ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 8100 Ex हार्वेस्टर से बढ़ेगी किसानो की कमाई जानें, कीमत और फीचर्स

स्वराज 8100 Ex हार्वेस्टर से बढ़ेगी किसानो की कमाई जानें, कीमत और फीचर्स
पोस्ट -13 जनवरी 2023 शेयर पोस्ट

स्वराज 8100 Ex पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर जानें, कैसे कम होगी खेती की लागत 

स्वराज 8100 (EN) पूर्व स्व-चालित कंबाइन हॉर्वेस्टर :  खेती में कंबाइन हार्वेस्टर मशीन ने किसानों की कृषि लागत को कम किया है और किसानों का उत्पादन भी काफी हद तक बढ़ाया है। इस बहुमुखी मशीन से फसलों की कटाई से लेकर उनके स्टॉक तक के चुनौती पूर्ण कार्य कम समय, लागत और श्रम में पूरा कर लिया जाता है। खेती में प्रयोग होने वाली बहुमुखी मशीन  कंबाइन हार्वेस्टर वर्तमान में किसानों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। वर्तमान समय में बाजार में कई कंपनियों के कंबाइन हार्वेस्टर कई रेंज में उपलब्ध हैं। जिनमें से हम आपके लिए स्वराज और महिंद्रा एण्ड महिंद्रा द्वारा निर्मित स्वराज 8100 (EX) पूर्व स्व-चालित हॉर्वेस्टर लेकर आए है। स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर काफी सालों से भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय है। किसानों को द्वारा इस हार्वेटर का इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर खेती से फसलों के उत्पाद के लिए किया जा रहा है। और यह किसानों की पहली पसंद है। स्वराज का यह हार्वेस्टर की कीमत लगभग 19.75000 (एक्स-शेरुम) के आस-पास हो सकती है। किसान स्वराज 8100 पूर्व स्व-चालित ट्रैक्टर हार्वेस्टर की मदद से धान, गेहूं, सोयाबीन, सरसों आदि की कटाई और सफाई के लिए उपयोग कर रहे है। साथ ही इस हार्वेस्टर के फीचर्स काफी अच्छे और इसकी रिसेल्स वैल्यू भी काफी अच्छी है। इस वजह से स्वराज 8100 पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर सबसे पसंदीदा हार्वेस्टर मशीनों में से एक है। कंपनी का कहना है कि यह हार्वेस्टर आधुनिक तकनीक से लैस है, जो खेत में 8 से 9 लीटर प्रति घंटा डीजल खर्च में काफी बेहतर सेवा देता है। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से स्वराज 8100 (Swaraj 8100) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर के कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Holland Tractor

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर इंजन 

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर में अशोक लीलैंड कंपनी का हीनो सीरीज का 75.31 किलोवाट (101 एच.पी) का डीजल इंजन है, जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम उत्पन्न करता है। इस हार्वेस्टर में 245 लीटर कैपेसिटी वाला डीजल टैंक दिया गया है। जिसे एक बार फुल करवाने के बाद 24 से 30 घंटे तक चलाया जा सकता है। इस हार्वेस्टर का कुल वजन कटर बार के साथ 7800 किलोग्राम का है। स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर काफी लो मेंटेनेंस है। और बाजार में इसके पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते है।   

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर ट्रांसमिशन 

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर में सरल और चरणरहित गतिविधि कार्य के लिए 3 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स के साथ कुल 4 गियर दिए गए है। खेत में फसल कटाई के दौरान इस हार्वेस्टर की स्पीड आगे की ओर 3 से 8.5 किमी/घंटा है और सड़क पर 8 से 20 किमी/ घंटा है, जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 3 से 9.0 किमी/घंटा है। इस हार्वेस्टर में पावर स्टीयरिंग है, जो हाइड्रोलिक्स सिस्टम पर काम करता है। पावर स्टीयरिंग होने से ऑपरेटर को कटाई में ज्यादा परेशानी नहीं होती है और ऑपरेटर काफी आराम से कटाई कर सकता है। 

श्रेणी में  सवोत्तम कटरबार

स्वराज 8100 (EX) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर में 14 फुट लंबा कटरबार (cutterbar) (दांतेदार फसल काटने की पट्टी) दिया है। यह कटरबार कम से कम 100 एमएम तक जमीन से चिपक कर फसलों की कटाई कर सकता है। और अधिक 700 एमएम की हाईट से फसलों की कटाई कर सकता है। हार्वेस्टर की रील स्पीड का एडजस्टमेंट मैकेनिकल कर सकते है। रील की हाइट हाइड्रोलिक्स सिस्टम के माध्यम से एडजस्ट ऑपरेटर अपनी सुविधा के अनुसार ऊँचे-नीचे कर सकते है। इस मशीन से फसलों की कटाई, गहाई पंखा दिकरना, बीज व दाने को सफाई की जाती है। 

सर्वोत्तम सफाई की क्षमता

इस हार्वेस्टर में थ्रेसिंग सिलेंडर का डायमीटर लगभग 600 एमएम का है। थ्रेसिंग सिलेंडर की लंबाई 1270 एमएम है। इस थ्रेसिंग सिलेंडर की स्पीड 535 से 1210 आरपीएम है। यह स्पीड एडजस्टेबल है आप अपनी सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकते है। इस थ्रेसिंग सिलेंडर में गेहूं की फसल के लिए कुल 8 रेसिंग बार लगाया जा है। इस हार्वेंस्टर का थ्रेसिंग परफॉरमेंस का बढि़या है। इस हार्वेंस्टर में निरीक्षण और सफाई आसानी से कर सकते है। इस हार्वेस्टर में ज्यादा ताम-झाम नही होने के कारण इसके आंतरिक भागों का निरीक्षण और सफाई बिना किसी समस्या के कम से कम समय में किया जा सकता है। 

अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस और कम टर्निग रेडियस 

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर तेजी से खेतों के कोनों पर भी कटाई करने में सक्षम है। इस हार्वेस्टर क ऊंचाई काफी अच्छी है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 465 एमएम का है। इसका व्हील बेस 3590 एमएम का है। इस का कम टर्निग रेडियम इसे खेतों में आसानी से कटाई के लिए मदद करती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊँचे-नीचे खेतों में ज्यादा टिकने रहने में मदद करती है, और जमीन से भी नही अड़ता है। इस हार्वेस्टर में आगे के टायर 18.4 X 30 और पीछे के टायर 9.00 X 16 इंच के साइज में आते है। इस हार्वेस्टर में पावर ब्रेक है, जो उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। 

श्रेणी में सर्वोत्तम कटाई एकड़ प्रति घंटा

स्वराज 8100 (ईएक्स) पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर में ग्रेन टैंक की कैपेसिटी 18 क्विंटल गेहूं तक की है। इस हार्वेस्टर से गेहूं की फसल की कटाई करीब 4 से 4.5 एकड़ प्रति घंटे में कर सकता है। धान की फसलों की कटाई करीब 3 एकड़ प्रति घंटे और मक्का एवं अन्य फसलों की कटाई 2 एकड़ प्रति घंटा कर सकता है। कटाई की स्पीड जमीन के स्तर पर निर्भर करती है। यह हार्वेस्टर 8 से 9 लीटर प्रति घंटे की डीजल खपत करता है। स्वराज 8100 पूर्व स्व-चालित हार्वेस्टर की कीमत लगभग 19.75 लाख हो सकती है। लेकिन यह इसकी एक्स शेरुम कीमत है। स्वराज 8100 पूर्व स्व-चालित कंबाइन ऑन रोड कीमत कई कारणों से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती है। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर व आयशर ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर