फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर: फीचर्स, ताकत और माइलेज

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर: फीचर्स, ताकत और माइलेज
शेयर पोस्ट

Farmtrac 60 Powermaxx क्यों है 55 HP श्रेणी का सबसे दमदार ट्रैक्टर?

भारतीय कृषि बाजार में 55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि इसी पावर सेगमेंट से बड़े और आधुनिक कृषि उपकरणों को चलाया जा सकता है। इस श्रेणी में एस्कॉर्ट्स कुबोटा का फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स (Farmtrac 60 Powermaxx) एक ऐसा नाम है, जिसने अपनी ताकत, एडवांस T20-स्पीड गियरबॉक्स तकनीक और कम रखरखाव लागत के दम पर किसानों के बीच एक खास पहचान बनाई है।

यदि आप 55 एचपी श्रेणी में ऐसा ट्रैक्टर ढूंढ रहे हैं, जो सिर्फ सामान्य जुताई ही नहीं बल्कि भारी कृषि कार्यों और लंबे समय तक ढुलाई जैसे काम भी कम ईंधन खर्च पर आसानी से पूरा कर सके, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स ट्रैक्टर के फीचर्स, परफॉर्मेंस और उन खास कामों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए इसे किसानों, बड़े जमींदारों और ठेकेदारों द्वारा पसंद किया जाता है।

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स के खास फीचर्स, जो इसे इसे बनाते हैं दूसरों से अलग?

फार्मट्रैक की पावरमैक्स सीरीज में यह एक मल्टीपर्पज ट्रैक्टर है, जो अपनी दमदार ताकत, शानदार माइलेज और मजबूत बॉडी के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर बड़े किसानों और ठेकेदारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी ने इसमें कई आधुनिक और उपयोगी फीचर्स दिए हैं, जो इसे अपनी श्रेणी के अन्य ट्रैक्टरों से अलग पहचान दिलाते हैं।

  • T20 स्पीड गियरबॉक्स

इस ट्रैक्टर में 16 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर वाला T20 गियरबॉक्स मिलता है। ज्यादा गियर विकल्प होने से किसान जुताई, बुवाई और उपकरण के अनुसार सही स्पीड आसानी से चुन सकते हैं। इससे ट्रैक्टर बेहतर परफॉर्मेंस देता है, डीजल की बचत होती है और काम की उत्पादकता भी काफी हद तक बढ़ जाती है।

  • ईपीआई (Epicyclic Reduction) बैकएंड:

इस ट्रैक्टर के रियर एक्सल (Back Axle) में एक एडवांस प्लैनेटरी गियर रिडक्शन सिस्टम दिया गया है, जो हैवी लोड के दौरान ट्रैक्टर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ने देता। इससे गियरबॉक्स और एक्सल सुरक्षित रहते हैं, टूट-फूट का खतरा कम होता है और ट्रैक्टर की लाइफ लंबी होती है। यही वजह है कि यह ट्रैक्टर भारी कृषि उपकरणों और कठिन कामों को भी बिना दबे आसानी से संभाल लेता है।

  • साइड शिफ्ट गियर लीवर

इसमें साइड शिफ्ट गियर लीवर वाला ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे ऑपरेटर को ज्यादा खुला और आरामदायक प्लेटफॉर्म मिलता है। इसका फायदा यह है कि ड्राइवर के लिए गियर बदलना आसान हो जाता है और लंबे समय तक बिना ज्यादा थकान के आराम से काम कर सकता है।

  • शक्तिशाली इंजन

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स में 55 हॉर्सपावर (HP) श्रेणी का 3 सिलेंडर और 3514 CC का बड़ा इंजन दिया गया है, जो 2000 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) पर 254 Nm का दमदार टॉर्क पैदा करता है। बड़ी इंजन क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों कार्यों के लिए जबदस्त ताकत और बेहतरीन प्रदर्शन देता है।

  • डबल क्लच विकल्प:

इस ट्रैक्टर में इंडिपेंडेंट पीटीओ (IPTO) क्लच लीवर के साथ डबल क्लच (Double Clutch) का विकल्प दिया गया है। इसकी मदद से ट्रैक्टर रोकने पर भी रोटावेटर, थ्रेशर और स्प्रेयर जैसे PTO से चलने वाले उपकरण लगातार काम करते रहते हैं। 

इन कामों के लिए सबसे बेस्ट है यह ट्रैक्टर:

1. सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे आधुनिक उपकरणों में दमदार

खेती में सुपर सीडर और हैप्पी सीडर जैसे आधुनिक बुवाई मशीनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। किसान धान की कटाई के बाद गेहूं की सीधी बुवाई के लिए इन उपकरणों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन मशीनों को चलाने के लिए ज्यादा टॉर्क और लगातार मजबूत पीटीओ पावर की जरूरत होती है। ऐसे में फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स का 55 HP का दमदार इंजन और इसकी लगभग 49 HP की PTO पावर किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होती है। यह ट्रैक्टर बिना किसी अतिरिक्त लोड के सुपर सीडर को आसानी से चलाने में सक्षम है। 

2. 7 से 8 फीट हैवी–ड्यूटी रोटावेटर चलाने में दमदार प्रदर्शन

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स अपने दमदार इंजन और T20 गियरबॉक्स की वजह से कठोर या गीली मिट्टी में 7 से 8 फीट का हैवी-ड्यूटी रोटावेटर आसानी से संभाल लेता है। इसमें रोटावेटर चलाने के लिए सही और संतुलित स्पीड मिलती है, जिससे खेत की मिट्टी अच्छी तरह भुरभुरी और बारीक तैयार होती है। खास बात यह है कि कठोर मिट्‌टी परिस्थिति में भी ट्रैक्टर का आरपीएम कम नहीं होता है और लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी रहता है। 

3. लेजर लैंड लेवलर के साथ सटीक काम

खेत को समतल करने के लिए लेजर लैंड लेवलर का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। इस मशीन के साथ काम करते समय ट्रैक्टर को लगातार एक ही गति पर मिट्टी खींचना पड़ता है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स अपने 2500 kgf की उच्च लिफ्टिंग क्षमता वाले एडवांस हाइड्रोलिक्स सिस्टमऔर बेहतर वजन संतुलन के कारण इस काम के लिए काफी उपयुक्त माना जाता है। यह ट्रैक्टर लेजर लैंड लेवलर को आसानी से संभालता है, जिससे खेत कम समय में ज्यादा सटीक तरीके से समतल हो जाता है।

4. बड़े थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर और बेलर उपकरणों के साथ लगातार दमदार प्रदर्शन

फसल कटाई के सीजन में थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर और बेलर जैसी मशीनों को कई घंटों तक लगातार चलाना पड़ता है। ऐसे कामों में ट्रैक्टर पर ज्यादा लोड आता है, इसलिए मजबूत इंजन और बेहतर कूलिंग सिस्टम बहुत जरूरी होता है। फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स की हॉर्सपावर, मल्टी–स्पीड रिवर्स पीटीओ (MRPTO), डुअल क्लच और बड़े 16.9x28 रियर टायर इसे बड़े थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर और बेलर उपकरणों के साथ लगातार दमदार प्रदर्शन के लिए बेहतर संयोजन प्रदान करते हैं। यह ट्रैक्टर ट्रैक्टर लंबे समय तक लगातार स्मूद प्रदर्शन देने में सक्षम माना जाता है। 

5. ढुलाई और कमर्शियल कार्यों के लिए बेहतरीन

यह ट्रैक्टर केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रॉली ढुलाई और कमर्शियल कार्यों के लिए भी काफी पसंद किया जा रहा है। EPI एक्सल, मजबूत बॉडी और बेहतर बैलेंस के कारण यह भारी लोड के साथ भी आसानी से लंबी दूरी तय कर सकता है। यदि आप ग्रामीण क्षेत्रों में अनाज, गन्ना, मिट्टी, निर्माण सामग्री और अन्य भारी सामान की ढुलाई के काम में ट्रैक्टर लगाना चाहते हैं, तो यह मॉडल काफी उपयोगी माना जाता है।

निष्कर्ष: क्या आपको यह खरीदना चाहिए?

यदि आपकी खेती आकार सीमित है और आप सिर्फ कल्टीवेटर या अन्य छोटे-मोटे काम करते हैं, तो यह ट्रैक्टर आपके बजट और जरूतों के लिहाज से काफी बड़ा हो सकता है। लेकिन, यदि आप आधुनिक मशीनों से खेती करते हैं, 20 से 25 एकड़ से अधिक खेती योग्य भूमि है, किराए (कस्टम हायरिंग) का बिजनेस करते हैं या ईंट भट्ठा, रेत-मिट्टी की सप्लाई का भारी काम करते हैं, तो फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स से बेहतर, मजबूत और किफायती विकल्प इस सेगमेंट में कोई दूसरा नहीं है। कुल मिलाकर, फार्मट्रैक पावरमैक्स में यह ट्रैक्टर खेती के भारी कामों के साथ-साथ लंबी दूरी की कमर्शियल ढुलाई में भी बेहतरीन प्रदर्शन देता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Tafe
Force
ACE
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2731 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here