राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स

राजस्थान में खरीफ की खेती के लिए टॉप 10 ट्रैक्टर - कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

बाजरा, मूंग और मूंगफली की खेती के लिए राजस्थान के किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं ये 10 ट्रैक्टर

राजस्थान में मानसून सीजन के साथ ही खरीफ फसलों (बाजरा, ग्वार, मूंग, मूंगफली, मक्का और कपास) की बुआई की तैयारियां जोर-पकड़ चुकी हैं। इन फसलों की बुवाई, जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कार्यों के लिए ऐसे ट्रैक्टरों की जरूरत होती है जो कम ईंधन खपत के साथ बेहतर पावर और मजबूत प्रदर्शन प्रदान करें। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं राजस्थान के किसानों के बीच लोकप्रिय टॉप 10 ट्रैक्टरों की सूची। आइए जानते हैं उन ट्रैक्टर मॉडलों के बारे में, जो राज्य के किसानों की पहली पसंद बने हुए हैं।

राजस्थान में खरीफ खेती के लिए लोकप्रिय 10 ट्रैक्टर

राजस्थान की खेती देश के अन्य राज्यों से काफी अलग मानी जाती है। राज्य के पश्चिमी जिलों जैसे बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में रेतीली मिट्टी होने के कारण ट्रैक्टरों को बेहतर पकड़ और कम स्लिपेज के साथ काम करना पड़ता है। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी जिलों जैसे अलवर, कोटा और चित्तौड़गढ़ में कठोर एवं पथरीली मिट्‌टी वाली भूमि पर गहरी जुताई के लिए ज्यादा पावर और मजबूत ट्रैक्टरों की आवश्यकता होती है। इसी वजह से राजस्थान के किसान ऐसे ट्रैक्टरों को प्राथमिकता देते हैं, जो हर प्रकार की मिट्टी और मौसम की परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

महिंद्रा, स्वराज, मैसी फर्ग्यूसन, सोनालीका, न्यू हॉलैंड, आयशर और फार्मट्रैक जैसे ब्रांड अपनी मजबूत बनावट, बेहतर माइलेज और कठिन परिस्थितियों में भी जबरदस्त प्रदर्शन के कारण किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार की कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2026 के तहत सीड ड्रिल, रोटावेटर और अन्य कृषि उपकरणों पर 40% से 50% तक अनुदान मिलने से आधुनिक ट्रैक्टरों की मांग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राजस्थान के माहौल और खरीफ की खेती के लिए सबसे उपयोगी टॉप 10 ट्रैक्टरों के बारे में:

1. महिंद्रा 475 डीआई XP Plus

44 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर अपनी दमदार ताकत, बेहतर माइलेज और कम रखरखाव लागत के लिए किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। मजबूत निर्माण, बेहतर ईंधन दक्षता और बहुउपयोगी क्षमता के कारण यह ट्रैक्टर राजस्थान में खेती के साथ-साथ मध्यम ट्रॉली ढुलाई कार्यों के लिए भी एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। Mahindra 475 DI XP Plus की कीमत और तकनीकी विवरण देखें। 

प्रमुख फीचर्स

तकनीकी विवरण 

पावर रेंज (hp)

44 HP

मैक्सिमम टॉर्क (Nm)

202 Nm

Drive Type

2WD

ट्रांसमिशन टाइप

पार्शियल कॉनस्टैंट मेश (8 एफ़ + 2 आर)

लिफ्टिंग कैपेसिटी (केजी)

1500 किलोग्राम तक

सर्विस इंटरवल (h)

250 घंटे

2. महिंद्रा 575 DI XP Plus

47 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर राजस्थान में खेत की जुताई, बुआई, रोटावेशन और ट्रॉली ढुलाई जैसे कार्यों के लिए काफी लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर मजबूत इंजन, शानदार माइलेज और आधुनिक फीचर्स के कारण किसानों की पहली पसंद में शामिल है। मध्यम और बड़े जोत वाले किसानों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। महिंद्रा 575 DI XP Plus के प्रमुख फीचर्स और तकनीकी विवरण देखें I

प्रमुख फीचर्स

स्पेसिफिकेशन विवरण

इंजन पावर रेंज (hp)

लगभग 47 HP

अधिकतम टॉर्क

207 Nm

ट्रांसमिशन टाइप

पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

1500 किलोग्राम

PTO RPM

540 / 4SPTO

सर्विस इंटरवल (hr)

250 घंटे


3. स्वराज 855 एफई 

41-50 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर अपनी मजबूत बनावट, कम रखरखाव लागत, शानदार माइलेज और भारी कृषि कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह मॉडल राजस्थान में जुताई, बुआई, रोटावेशन, थ्रेशिंग और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय है। इसकी जबदस्त खींचने की क्षमता और मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम इसे बड़े कृषि उपकरणों के संचालन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। स्वराज 855 FE के स्पेसिफिकेशन विवरण देखें।

प्रमुख फीचर्स

स्पेसिफिकेशन विवरण

इंजन पावर (hp)

41-50 HP ( आमतौर पर 52 HP के रूप में लोकप्रिय)

अधिकतम टॉर्क

लगभग 205 Nm

ट्रांसमिशन

स्लाइडिंग मेश/PCM

PTO RPM

540 RPM, 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स स्पीड 

सर्विस इंटरवल (h)

400 घंटे

4. स्वराज 744 FE

46-50 HP श्रेणी में आने वाला यह ट्रैक्टर राजस्थान के किसानों के बीच लंबे समय से लोकप्रिय है। यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, थ्रेशर और ट्रॉली जैसे कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करता है। इसकी मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता और उच्च टॉर्क कठिन परिस्थितियों में भी बेहतर कार्यक्षमता सुनिश्चित करते हैं। मजबूत इंजन, बेहतर ईंधन दक्षता और कम रखरखाव लागत इसे खरीफ सीजन के सभी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। स्वराज 744 FE के प्रमुख फीचर्स देखें।

प्रमुख फीचर्स

स्पेसिफिकेशन विवरण

इंजन पावर रेंज (hp)

46-50 HP

अधिकतम टॉर्क

192 Nm 

PTO RPM

540 RPM

ड्राइव टाइप

2WD/4WD

ट्रांसमिशन

स्लाइडिंग मेश/PCM 


5. मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI 

यह 36 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसे छोटे और मध्यम किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। मजबूत इंजन, कम ईंधन खपत और आसान रखरखाव के कारण यह ट्रैक्टर छोटे खेतों में जुताई, बुवाई और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त माना जाता है। राजस्थान में बाजरा और ग्वार की बुआई के लिए यह सबसे कम डीजल खाने वाला भरोसेमंद ट्रैक्टर है। खेती और कमर्शियल उपयोग के लिए इस ट्रैक्टर की अच्छी मांग है। मैसी फर्ग्यूसन 1035 DI के फीचर और कीमत विवरण देखें।

प्रमुख फीचर

विवरण

इंजन पावर रेंज

36 HP

इंजन सिलेंडर

3 सिलेंडर

ट्रांसमिशन

स्लाइडिंग मेश 

गियर बॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ड्राइव टाइप

2WD


6. मैसी फर्ग्यूसन 241 DI 

लगभग 42 HP श्रेणी में आने वाला यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर संचालन, ढुलाई और अन्य कृषि कार्यों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी मजबूत बनावट और भरोसेमंद तकनीक इसे राजस्थान के किसानों के बीच लोकप्रिय बनाती है। मजबूत इंजन, बेहतर हाइड्रोलिक क्षमता और कम ईंधन खपत के लिए यह मध्यम और बड़े किसानों की पहली पंसद बना हुआ है। शक्तिशाली और बहुउपयोगी मैसी फर्ग्यूसन 241 DI ट्रैक्टर के प्रमुख फीचर्स देखें।

प्रमुख फीचर

विवरण

इंजन सिलेंडर संख्या

3 सिलेंडर

ट्रांसमिशन

स्लाइडिंग मेश (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स)

स्टीयरिंग

मैकेनिकल 

PTO RPM

540 RPM (सिंगल स्पीड PTO, छह-स्प्लाइन शाफ्ट)

हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

1700 किलोग्राम

ड्राइव टाइप

2WD


7. आयशर 485 सुपर प्लस

लगभग 49 एचपी श्रेणी का यह भरोसेमंद ट्रैक्टर राजस्थान के किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। 3-सिलेंडर, 2945 सीसी के एयर-कूल्ड आयशर इंजन से लैस यह ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों कार्यों में शानदार प्रदर्शन करता है। इसकी बेहतर ईंधन दक्षता और टिकाऊपन इसे मध्यम और बड़े किसानों के लिए एक उपयुक्त विकल्प बनाती है। राजस्थान में खेत की जुताई, बुवाई और अन्य कृषि कार्यों के अलावा कमर्शियल ट्रॉली, पानी के टैंकर और माल ढुलाई जैसे कामों में भी इसकी मांग काफी अधिक रहती है। आयशर 485 सुपर प्लस के मुख्य फीचर्स और कीमत देखें।

प्रमुख फीचर

विवरण

फ्यूल इंजेक्शन पंप

इन - लाइन

क्लच

सिंगल / ड्यूल क्लच

ट्रांसमिशन

सेंटर शिफ्ट, विकल्प: साइड शिफ्ट पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश

ड्राइव टाइप

2WD

PTO RPM

540 RPM @ 1944 ERPM (लाइव, 6-स्प्लाइन शाफ्ट)


8. सोनालीका DI 745 III

यह 50 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे बेहतर माइलेज और दमदार इंजन के कारण ग्वार, बाजरा और कपास उत्पादक क्षेत्रों में काफी पसंद किया जाता है। जुताई, रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर और ट्रॉली ढुलाई जैसे भारी कृषि कार्यों में इसका प्रदर्शन काफी अच्छा रहता है। राजस्थान में मध्यम और बड़े जोत वाले किसान इसका उपयोग खेती के साथ–साथ अन्य कृषि कार्यों में खूब करते हैं। सोनालीका डीआई-745 III एचडीएम सिकंदर की तकनीकी विशिष्टता देखें।

प्रमुख फीचर

विवरण

इंजन पावर रेंज

50 HP, 3–सिलेंडर (डायरेक्ट इंजेक्शन, वॉटर-कूल्ड, डीजल इंजन)

अधिकतम टॉर्क

205 Nm

क्लच

सिंगल / ड्यूल क्लच

ट्रांसमिशन

कॉन्स्टेंट मेश (8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स)

PTO

540 RPM 

9. न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर

49.5 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर राजस्थान के मध्यम और बड़े किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें FPT S8000 सीरीज इंजन, डबल क्लच, स्वतंत्र PTO लीवर और उन्नत Sensomatic24 हाइड्रोलिक सिस्टम जैसी तकनीकी विशेषताएं है, जो इसे जुताई, रोटावेटर, सीड ड्रिल, थ्रेशर और ढुलाई जैसे कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। न्यू हॉलैंड 3630 TX सुपर तकनीकी विशिष्टताएं और कीमत देखें।

प्रमुख फीचर

विवरण

इंजन टाइप

3 सिलेंडर, 4 स्टोक नैचुरल एस्पिरेटेड इंजन

रेटेड RPM

2500 RPM

ट्रांसमिशन

फुली कॉन्स्टेंट मेश

गियर बॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क ब्रेक


10. फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स

यह 55 HP श्रेणी का एक शक्तिशाली और आधुनिक ट्रैक्टर है, जिसे भारी कृषि उपकरणों के साथ यह शानदार प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ट्रैक्टर गहरी जुताई, रोटावेटर और मल्टीक्रॉप खेती के लिए उपयुक्त है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता और इंजन प्रदर्शन इसे खरीफ खेती के लिए बेहतर बनाते हैं। राजस्थान में इसे उन किसानों और कृषि उद्यमियों द्वारा काफी पंसद किया जाता है, जिन्हें बड़े कृषि उपकरण चलाने, भारी लोड उठाने और लंबे समय तक काम करने के लिए अधिक शक्तिशाली ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स  के तकनीकी फीचर्स की जानकारी देखें।

फीचर

विवरण

इंजन क्षमता

3514 सीसी, 3 सिलेंडर

अधिकतम टॉर्क

245 Nm

क्लच

ड्यूल / इंडिपेंडेंट क्लच

ट्रांसमिशन

8 + 2 | 16 + 4 (T20) कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स

ड्राइव टाइप

2WD / 4WD

निष्कर्ष

राजस्थान में खरीफ सीजन की सफलता सही ट्रैक्टर और सही समय पर बुआई पर निर्भर करती है। फसल प्रकार और मिट्‌टी परिस्थितियों के अनुसार, राजस्थान में विशेष 45 से 55 HP श्रेणी के ट्रैक्टर मॉडल सबसे अधिक पंसद किए जाते हैं। ये जुताई, बुवाई, रोटावेटर, कल्टीवेटर और ढुलाई जैसे सभी हल्के भारी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेते हैं। यदि आपका बजट कम है और खेत रेतीले हैं, तो आपको 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट चुनना चाहिए। वहीं, अगर आपको मैदानी/कड़क मिट्टी वाले क्षेत्रों में भारी कृषि यंत्रों (जैसे बड़े रोटावेटर या थ्रेशर) को चलाना है, तो 2WD (टू-व्हील ड्राइव) मॉडल पूरी तरह से पर्याप्त और बजट-फ्रेंडली रहते हैं। खेत का आकार, फसल का प्रकार, कृषि उपकरणों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टर का चयन सबसे बेहतर रहेगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
New Holland
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
ACE
Same Deutz Fahr
Tafe
Escorts
Agri King
Force
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2340 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

2235 cc 37 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 55 HP

For Price Click Here