वीएसटी टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स (VST Ltd.) ने फरवरी 2026 में बिक्री के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस महीने ट्रैक्टर और पावर टिलर मिलाकर कुल 4,435 यूनिट्स बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3,260 यूनिट था। यानी बिक्री में करीब 36.04% की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान पावर टिलर से आया, लेकिन ट्रैक्टर सेगमेंट ने भी अच्छा साथ दिया। साफ है कि दोनों सेगमेंट की मजबूत मांग के कारण फरवरी महीना वीएसटी के लिए काफी सकारात्मक रहा। यह बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि छोटे और मध्यम किसानों के बीच कंपनी के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और ब्रांड की बाजार में पकड़ मजबूत हो रही है।
VST ने फरवरी 2026 के दौरान दोनों सेगमेंट (पावर टिलर + ट्रैक्टर ) में शानदार ग्रोथ दर्ज की। पावर टिलर की बिक्री इस महीने 3,963 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल फरवरी 2025 में यह 2,952 यूनिट्स थी। यानी पावर टिलर सेगमेंट में लगभग 34% की अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। वहीं ट्रैक्टर सेगमेंट में तो और भी दमदार प्रदर्शन रहा। फरवरी 2026 में कंपनी ने 472 ट्रैक्टर बेचे, जबकि फरवरी 2025 में यह संख्या 308 यूनिट्स थी। इसका मतलब है कि ट्रैक्टर बिक्री में लगभग 53% की शानदार वृद्धि हुई। कुल मिलाकर, पावर टिलर और ट्रैक्टर दोनों की मजबूत मांग ने कंपनी की बिक्री फरवरी 2026 में शानदार रही है।
| विवरण | फरवरी 2026 | फरवरी 2025 | बदलाव (%) |
| पावर टिलर | 3,963 | 2,952 | 34.24% |
| ट्रैक्टर | 472 | 308 | 53.24% |
| कुल बिक्री | 4,435 | 3,260 | 36.04% |
VST के लिए वित्त वर्ष 2025–26 अब तक काफी शानदार रहा है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 (Year-to-Date) के बीच कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 51,303 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 34,692 यूनिट्स था। यानी कुल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 48% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अगर सेगमेंट के हिसाब से देखें तो पावर टिलर की मांग सबसे ज्यादा मजबूत रही। इस अवधि में कंपनी ने 46,147 पावर टिलर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 53% ज्यादा हैं। वहीं ट्रैक्टर सेगमेंट में भी सकारात्मक बढ़त देखने को मिली। इस अवधि के बीच लगभग 5,156 ट्रैक्टर बेचे गए, जो पिछले साल के 4,616 यूनिट्स के मुकाबले 12% अधिक है।
| विवरण | YTD FY26 | YTD FY25 | बदलाव (%) |
| पावर टिलर सेगमेंट | 46,147 | 30,076 | 53.43% |
| ट्रैक्टर सेगमेंट | 5,156 | 4,616 | 11.69% |
| कुल बिक्री | 51,303 | 34,692 | 47.88% |
कुल मिलाकर, YTD आंकड़े साफ बताते हैं कि कंपनी को छोटे और मध्यम किसानों से लगातार मजबूत समर्थन मिल रहा है और दोनों सेगमेंट में डिमांड तेज बनी हुई है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स
राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology