि कार्य किए जा सकते है और यह उत्पादकता में अभूतपूर्व क्रांति प्रदान करता है। इसका सिंगल क्लच डिज़ाइन फील्डवर्क के समय सुचारू संचालन के लिए गियर शिफ्टिंग को सरल बनाता है। महिंद्रा युवो टेक+ 585 डीआई 4WD ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 32.17 किमी प्रति घंटे और रिवर्स स्पीड 11.16 किमी प्रति घंटा है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स: 55 HP ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और उपयोग
YUVO TECH+ 475 vs Euro 45 Plus: जानें कौन सा ट्रैक्टर दमदार है
Massey Ferguson 241 DI vs Farmtrac 42 Promaxx: Price and Features
Eicher 242 vs 188: Which is better for small and medium-sized farms?
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology