थ्रेशर-बेलर चलाने के लिए बेस्ट 5 ट्रैक्टर, जानें PTO HP और फीचर्स

थ्रेशर-बेलर चलाने के लिए बेस्ट 5 ट्रैक्टर, जानें PTO HP और फीचर्स
शेयर पोस्ट

थ्रेशर-बेलर ऑपरेशन के लिए पीटीओ पावर, स्पीड, क्लच, हाइड्रोलिक क्षमता और टॉप ट्रैक्टर मॉडल की पूरी जानकारी

फसल कटाई के बाद थ्रेशर और बेलर जैसे कृषि उपकरण किसानों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। थ्रेशर की मदद से अनाज को भूसे से अलग किया जाता है, जबकि बेलर मशीन खेत में बचे फसल अवशेष (जैसे डंठल और पुआल/पराली) को गांठों यानी बेल में बदलने का काम करती है। इन उपकरणों की मदद से किसानों का समय और मेहनत दोनों बचते हैं। थ्रेशर और बेलर मुख्य रूप से ट्रैक्टर के पीटीओ (Power Take-Off) से चलने वाले उपकरण हैं। इसलिए इन भारी पीटीओ-आधारित मशीनों को सही तरीके से चलाने के लिए केवल ट्रैक्टर की हॉर्सपावर (HP) देखना ही काफी नहीं है। इसके साथ PTO पावर, PTO स्पीड (RPM), क्लच सिस्टम और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता भी महत्वपूर्ण होती है। 

अगर आप भी थ्रेशर या बेलर जैसे PTO से चलने वाले उपकरणों के लिए सही ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि कितनी PTO HP पर्याप्त मानी जाती है और भारत में उपलब्ध कौन-से 5 दमदार ट्रैक्टर इस काम के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। 

थ्रेशर और बेलर चलाने के लिए PTO HP क्यों है जरूरी?

थ्रेशर और बेलर जैसे कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर की PTO शाफ्ट से जोड़कर ऑपरेट किया जाता है। यहां यह समझना जरूरी है कि ट्रैक्टर के इंजन की पूरी पावर सीधे कृषि उपकरण तक नहीं पहुंचती। ट्रांसमिशन और अन्य सिस्टम में कुछ पावर लॉस हो जाता है। इसके बाद पावर टेक ऑफ (PTO) पर मिलने वाली पावर ही थ्रेशर या बेलर जैसे उपकरणों को चलाती है। 

इसलिए उपकरण की क्षमता के हिसाब से पर्याप्त पीटीओ एचपी (PTO HP) वाला ट्रैक्टर चुनना जरूरी है। उदाहरण के लिए, यदि किसी थ्रेशर को 40 HP पीटीओ पावर की जरूरत है, तो केवल 40 हार्सपावर (HP) इंजन वाला ट्रैक्टर खरीदना सही फैसला नहीं होगा। बेहतर परफॉर्मेंस और पावर रिजर्व के लिए जरूरत से कुछ अधिक क्षमता वाला ट्रैक्टर चुनना ज्यादा बेहतर रहता है।

थ्रेशर और बेलर के लिए सही PTO पावर 

थ्रेशर के लिए: थ्रेशर की PTO पावर की जरूरत उसकी क्षमता और फसल के प्रकार पर निर्भर करती है। आम तौर पर छोटे और मध्यम आकार के थ्रेशर के लिए करीब 30–40 PTO HP पर्याप्त हो सकती है, जबकि बड़े या मल्टी-क्रॉप थ्रेशर के लिए 40–50 PTO HP या उससे अधिक की जरूरत पड़ सकती है।

बेलर के लिए: इसी तरह बेलर की PTO पावर की जरूरत उसके प्रकार, आकार और बेल के आकार पर निर्भर करती है। छोटे बेलर करीब 25–35 PTO HP में काम कर सकते हैं, जबकि बड़े राउंड बेलर या हाई-कैपेसिटी बेलर के लिए इससे अधिक पीटीओ पावर की जरूरत हो सकती है।

कितनी HP का ट्रैक्टर है सही?

बाजार में अलग-अलग थ्रेशर मॉडल के लिए करीब 30 से 65 HP तक के ट्रैक्टरों की जरूरत हो सकती है। उदाहरण के लिए, कुछ मल्टी-क्रॉप थ्रेशर 35–50 HP और बड़े मॉडल 45–65 HP ट्रैक्टर के साथ काम करते हैं। इसी प्रकार बेलर के लिए लगभग 45 से 65 एचपी तक के ट्रैक्टरों की जरूरत हो सकती है। हालांकि, सही ट्रैक्टर का चुनाव बेलर के प्रकार (जैसे मिनी राउंड बेलर, स्क्वायर बेलर या बड़े राउंड बेलर) पर निर्भर करता है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले बेलर और थ्रेयर की निर्माता द्वारा बताई गई न्यूनतम PTO HP जरूरत जरूर जांच लें। सिर्फ ट्रैक्टर की इंजन HP देखकर फैसला करना सही नहीं है।

जरूरी फीचर्स: क्लच सिस्टम और लिफ्टिंग क्षमता

थ्रेशर और बेलर जैसे PTO उपकरणों के लिए ट्रैक्टर में 540 RPM का स्टैंडर्ड PTO, इंडिपेंडेंट PTO (IPTO) या डुअल/डबल क्लच सिस्टम और कम से कम 1,800–2,000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता होना फायदेमंद रहता है। इन फीचर्स की मदद से भारी PTO उपकरणों को चलाना और उठाना आसान होता है और काम के दौरान बेहतर नियंत्रण मिलता है।

थ्रेशर-बेलर के लिए बेस्ट 5 ट्रैक्टर मॉडल

1. फार्मट्रैक 60 क्लासिक- 50 HP

फार्मट्रैक 60 क्लासिक 50 एचपी श्रेणी का भरोसेमंद और बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। इसमें 3,140 सीसी का 3-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 42.5 एचपी है, जो मानक 540 RPM की स्पीड पर काम करती है। ट्रैक्टर में मल्टी-स्पीड रिवर्स पीटीओ (MRPTO) और डुअल क्लच सिस्टम दिया गया है। साथ ही, इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स फुली कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स और 1,800 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। यह थ्रेशर, रोटावेटर, बेलर और अन्य PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों को आसानी से संभाल सकता है।

क्लासिक डिजाइन और पारंपरिक इंजन साउंड के साथ एस्कॉर्ट्स कुबोटा का यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें भारी उपकरणों के लिए मजबूत, भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टर की जरूरत है। अपने राज्य व डीलर के हिसाब से फार्मट्रैक क्लासिक ट्रैक्टरों की ऑन-रोड कीमत, लोन ऑफर और EMI जानें। 

2. जॉन डियर 5405 GearPro- 63 HP

जॉन डियर 5405 गियरप्रो 63 एचपी श्रेणी का एक प्रीमियम और दमदार ट्रैक्टर है, जो जॉन डियर की 5E सीरीज का हिस्सा है। इसमें 2,900 सीसी का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 55 एचपी है और इसमें 540/540E RPM के साथ रिवर्स PTO (RPTO) का विकल्प मिलता है। ट्रैक्टर में डुअल क्लच, 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स कॉलर-शिफ्ट गियरबॉक्स और IPTO जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वेरिएंट के अनुसार इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2,000 किलोग्राम से 2,500 किलोग्राम तक हो सकती है। ये सभी फीचर्स इसे थ्रेशर, बेलर और दूसरे भारी PTO उपकरणों के लिए सक्षम बनाते हैं। यह ट्रैक्टर उन बड़े किसानों और कमर्शियल उपयोगकर्ताओं के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें भारी कृषि उपकरणों के लिए ज्यादा PTO पावर और मजबूत परफॉर्मेंस वाला प्रीमियम ट्रैक्टर चाहिए। 

जॉन डियर ट्रैक्टर की कीमत से लेकर मासिक EMI तक की पूरी जानकारी यहां देखें।

3. महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस V1- 49 HP

महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस V1 लगभग 48–49 एचपी श्रेणी का एडवांस्ड और दमदार ट्रैक्टर है। इसमें 3,531 सीसी का 4-सिलेंडर ELS इंजन दिया गया है, जो 214 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी PTO पावर करीब 41.6 एचपी है और इसमें 540, 540E और रिवर्स PTO (RPTO) के विकल्प मिलते हैं। ट्रैक्टर में SLIPTO (Single Lever Independent PTO) फीचर दिया गया है, जिससे PTO से चलने वाले उपकरणों (जैसे पोस्ट होल डिगर, सीड ड्रिल और बेलर) को आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता करीब 2,700 किलोग्राम तक की है, जो इसे इस सूची के सबसे ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता वाले ट्रैक्टरों में शामिल करती है। 

महिंद्रा अर्जुन नोवो सीरीज का यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिन्हें लोडर, बेलर, सुपर सीडर, पोटैटो प्लांटर और अन्य भारी कृषि उपकरणों के लिए एक बहुउपयोगी ट्रैक्टर चाहिए। अपने राज्य में महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर की कीमत और उपलब्ध लोन ऑफर चेक करें।

4. स्वराज 744 XT- 50 HP

स्वराज 744 XT 50 एचपी श्रेणी का एक बेहद ही शक्तिशाली ट्रैक्टर है और यह स्वराज 744 FE का अपडेटेड वेरिएंट है। इसमें 3,478 सीसी का 3-सिलेंडर वॉटर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 44 एचपी है और इसमें 4 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स मल्टी-स्पीड PTO मिलता है। इसके अलावा, सिंगल/डुअल क्लच या IPTO विकल्प और 2,000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता इसे थ्रेशर, स्ट्रॉ रीपर और मल्चर जैसे PTO उपकरणों के लिए उपयोगी बनाती है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और आरामदायक ऑपरेटर प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स लंबे समय तक खेती और ढुलाई का काम करते समय ऑपरेटर को बेहतर सुविधा देने में मदद करते हैं। 

यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें थ्रेशर के साथ अन्य दूसरे PTO उपकरण भी चलाने हैं और साथ में IPTO जैसी सुविधा चाहिए। अपने नजदीकी स्वराज डीलर से स्वराज 744 XT की कीमत और उपलब्ध EMI विकल्पों की जानकारी लें।

5. जॉन डियर 5210 GearPro

जॉन डियर 5210 GearPro 50 एचपी श्रेणी का दमदार और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसमें 2,900 सीसी का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसकी PTO पावर करीब 45 एचपी है और इसमें 540/540E RPM के साथ रिवर्स PTO और ड्यूल पीटीओ का विकल्प मिलता है। ट्रैक्टर में PermaClutch तकनीक, 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स कॉलर शिफ्ट गियरबॉक्स और 2,000–2,500 किलोग्राम तक की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता मिलती है। ये फीचर्स इसे लोडर, डोजर, ढुलाई और शुगरकेन इनफील्डर जैसे कई कृषि और गैर-कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त बनाते हैं। 

यह उन किसानों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है, जिन्हें थ्रेशर, रोटावेटर और दूसरे भारी कृषि उपकरणों के लिए कम मेंटेनेंस, मजबूत परफॉर्मेंस और लंबी उम्र वाला बहुउपयोगी ट्रैक्टर चाहिए। जॉन डियर ट्रैक्टर खरीदने से पहले जानें ऑन-रोड कीमत, लोन और EMI ऑफर। 

थ्रेशर और बेलर के लिए टॉप ट्रैक्टर: एक नजर में

ट्रैक्टर मॉडल

इंजन HP

PTO HP

क्लच सिस्टम

लिफ्ट क्षमता

फार्मट्रैक 60 क्लासिक

50 HP

42–43 HP

डुअल क्लच

1800 किग्रा

जॉन डियर 5405 GearPro

63 HP

55 HP

डुअल क्लच

2,000/2,500 किग्रा

महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस V1

48–49 HP

41.6HP

SLIPTO

2,700 किग्रा

स्वराज 744 XT

50 HP

44 HP

सिंगल/ड्यूल/IPTO

2,000 किग्रा

जॉन डियर 5210 GearPro

50 HP

45 HP

PermaClutch (ड्युअल क्लच, ड्राई क्लच)

2,000/2,500 किग्रा

ध्यान दें: PTO आउटपुट वेरिएंट/वर्ष के अनुसार बदल सकता है, खरीद से पहले नजदीकी डीलर पर आधिकारिक स्पेसिफिकेशन की पुष्टि जरूर करें।

निष्कर्ष: थ्रेशर और बेलर के लिए कौन-सा ट्रैक्टर चुनें?

अगर आप थ्रेशर और बेलर के लिए किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहते हैं, तो फार्मट्रैक 60 क्लासिक और स्वराज 744 XT अच्छे विकल्प हो सकते हैं। वहीं, भारी उपकरणों और ज्यादा लिफ्टिंग क्षमता के लिए महिंद्रा नोवो 605 डीआई पीएस V1 उपयोगी विकल्प हो सकता है। 

प्रीमियम परफॉर्मेंस और ज्यादा PTO पावर की जरूरत वाले किसान जॉन डियर 5405 और 5210 GearPro पर भी विचार कर सकते हैं। थ्रेशर और बेलर के लिए सिर्फ ट्रैक्टर की इंजन HP देखना ही काफी नहीं है। इसके साथ PTO पावर, PTO स्पीड, क्लच सिस्टम (खासकर IPTO या डुअल क्लच) और हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता पर भी ध्यान देना जरूरी है। ये सभी फीचर्स मिलकर उपकरणों की बेहतर परफॉर्मेंस में मदद करते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Eicher
Farmtrac
New Holland
VST
Solis
Kubota
Captain
Indo Farm
Preet
Tafe
Same Deutz Fahr
Escorts
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
ACE
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button
close Icon

Most Popular Tractor

The top choice for farmers in India. Check prices and explore exclusive offers now!

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2146 cc 35 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here