जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स

जॉन डियर D Series और E Series ट्रैक्टर में क्या अंतर है? जानें फीचर्स
शेयर पोस्ट

John Deere की D Series और E Series: उपयोग, तकनीक और क्षमता में अंतर की पूरी जानकारी

भारतीय ट्रैक्टर उद्योग में जब भी प्रीमियम तकनीक, दमदार प्रदर्शन और भरोसेमंद ट्रैक्टरों की बात होती है, तो जॉन डियर (John Deere) का नाम सबसे ऊपर आता है। कंपनी भारतीय किसानों की विभिन्न खेती जरूरतों, बजट और भूमि आकार को ध्यान में रखते हुए अपने ट्रैक्टरों को मुख्य रूप से दो प्रमुख सीरीज D Series और E Series में पेश करती है।

दोनों सीरीज अपने टिकाऊ निर्माण, विश्वसनीय प्रदर्शन और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती हैं तथा अलग-अलग हॉर्सपावर (HP) रेंज में कई लोकप्रिय मॉडल उपलब्ध कराती हैं।

हालांकि, इन दोनों सीरीज के ट्रैक्टरों की तकनीक, उपयोगिता, फीचर्स और कार्यक्षमता में कई महत्वपूर्ण अंतर देखने को मिलते हैं। यही कारण है कि ट्रैक्टर खरीदने के दौरान अक्सर किसान यह तय नहीं कर पाते कि D Series उनके लिए बेहतर रहेगी या E Series।

इस रिव्यू आर्टिकल में हम जॉन डियर D Series और E Series के ट्रैक्टरों की तकनीक, इंजन क्षमता, आराम, प्रदर्शन और कीमत की विस्तार से तुलना करेंगे, ताकि आप दोनों सीरीज के बीच अंतर समझ सके और अपनी खेती की जरूरत और बजट के अनुसार सही ट्रैक्टर का चुनाव कर सकें।

जॉन डियर D Series: कम बजट वाले किसानों के लिए किफायती समाधान

जॉन डियर की D Series को छोटे और मध्यम किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस सीरीज में आमतौर पर 36 HP से लेकर 50 HP तक के ट्रैक्टर मॉडल शामिल हैं, जो सामान्य जुताई, बुवाई, कल्टीवेशन, रोटावेटर और ढुलाई जैसे अन्य कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें आसान नियंत्रण, एडवांस गियरबॉक्स, लो–मेंटेनेंस कॉस्ट भरोसेमंद इंजन मिलता है।

खास बात यह है कि आधुनिक फीचर्स से लैस होने के बावजूद इनकी कीमत अपेक्षाकृत किफायती रखी गई है। यही कारण है कि दैनिक उपयोग के लिए बेहतर तकनीक पैक ट्रैक्टर की तलाश कर रहे छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए यह सीरीज एक व्यावहारिक विकल्प बन जाती है। 

जॉन डियर E Series: बड़े खेतों और कठिन कार्यों के लिए एडवांस ट्रैक्टर

जॉन डियर E Series कंपनी की प्रीमियम और सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टर रेंज है। इसे अधिक शक्ति, आधुनिक तकनीक और बड़े कृषि उपकरणों के संचालन के लिए डिजाइन किया गया है। इस सीरीज में 50 HP से लेकर 74 HP या उससे भी अधिक क्षमता वाले हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर मॉडल उपलब्ध हैं। E Series के ट्रैक्टर बड़े खेतों, लंबे समय तक काम करने वाले किसानों और हैवी-ड्यूटी अनुप्रयोगों के लिए बेहतर माने जाते हैं।

इसमें एडवांस हाइड्रोलिक सिस्टम, बेहतर ऑपरेटर कम्फर्ट और बड़े इम्प्लीमेंट्स को संभालने की क्षमता मिलती है। खास बात यह है कि इस सीरीज में ड्राइवर के आराम का खास ख्याल रखा गया है। इसमें पूरी तरह से फ्लैट प्लेटफॉर्म, एडजस्टेबल सीट और कई मॉडल्स में AC केबिन (एयर कंडीशनर) का विकल्प भी मिलता है, ताकि गर्मी और धूल में भी किसान बिना थके काम कर सकें।

जॉन डियर डी सीरीज और ई सीरीज ट्रैक्टर्स में मुख्य अंतर

विशेषता

D Series

E Series

उपयोग

सामान्य खेती और ढुलाई

भारी एवं बहुउद्देशीय कार्य

खेत का आकार

छोटे से मध्यम

मध्यम से बड़े

पावर रेंज (HP)

लगभग 36 HP से 50 HP

लगभग 50 HP से 74 HP या इससे ऊपर

तकनीक

बेसिक और उपयोगी फीचर्स

एडवांस तकनीकी फीचर्स 

हाइड्रोलिक्स

सामान्य कृषि कार्यों के लिए

बड़े इम्प्लीमेंट्स के लिए अधिक सक्षम

ड्राइवर कम्फर्ट

सामान्य प्लेटफॉर्म, आरामदायक सीट

फ्लैट प्लेटफॉर्म, प्रीमियम सीट, AC केबिन का विकल्प से अधिक आरामदायक 

रखरखाव लागत

अपेक्षाकृत कम

अपेक्षाकृत अधिक

टारगेट यूजर

छोटे से मध्यम किसानों के लिए

बड़े किसान और व्यावसायिक ठेकेदारों के लिए

कीमत का दायरा

कम और किफायती दाम (बजट-फ्रेंडली)

अपेक्षाकृत कीमत थोड़ी ज्यादा (प्रीमियम रेंज)

जॉन डियर की D Series में शामिल मॉडल

मॉडल

HP

प्रमुख फीचर्स

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत

5036D

36 hp

पॉवर स्टीयरिंग, कॉलरशिफ्ट ट्रांसमिशन, ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक

₹6.13–6.78 लाख

5105

40 hp

कॉलरशिफ्ट गियर बॉक्स, सिंगल/ड्यूअल क्लच, ADDC हाइड्रोलिक्स

₹6.53–7.07 लाख

5039D 

41 hp

डुअल PTO, सिंगल/ ड्यूअल, साइड शिफ्ट गियर लीवर, एडवांस हाइड्रोलिक्स

₹6.53–7.07 लाख

5042D

44 hp

मजबूत ट्रांसमिशन, पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड ब्रेक, हाई इंजन बैक अप टॉर्क

₹6.83–7.53 लाख

5045D

45 hp

बेहतर बैकअप टॉर्क, मजबूत हाइड्रोलिक्स, सिंगल, ड्यूअल और रिवर्स PTO

₹7.29–7.96 लाख

5050D

50 hp

हाई लिफ्टिंग कैपेसिटी, सिंगल, ड्यूअल और रिवर्स PTO ऑप्शन, मेटल फेस सील फ्रंट और रियर एक्सल

₹7.96–8.67 लाख 

नोट: जॉन डियर D Series में 5039D, 5042D और 5045D जैसे लोकप्रिय PowerPro वेरिएंट के साथ 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं। वहीं, बेहतर ट्रांसमिशन और उन्नत फीचर्स की चाह रखने वाले किसानों के लिए 5105, 5042D, 5045D और 5050D मॉडल GearPro वेरिएंट में भी उपलब्ध है। 

E Series के लोकप्रिय मॉडल

मॉडल

HP

प्रमुख फीचर्स

अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत*

5210 गियरप्रो

50 hp

अधिक बैकअप टॉर्क, 540E PTO, बेहतर कम्फर्ट, GreenSystem लिंक कनेक्टिविटी फ़ीचर

₹8.36–9.17 लाख

5310 PowerTech

57 hp

हाई लिफ्ट क्षमता, HPCR फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, एडवांस ट्रांसमिशन

₹12.44–14.39 लाख

5405 PowerTech

63 hp

टर्बोचार्ज्ड पॉवरटेक इंजन, लंबा सर्विस अंतराल, AC केबिन, हैवी–ड्यूटी प्रदर्शन

₹13.70–14.74 लाख

5075E PowerTech

74 hp

12F+4R/9F+3R/12F + 12R ट्रांसमिशन, उच्च हाइड्रोलिक क्षमता, 4WD विकल्प

₹14.75–15.84 लाख 

नोट: ट्रैक्टर की कीमतें राज्य, मॉडल (2WD/4WD) और स्थानीय डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इस लिए बेहतर होगा कि खरीदने से पहले अपने नजदीकी जॉन डियर (John Deere) डीलर से नवीनतम कीमत और मिलने वाले ऑफर की पुष्टि अवश्य करें। 

निष्कर्ष: कौन सी सीरीज है आपके लिए सबसे सही

D Series कब चुने: यदि आपके पास सीमित या मध्यम कृषि योग्य भूमि है, आपका बजट बजट सीमित है और आप कल्टीवेटर, सामान्य रोटावेटर या ट्रॉली चलाने जैसे पारंपरिक काम करना चाहते हैं, तो D Series आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम होती है और रखरखाव लागत भी कम रहती है। 

E Series कब चुने: यदि आपके पास बड़े खेत हैं, आप कंबाइन हार्वेस्टर, हैवी रोटावेटर, मल्टीक्रॉप प्लांटर या लेजर लैंड लेवलर जैसे अन्य बडे़ उपकरण चलाते हैं या आप ट्रैक्टर को किराए (कमर्शियल बिजनेस) पर चलाना चाहते हैं, तो आपके लिए E Series अधिक उपयुक्त रहेगी। इसकी एक्स्ट्रा पावर, हाई इंजन टॉर्क, उन्नत हाइड्रोलिक्स और बेहतर कम्फर्ट लंबे समय तक काम करने में मदद करते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here