Mushroom Farming : मशरूम की खेती शुरू करने पर सरकार से पाए 10 लाख की सब्सिडी
Mushroom Farming : घर के कमरे में शुरू करें मशरूम की खेती, सरकार से मिलेगी 10 लाख की सब्सिडी
Mushroom Farming Subsidy Scheme : देश में मशरूम की मांग में तेजी से वृद्धि हुई है, जिसको देखते हुए शहरों, कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों में लोग घर के एक छोटे से कमरे में मशरूम की खेती कर लाखों रुपए की आमदनी कमा रहे हैं, वह भी न्यूनतम लागत पर। मशरूम की बढ़ती मांग और इसके उत्पादन में न के बराबर लागत को देखते हुए आज कई राज्यों में किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से वित्तीय सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही है। इसी कड़ी में बिहार सरकार ने भी अपने किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार सरकार मशरूम की खेती करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। ऐसे में किसान कम लागत और कम जगह में मशरूम के उत्पादन से बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं। आइए जानते हैं सरकार की इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
मशरूम की खेती के लिए इतनी मिलेगी सब्सिडी (This much subsidy will be given for mushroom cultivation)
उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग बिहार सरकार ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट प्लेटफार्म पर एक ट्वीट किया है। ट्वीट में यह जानकारी दी है कि राज्य में मशरूम की खेती करने वाले किसानों के पास मशरूम की उत्पादन इकाई की लागत पर 50 प्रतिशत तक अनुदान पाने का मौका है। राज्य सरकार ने मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मशरूम की खेती योजना लागू की है, जिसके तहत किसानों को मशरूम की खेती पर कुल इकाई लागत 20 लाख रुपए पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इस प्रकार इस योजना के तहत मशरूम उत्पादन इकाई के लिए किसान को केवल 10 लाख रुपए ही खर्च करने होंगे। इस योजना में किसानों को कम जगह में अधिक मशरूम उत्पादन कैसे करें की जानकारी दी जाएगी, जिससे किसान इसकी खेती करके बेहतर मुनाफा कमा सकें।
सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए यहां करें संपर्क (Contact here to avail subsidy)
अगर आप बिहार से और कम जगह में मशरूम का उत्पादन करना चाहते हैं, तो इसके लिए राज्य सरकार आपको सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसके लिए आप विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मशरूम उत्पादन इकाई पर सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के कृषि या बागवानी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
सब्सिडी के लिए कहां करना होगा ऑनलाइन आवेदन? (Where to apply online for subsidy?)
उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य में 2024-25 के लिए मशरूम से संबंधित विभिन्न योजना के तहत किसानों को मशरूम की खेती के लिए अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान के पास मशरूम उत्पादन पर अनुदान पाने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकर की इस योजना में सभी वर्ग के किसान लाभ हेतु अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन देने के लिए इच्छुक किसान को पहले बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की साइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको “सभी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें” का विकल्प मिलेगा। इसमें आपको मशरूम से संबंधित योजना पर क्लिक करना है। इसके बाद मशरूम उत्पादन पर सब्सिडी के लिए आवेदन करें। इसके बाद आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फार्म खुलेगा, इसमें मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक और अच्छे से भर दें। अपने सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर आवेदन को सफलतापूर्वक जमा करें।
कैसे करें मशरूम का उत्पादन (How to produce mushrooms)
बता दें कि मशरूम का उत्पादन एक छोटे से कमरे में भी किया जा सकता है। इसकी खेती लगाने के लिए खाद तैयार करना होता है। इसके लिए सबसे पहले अन्न की फसलों के तिनकों (गेंहू, मक्का, धान) तथा गन्ने फसल के अपशिष्टों में कुछ केमिकल्स को मिलाकर खाद तैयार करें। खाद तैयार होने के बाद इसे छोटे से कमरे या झोपड़ी में मशरूम के उत्पादन हेतु 6 से 8 इंच की मोटी परत में बिछा दें। इसके बाद इसमें मशरूम के बीज लगाएं और ऊपर से कोकोपिट या कंपोस्ट खाद से ढ़क दें। ध्यान रखे जहां मशरूम की खेती लगा रहे है वहां बारिश और सूरज की रोशनी नहीं पहुंचनी चाहिए। मशरूम खेती के लिए इसके स्पॉन (मशरूम जीवाणु) सहायक रोगविज्ञानी, मशरूम विकास केन्द्र से हर ब्लॉक के लिए प्राप्त किया जा सकता है। मशरूम का उत्पादन के लिए आप बाजार से वर्मी कंपोस्ट, पोल्ट्री अपशिष्ट और कोकोपिट खरीद कर खेती लगा सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR
बुजुर्गों से लेकर युवाओं के लिए टॉप बिजनेस आइडिया, होगी 60,000 रुपए प्रतिमाह कमाई
इसे भी पढ़ें
किसानों के लिए गन्ना बीज पर ₹310 सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर 80% तक अनुदान
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल